मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

लोकसभा चुनाव: कैसरगंज से बीजेपी ने बृजभूषण सिंह का टिकट काटकर उनके बेटे करण को दिया टिकट

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को 2 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है| भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को कैसरगंज के मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काट दिय…

लोकसभा चुनाव: कैसरगंज से बीजेपी ने बृजभूषण सिंह का टिकट काटकर उनके बेटे करण को दिया टिकट
लोकसभा चुनाव: कैसरगंज से बीजेपी ने बृजभूषण सिंह का टिकट काटकर उनके बेटे करण को दिया टिकट | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्लीलोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को 2 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है| भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को कैसरगंज के मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काट दिया, जिन पर महिला पहलवानों द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है|  बृजभूषण शरण सिंह की जगह उनके बेटे करण भूषण सिंह को टिकट दिया गया है। अंतर्राष्ट्रीय महिला पहलवानों के यौन शोषण जैसे गंभीर आरोपों में घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के मामले की दिल्ली के एक कोर्ट में सुनवाई चल रही है।




करण भूषण शुक्रवार सुबह 11.00 बजे नामांकन दाखिल करेंगे| वहीं पार्टी ने रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को उतारा है| बृज भूषण के छोटे बेटे करण भूषण उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। वह गोंडा जिले के नवाबगंज में सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी हैं।  बृजभूषण शरण के बड़े बेटे

प्रतीक भूषण सिंह गोंडा सदर से भाजपा विधायक हैं।



घोषणा के बाद करण भूषण सिंह ने टिकट के लिए भाजपा का आभार जताया। उन्होंने कहा, "मैं कैसरगंज की जनता का आभारी हूं। मुझे प्रत्याशी बनाने के लिए भाजपा का आभार व्यक्त करता हूं... मैं कल अपना नामांकन दाखिल करूंगा..."




दोनों सीटों पर नामांकन की आखिरी तारीख 3 मई है| इस सीट में पांचवें चरण में मतदान होगा। पांचवें चरण में यूपी में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में मतदान होगा।



WFI के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को भाजपा ने कैसरगंज सीट से  चुनाव में उतारा है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है, पार्टी को धन्यवाद देते हैं... कल नामांकन दाखिल होगा..."



इस बार ब्रज भूषण की सीट पर काफी सस्पेंस था, क्योंकि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख, जो छह बार सांसद भी रह चुके हैं, पर देश के कुछ मशहूर पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पदक विजेताओं सहित कई महिला पहलवानों ने भाजपा नेता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष रहते हुए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों पर उनकी गिरफ्तारी की मांग की।




साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया समेत पहलवानों ने भूषण के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर लंबे समय तक धरना दिया। बाद में दिल्ली पुलिस ने भूषण के खिलाफ 15 जून, 2023 को आईपीसी की धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 354ए (यौन उत्पीड़न), 354डी (पीछा करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया। हालांकि, उन्हें 20 जुलाई, 2023 को जमानत दे दी गई।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 मई 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।