मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को तुरंत गिरफ्तार करें: जंतर-मंतर पहुंचीं DCW प्रमुख, दिल्ली पुलिस और खेल मंत्रालय को भेजा नोटिस

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में कुल 30 पहलवान शामिल हैं। पहलवानों ने कुश्त…

WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को तुरंत गिरफ्तार करें: जंतर-मंतर पहुंचीं DCW प्रमुख, दिल्ली पुलिस और खेल मंत्रालय को भेजा नोटिस
WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को तुरंत गिरफ्तार करें: जंतर-मंतर पहुंचीं DCW प्रमुख, दिल्ली पुलिस और खेल मंत्रालय को भेजा नोटिस | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में कुल 30 पहलवान शामिल हैं। पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।  कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर महिला खिलाड़ियों के साथ यौन उत्पीड़न और महिलाओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं, अपने ऊपर लगे आरोपों को बृजभूषण शरण सिंह ने निराधार बताया है।



इस बीच, DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने जंतर-मंतर पहुंचीं। स्वाति मालीवाल ने कहा, "हमने दिल्ली पुलिस को नोटिस दिया है और केंद्र सरकार के यूनियन खेल मंत्रालय को नोटिस दिया है। इस केस में तुरंत न्याय होना चाहिए।"



DCW चीफ स्वाति मालीवाल ने कहा, "रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए और जितने भी कोच के नाम सामने आ रहे हैं उन सबके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। हम चाहते हैं कि इस आदमी (WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह) के खिलाफ FIR दर्ज हो और जांच कर उसे गिरफ्तार किया जाए|


यह भी पढ़ें: दिल्ली के जंतर-मंतर पर WFI के खिलाफ पहलवानों का विरोध प्रदर्शन 


डीसीडब्ल्यू प्रमुख एस मालीवाल ने कहा, "मैं हैरान हूँ। भारत को ऊंचाइयों पर ले जाने वाली महिलाएं न्याय मांगने के लिए जंतर-मंतर पर इकट्ठी हुई हैं। यह शर्मनाक है| हमने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय खेल मंत्रालय को नोटिस भेजा है। इस मामले में तत्काल न्याय दिया जाना चाहिए। WFI अध्यक्ष को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उन कोचों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए जिनके नाम मामले में सामने आए हैं|



 बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप, लड़कियों का यौन शोषण करते हैं, मानसिक रूप से परेशान/प्रताड़ित करते हैं 


स्वाति मालीवाल ने एक ट्वीट किया, "अभी जंतर मंतर जाकर देश की चैंपियन ''Wrestlers से मिली। उन्होंने हमारे तिरंगे की शान बढ़ाई है। बड़े दुख की बात है कि उन्हें आज इस कड़ाके की सर्दी में सड़क पर बैठना पड़ रहा है। हम मज़बूती से उनके साथ खड़े हैं और उन्हें न्याय दिलाएँगे।



यह भी पढ़ें:.“..तो मैं फांसी लगा लूंगा”- महिला खिलाड़ियों के साथ यौन शोषण के आरोपों पर बोले बृजभूषण, विनेश फोगाट ने कहा- '...सबूत देने को तैयार' 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।