मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

WFI अध्यक्ष के खिलाफ पहलवानों का धरना जारी: विनेश फोगट ने कहा- हरियाणा कुश्ती संघ में भी बृजभूषण शरण सिंह जैसे लोग हैं; बबीता बोलीं -धुआं वहीं उठता है जहां आग लगी होती है

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) और WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ यौन शोषण के आरोप लगाए जाने पर बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और अन्य रेसलर आज गुरुवार को दिल्ली के जंतर-मंत…

WFI अध्यक्ष के खिलाफ पहलवानों का धरना जारी: विनेश फोगट ने कहा- हरियाणा कुश्ती संघ में भी बृजभूषण शरण सिंह जैसे लोग हैं; बबीता बोलीं -धुआं वहीं उठता है जहां आग लगी होती है
WFI अध्यक्ष के खिलाफ पहलवानों का धरना जारी: विनेश फोगट ने कहा- हरियाणा कुश्ती संघ में भी बृजभूषण शरण सिंह जैसे लोग हैं; बबीता बोलीं -धुआं वहीं उठता है जहां आग लगी होती है | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) और WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ यौन शोषण के आरोप लगाए जाने पर बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और अन्य रेसलर आज गुरुवार को  दिल्ली के जंतर-मंतर धरना-प्रदर्शन करने पहुंचे। बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और अन्य रेसलर का डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के संगीन आरोप लगाने के बाद आज दूसरे दिन भी जारी है...| उन्होंने कई एथलीटों का यौन उत्पीड़न करने वाले महासंघ प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह और कोचों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है



रेसलर विनेश फोगट ने कहा,'हरियाणा में जो नया कुश्ती संघ बनाया है उसमें भी बृजभूषण शरण सिंह (WFI के अध्यक्ष) जैसे लोग हैं|



विनेश फोगट के 'हरियाणा कुश्ती संघ में भी बृजभूषण शरण सिंह जैसे लोग हैं' आरोप पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा,'हमारे पास इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है। कल से जब प्रदर्शन शुरू हुआ है तब से जानकारी मिली है। अगर हमारे पास कोई विषय आएगा तब हम उस पर संज्ञान लेंगे। हम खेल विभाग में खिलाड़ियों की सुरक्षा पर विचार कर जो भी आवश्यकता होगी वह पूरा करेंगे|



WFI अध्यक्ष पर लगे आरोपों पर हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर ने कहा,'केंद्रीय खेल मंत्रालय ने नोटिस लिया है और WFI को 72 घंटे में जवाब देने के लिए कहा है। सारी बातें गंभीरता से ली गई हैं। मुझे भरोसा है कि भारत सरकार इस पर संज्ञान लेगी। यह गंभीर विषय है और इससे खिलाड़ियां का मनोबल टूटता है|



धुआं वहीं उठता है जहां आग लगी होती है: भाजपा नेत्री बबीता फोगट

चैंपियन पहलवान और भाजपा नेत्री बबीता फोगट ने कहा,'मेरी कोशिश है कि मैं आज ही समाधान करवा दूं। ये कोई छोटी चीज़ नहीं है, धुआं वहीं उठता है जहां आग लगी होती है। मैं भरोसा दिलाती हूं कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी|


धरना तब तक जारी रहेगा जब तक कोई क्लैरिटी नहीं आ जाती: साक्षी मलिक

पहलवान साक्षी मलिक ने कहा,''बबीता फोगाट सरकार की तरफ से आईं हैं और हमने भी अपनी बात उनके सामने रखी है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि वो हमारे साथ हैं और हमारी मांगें पूरी करवाएंगी। हमारा धरना तब तक जारी रहेगा जब तक कोई क्लैरिटी नहीं आ जाती|



FIR क्यों नहीं हुई और WFI अध्यक्ष को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया: DCW चीफ

DCW चीफ स्वाति मालीवाल ने कहा,''मेरी दिल्ली पुलिस और खेल मंत्रालय से सवाल है-FIR क्यों नहीं हुई और WFI अध्यक्ष को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया, उनसे इस्तीफा क्यों नहीं लिया,जांच क्यों नहीं शुरू हुई,खेल मंत्री या उनके प्रतिनिधि खिलाड़ियों से मिलने क्यों नहीं आए और मामले की जांच कौन करेगा?|



जांच होनी चाहिए और दोषी को सज़ा भी मिलनी चाहिए: प्रदीप दहिया

कोच प्रदीप दहिया ने कहा, "इतने बड़े खिलाड़ी अगर बोल रहे हैं तो कुछ तो सच्चाई होगी। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषी को सज़ा भी मिलनी चाहिए। विनेश एक बड़ी महिला खिलाड़ी हैं और अगर वो आरोप लगा रही हैं तो इसका मतलब है उनके साथ कुछ तो हुआ होगा|



..इतना अत्याचार कभी नहीं हुआ: कोच सुरेंदर

भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरना-प्रदर्शन पर कोच सुरेंदर ने कहा, "इतने बड़े-बड़े खिलाड़ी उतरकर आए हैं, एक खिलाड़ी गलत हो सकता है इतने खिलाड़ी गलत नहीं हो सकते। जितना अत्याचार अब सुना है उतना कभी नहीं सुना|



आप (CPM नेता वृंदा करात) नीचे आ जाइए: पहलवान बजरंग पूनिया

धरना-प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के पास CPM नेता वृंदा करात पहुंची। पहलवान बजरंग पूनिया ने उनको मंच से नीचे जाने के लिए कहते हुए कहा, "आप से अनुरोध है कि आप न???चे आ जाइए। माइक किसी को नहीं मिलेगा। आप से अनुरोध है कि इसे राजनीतिक मुद्दा न बनाएं।"



पहलवानों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जंतर मंतर पहुंचे CPI सांसद 

CPI सांसद बिनॉय विश्वम पहलवानों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जंतर मंतर पहुंचे।  उन्होंने कहा,"मैं एक सांसद के रूप में सरकार से अनुरोध करूंगा कि न्याय हो। इनकी बातें अनसुनि नहीं की जानी चाहिए। मैं यहां राजनीतिक विचार थोपने नहीं आया, एक भारतीय के रूप में आया हूं।"



बृज भूषण शरण सिंह के आवास पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा बढ़ाई गई

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के आवास पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा बढ़ाई गई। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के ख़िलाफ़ जंतर-मंतर पर पहलवानों के विरोध का आज दूसरा दिन है।



कुश्ती संघ को तुरंत बर्खास्त किया जाए

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) और WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ यौन शोषण के आरोप पर कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा,'यह छोटी बात नहीं है। यह आरोप किसी एक व्यक्ति द्वारा नहीं लगाए गए। यह दुर्भाग्य की बात है कि सरकार की जानकारी में लाने के बाद भी इस पर कार्रवाई नहीं हुई| हमारी मांग है कि कुश्ती संघ को तुरंत बर्खास्त किया जाए और कुश्ती संघ के अधिकारियों पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज़ किया जाए और क़ानूनी कार्रवाई की जाए|


SC की निगरानी में CBI की जांच...

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा,''खिलाड़ी अलग-अलग प्रदेशों से आते हैं। इसलिए इसमें सर्वोच्च न्यायलय की निगरानी में समय निर्धारित CBI की जांच हो। सरकार का 'बेटी बचाओ, बटी पढ़ाओ' का नारा था जो आज खोखला दिखाई दे रहा है। भारत सरकार हमारी देश की बेटियों के लिए तुरंत कार्रवाई करे|



बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ बुधवार को लगाए आरोप

WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह लड़कियों का यौन शोषण करते हैं-विनेश फोगाट

बृजभूषण शरण सिंह ने कई लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया-विनेश फोगाट

महिला खिलाड़ियों को प्रताड़ित कर रहे हैं कोच-विनेश फोगाट

महिला कोचों के साथ भी बदसलूकी करते हैं-विनेश फोगाट

टोक्यो ओलंपिक में हार के बाद डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष ने मुझे 'खोटा सिक्का' कहा-विनेश फोगाट

बृजभूषण शरण सिंह ने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया-विनेश फोगाट

हमारे निजी जीवन में भी दखल देते हैं और हमें परेशान करते हैं- भारतीय पहलवान

 जब से हमने आवाज उठाई है, हमें धमकाया जा रहा है''-भारतीय पहलवान


भारतीय रेसलर विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने बुधवार को रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के प्रेसिडेंट बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। इसके बाद खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ से 72 घंटे के अंदर जवाब मांगा है। ऐसा नहीं करने पर कुश्ती संघ के खिलाफ कार्रवाई होगी। मंत्रालय ने अगले आदेश तक लखनऊ में महिला रेसलिंग कैंप भी रद्द कर दिया है।


यह भी पढ़ें: दिल्ली के जंतर-मंतर पर WFI के खिलाफ पहलवानों का विरोध प्रदर्शन 


बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट सहित कई भारतीय स्टार पहलवानों ने बुधवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए।  विनेश फोगाट ने डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष पर 2021 में टोक्यो ओलंपिक के दौरान मानसिक रूप से परेशान करने और उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। फोगट के आरोप यहीं खत्म नहीं हुए, उन्होंने यह भी कहा कि डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष ने कई लड़कियों का यौन शोषण किया है। 


 बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप, लड़कियों का यौन शोषण करते हैं, मानसिक रूप से परेशान/प्रताड़ित करते हैं 


फोगाट ने आगे दावा किया कि WFI के कोच रोजाना पहलवानों को प्रताड़ित करके मानसिक रूप से तोड़ते हैं। उदाहरण के लिए, उन्होंने कहा कि पहलवानों को कोच की अनुमति के बिना पानी भी नहीं मिल सकता है, जो लगातार डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के संपर्क में रहते हैं और उन्हें प्रशिक्षण के दौरान होने वाली हर चीज की जानकारी देते हैं।


विनेश ने कहा,"WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह महिला 'खिलाड़ियों और महिला कोचों' के यौन उत्पीड़न में लिप्त हैं।  उन्होंने कहा,''मैं अभी यह कह रही हूं, लेकिन मुझे नहीं पता कि मैं कल जिंदा रहूंगी या नहीं। यहां बैठी कुछ महिला पहलवानों ने भी छेड़छाड़ का अनुभव किया है। हम अपने लिए नहीं लड़ रहे हैं।" , हम कुश्ती को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। वह हमारे निजी जीवन में हस्तक्षेप करता है और जानना चाहता है कि हमारा प्रेमी या प्रेमिका कौन है। वह हमारी शादी और अन्य निजी चीजों के बारे में पूछता रहता है, "


उन्होंने कहा,'मुझे महासंघ और कुश्ती अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। मैं हर दिन अपने जीवन को समाप्त करने के बारे में सोचती थी। विनेश ने कहा,"मैं चार लड़कियों के साथ टोक्यो ओलंपिक में गई थी लेकिन हमें कोई फिजियो उपलब्ध नहीं कराया गया था, इसके बजाय डब्ल्यूएफआई के सहायक सचिव हमारे साथ गए थे। सभी जानते हैं कि वह (बृजभूषण शरण सिंह)कितने शक्तिशाली हैं। वह चार बार के सांसद हैं। जब भी हम कोशिश करते हैं और शिकायत करते हैं, वे हमें जान से मारने की धमकी देते हैं। वे हमें मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं और बिना किसी कारण के मुझ पर अनुशासनात्मक प्रतिबंध लगाते हैं।"



यह भी पढ़ें:.“..तो मैं फांसी लगा लूंगा”- आरोपों पर बोले बृजभूषण, विनेश फोगाट ने कहा- '...सबूत देने को तैयार' 


वहीं, WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- विनेश फोगाट के आरोप बेबुनियाद हैं। उनके पास आरोपों का कोई सबूत नहीं है। कोई पीड़ित है तो सबूत के साथ मेरे सामने आए। आरोप सही हुए तो फांसी पर लटक जाउंगा। उन्होंने कहा,'यौन उत्पीड़न की कोई घटना नहीं हुई है। अगर ऐसा हुआ है तो मैं फांसी लगा लूंगा|  बृजभूषण शरण सिंह के इस बयान के बाद विनेश फोगाट ने कहा, हम सभी सबूत देने को तैयार हैं।



रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने वरिष्ठ पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोप से इनकार किया। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, सबसे बड़ा आरोप विनेश फोगाट ने लगाया है..क्या कोई सामने है जो कह सके कि फेडरेशन ने किसी एथलीट का उत्पीड़न किया हो।यौन उत्पीड़न की कोई घटना नहीं हुई है। अगर ऐसा हुआ है तो मैं फांसी लगा लूंगा|


बृजभूषण शरण सिंह द्वारा आरोपों को खारिज करने के बाद विनेश फोगाट ने कहा, 'जब हाई कोर्ट हमें निर्देश देगा तब हम सभी सबूत देने को तैयार हैं। हम पीएम को सभी सबूत सौंपने को भी तैयार हैं|



WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को तुरंत गिरफ्तार करें: 


वहीं,  बुधवार शाम को महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीमाल धरने पर बैठे खिलाड़ियों से मिली और उन्होंने खेल मंत्रालय और दिल्ली पुलिस को नोटिस दिया है। उन्होंने WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा- यह बड़े शर्म की बात है कि हमारे देश के लिए मेडल लाने वाली शेरनियां सड़क पर धरने पर बैठी हैं।



मालीवाल ने कहा, "रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए और जितने भी कोच के नाम सामने आ रहे हैं उन सबके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। हम चाहते हैं कि इस आदमी (WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह) के खिलाफ FIR दर्ज हो और जांच कर उसे गिरफ्तार किया जाए




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।