मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप: वे लड़कियों का यौन शोषण करते हैं, मानसिक रूप से परेशान/प्रताड़ित करते हैं- बोलीं विनेश फोगाट

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया और विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट सहित देश के शीर्ष पहलवानों ने बुधवार को राष्ट्रीय महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ वि…

कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप: वे लड़कियों का यौन शोषण करते हैं, मानसिक रूप से परेशान/प्रताड़ित करते हैं- बोलीं विनेश फोगाट
कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप: वे लड़कियों का यौन शोषण करते हैं, मानसिक रूप से परेशान/प्रताड़ित करते हैं- बोलीं विनेश फोगाट | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया और विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट सहित देश के शीर्ष पहलवानों ने बुधवार को राष्ट्रीय महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट सहित कई भारतीय स्टार पहलवानों ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जहां उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष व भाजपा सांसद  बृजभूषण शरण सिंह पर कुछ गंभीर आरोप लगाए। 


दिल्ली के जंतर-मंतर पर WFI के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भावुक होते हुए भारतीय पहलवान व ओलंपियन विनेश फोगाट ने कहा, "फेडरेशन की ओर से खिलाड़ियों का शोषण किया गया। किसी भी खिलाड़ी को कुछ होता है तो उसकी ज़िम्मेदार कुश्ती संघ के अध्यक्ष व फेडरेशन होगी।"


 फोगाट ने डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर 2021 में टोक्यो ओलंपिक के दौरान मानसिक रूप से परेशान करने और उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। फोगट के आरोप यहीं खत्म नहीं हुए, उन्होंने यह भी कहा कि डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने अतीत में कई लड़कियों का यौन शोषण किया है। 


विनेश फोगाट ने कहा, "महिला पहलवान को कई तरह परेशानी होती है, कुश्ती के अध्यक्ष द्वारा महिला खिलाड़ियों का शोषण किया गया। फेडरेशन खिलाड़ियों पर जबरदस्ती बैन लगाती है जिससे खिलाड़ी न खेल सके। किसी भी खिलाड़ी को कुछ होता है तो उसके ज़िम्मेदार कुश्ती संघ के अध्यक्ष होंगे|


 बृजभूषण शरण सिंह ने कई लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया

विनेश फोगाट ने कहा, ''कोच महिला खिलाड़ियों को प्रताड़ित कर रहे हैं और फेडरेशन के चहेते कुछ कोच महिला कोचों के साथ भी बदसलूकी करते हैं। वे लड़कियों का यौन उत्पीड़न करते हैं। डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष ने कई लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया है।'' 



विनेश फोगाट ने कहा है कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण ने कई लड़कियों का यौन शोषण किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि पुरुष कोच भी लड़कियों और महिला कोच का यौन शोषण करते हैं। फोगाट ने कहा "टोक्यो ओलंपिक में हार के बाद डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष ने मुझे 'खोटा सिक्का' कहा। डब्ल्यूएफआई ने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। मैं हर दिन अपने जीवन को समाप्त करने के बारे में सोचती थी। अगर किसी पहलवान को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष की होगी।"



... हमारे निजी जीवन में भी दखल देते हैं

जंतर-मंतर पर मौजूद पहलवानों ने कहा, ''वे (संघ) हमारे निजी जीवन में भी दखल देते हैं और हमें परेशान करते हैं। वे हमारा शोषण कर रहे हैं। जब हम ओलंपिक में गए थे तो हमारे पास फिजियो या कोच नहीं था। जब से हमने आवाज उठाई है, हमें धमकाया जा रहा है।''


WFI में बदलाव की मांग

भारतीय पहलवान व ओलंपियन बजरंग पूनिया ने कहा,''हम चाहते हैं कि फेडरेशन का बदलाव हो और रेस्लिंग को  भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) द्वारा पहलवानों को परेशान किया जा रहा है। जो लोग WFI का हिस्सा हैं, उन्हें इस खेल के बारे में कुछ नहीं पता है|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।