मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

“...तो मैं फांसी लगा लूंगा”- महिला खिलाड़ियों के साथ यौन शोषण के आरोपों पर बोले बृजभूषण, विनेश फोगाट ने कहा- '...सबूत देने को तैयार'

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने महिला खिलाड़ियों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपों को खारिज किया| अपने ऊपर लगे आरोपों को बृजभूषण शरण सिंह ने निराधार बताया है। महिला ख…

“...तो मैं फांसी लगा लूंगा”- महिला खिलाड़ियों के साथ यौन शोषण के आरोपों पर बोले बृजभूषण, विनेश फोगाट ने कहा- '...सबूत देने को तैयार'
“...तो मैं फांसी लगा लूंगा”- महिला खिलाड़ियों के साथ यौन शोषण के आरोपों पर बोले बृजभूषण, विनेश फोगाट ने कहा- '...सबूत देने को तैयार' | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने महिला खिलाड़ियों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपों को खारिज किया| अपने ऊपर लगे आरोपों को बृजभूषण शरण सिंह ने निराधार बताया है। महिला खिलाड़ियों के साथ यौन शोषण के आरोपों पर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "सामने आकर अगर कोई साबित करे कि ऐसा हुआ है तो मैं फांसी लगा लूंगा| यौन उत्पीड़न की कोई घटना नहीं हुई है। अगर ऐसा हुआ है तो मैं फांसी लगा लूंगा| बृजभूषण शरण सिंह के इस बयान के बाद विनेश फोगाट ने कहा, हम सभी सबूत देने को तैयार हैं।



दरअसल, बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट सहित देश के शीर्ष पहलवानों ने बुधवार को राष्ट्रीय महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट सहित कई भारतीय स्टार पहलवानों ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जहां उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष व भाजपा सांसद  बृजभूषण शरण सिंह पर लड़कियों के साथ यौन शोषण,  मानसिक रूप से परेशान और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। 



रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने वरिष्ठ पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोप से इनकार किया। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, सबसे बड़ा आरोप विनेश फोगाट ने लगाया है..क्या कोई सामने है जो कह सके कि फेडरेशन ने किसी एथलीट का उत्पीड़न किया हो।यौन उत्पीड़न की कोई घटना नहीं हुई है। अगर ऐसा हुआ है तो मैं फांसी लगा लूंगा|



बृजभूषण शरण सिंह के इस बयान के बाद विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट ने कहा, 'जब हाई कोर्ट हमें निर्देश देगा तब हम सभी सबूत देने को तैयार हैं। हम पीएम को सभी सबूत सौंपने को भी तैयार हैं|



टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया और विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट सहित देश के शीर्ष पहलवानों ने बुधवार को राष्ट्रीय महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।  जहां पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। 



भारतीय पहलवान विनेश फोगट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। विनेश फोगाट ने कहा, "महिला पहलवानों को राष्ट्रीय शिविरों में डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कोचों द्वारा यौन उत्पीड़न किया गया है। “ वर्षों से महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। कई युवा महिला पहलवानों ने शिकायत की है| राष्ट्रीय शिविरों में यौन उत्पीड़न की शिकायत की है।"



भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा, 'ये अब आर पार की लड़ाई है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर WFI के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भावुक होते हुए भारतीय पहलवान व ओलंपियन विनेश फोगाट ने कहा, "फेडरेशन की ओर से खिलाड़ियों का शोषण किया गया। किसी भी खिलाड़ी को कुछ होता है तो उसकी ज़िम्मेदार कुश्ती संघ के अध्यक्ष व फेडरेशन होगी।"


 बृजभूषण शरण सिंह ने कई लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया

विनेश फोगाट ने कहा, ''कोच महिला खिलाड़ियों को प्रताड़ित कर रहे हैं और फेडरेशन के चहेते कुछ कोच महिला कोचों के साथ भी बदसलूकी करते हैं। वे लड़कियों का यौन उत्पीड़न करते हैं। डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष ने कई लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया है।'' 



विनेश फोगाट ने कहा है कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण ने कई लड़कियों का यौन शोषण किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि पुरुष कोच भी लड़कियों और महिला कोच का यौन शोषण करते हैं। फोगाट ने कहा "टोक्यो ओलंपिक में हार के बाद डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष ने मुझे 'खोटा सिक्का' कहा। डब्ल्यूएफआई ने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। मैं हर दिन अपने जीवन को समाप्त करने के बारे में सोचती थी। अगर किसी पहलवान को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष की होगी।"



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।