रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को आज शुक्रवार को 5 दिन की ईडी हिरासत में भेजा गया। उन्हें 31 जनवरी को कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था।
बता दें कि,'कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया था। एजेंसी ने दिन में उनसे सात घंटे से ज्यादा पूछताछ की थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.
JMM उपाध्यक्ष चंपई सोरेन ने शुक्रवार को रांची के राजभवन में झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को सीएम पद की शपथ दिलवाई |मुख्यमंत्री के साथ ही कांग्रेस के आलमगीर आलम और RJD के सत्यानंद भोक्ता ने रांची के राजभवन में झारखंड कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।