मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिल्ली के जंतर-मंतर पर WFI के खिलाफ पहलवानों का विरोध प्रदर्शन, बोले- खिलाड़ी अब नहीं सहेंगे 'तानाशाही'

नई दिल्ली: पहलवानों ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (Wrestling Federation of India) के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया और विश्व चैम्पियन…

दिल्ली के जंतर-मंतर पर WFI के खिलाफ पहलवानों का विरोध प्रदर्शन, बोले- खिलाड़ी अब नहीं सहेंगे 'तानाशाही'
दिल्ली के जंतर-मंतर पर WFI के खिलाफ पहलवानों का विरोध प्रदर्शन, बोले- खिलाड़ी अब नहीं सहेंगे 'तानाशाही' | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पहलवानों ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (Wrestling Federation of India) के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया और विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट सहित देश के शीर्ष पहलवानों ने बुधवार को राष्ट्रीय महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की "तानाशाही" के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।


पहलवानों ने अपनी शिकायतों या अपनी मांगों का सटीक विवरण साझा नहीं किया, लेकिन यह स्पष्ट था कि जिस तरह से भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) का संचालन बृजभूषण शरण सिंह कर रहे हैं, वे उससे तंग आ चुके हैं, जो कि कैसरगंज (यूपी) से भाजपा सांसद भी हैं।

बृजभूषण शरण सिंह 2011 से शीर्ष पर हैं। वह फरवरी 2019 में लगातार तीसरी बार डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष चुने गए थे। 


बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, रियो ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक, विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता सरिता मोर, संगीता फोगाट, सत्यव्रत मलिक, जितेंद्र किन्हा और राष्ट्रमंडल ???ेलों के पदक विजेता सुमित मलिक, उन 30 पहलवानों में शामिल हैं, जो जंतर मंतर पर इकट्ठे हुए हैं।


पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा,''खिलाड़ी अब तानाशाही नहीं सहेंगे। कई दिनों से खिलाड़ियों को दबाया जा रहा था। हम 3-4 बजे प्रेस वार्ता कर हमारी बात रखेंगे। हमारी लड़ाई सरकार से नहीं है बल्कि फेडरेशन से है|


बजरंग पुनिया ने कहा,"हमारी लड़ाई सरकार या भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के खिलाफ नहीं है। यह WFI के खिलाफ है। हम दिन में बाद में विवरण साझा करेंगे। 'ये अब आर पार की लड़ाई है' (यह अंत तक की लड़ाई है)" 



साक्षी ने ट्वीट किया कहा, "खिलाड़ी देश के लिए पदक जीतने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं लेकिन महासंघ ने हमें नीचा दिखाने के अलावा कुछ नहीं किया है। एथलीटों को प्रताड़ित करने के लिए मनमाने नियम बनाए जा रहे हैं।" अंशु मलिक, संगीता फोगट और अन्य पहलवानों ने भी इसी तर्ज पर बॉयकॉट डब्ल्यूएफआई प्रेसिडेंट हैशटैग के साथ ट्वीट किया और पीएमओ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को टैग किया।


रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहायक सचिव विनोद तोमर ने कहा,'हमें प्रदर्शन की सूचना मिली जिसके बाद मैं पहलवानों से पूछने आया हूं कि उन्हें क्या समस्या है। ये लोग एक बार फेडरेशन के सामने आए, उसके बाद इनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। फेडरेशन के पास अभी तक इनके द्वारा कोई शिकायत नहीं मिली है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।