मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

सिद्धू मूसेवाला मर्डर: पंजाब में किसी की जिंदगी सुरक्षित नहीं, हर दिन हो रही हत्याएं - प्रताप सिंह बाजवा का CM भगवंत मान पर हमला

गुरदासपुर: पंजाब के मशहूर गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर प्रताप सिंह बाजवा ने गहरा दुख व्यक्त किया है| साथ ही उन्होंने पंजाब की AAP सरकार पर हमला बोला है| राज्य में किसी की जिंदगी…

सिद्धू मूसेवाला मर्डर: पंजाब में किसी की जिंदगी सुरक्षित नहीं, हर दिन हो रही हत्याएं - प्रताप सिंह बाजवा का CM भगवंत मान पर हमला
सिद्धू मूसेवाला मर्डर: पंजाब में किसी की जिंदगी सुरक्षित नहीं, हर दिन हो रही हत्याएं - प्रताप सिंह बाजवा का CM भगवंत मान पर हमला | फ़ोटो: TVL News

गुरदासपुर: पंजाब के मशहूर गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर प्रताप सिंह बाजवा ने  गहरा दुख व्यक्त किया है| साथ ही उन्होंने पंजाब की AAP सरकार पर हमला बोला है| राज्य में किसी की जिंदगी सुरक्षित नहीं है, हर दिन हत्याएं हो रही है। सबसे बड़ी बात ये है कि कल 400 लोगों की सुरक्षा को वापस लिया गया। उसके बाद भगवंत मान ने जनसंपर्क(PR) के चलते पूरी सूची वायरल कर दी| 



गुरदासपुर में कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि,''पंजाब में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। पंजाब में हर रोज दिन दहाड़े हत्याएं हो रही है। भगवंत मान एक CM के रूप में फेल हैं, उन्हें अब इस्तीफा दे देना चाहिए और इस पूरी घटना के जिम्मेदार भगवंत मान खुद हैं| 



पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच के लिए पंजाब पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। देर रात पंजाब पुलिस के डीजीपी वीके भंवरा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि एसआईटी में पंजाब में बड़े अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। डीजीपी वीके भंवरा ने पत्रकारों को बताया कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या में 9 एमएम की पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है। हत्या में तीन हथियारों से गोलियां दागी गई हैं। 



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया,''प्रतिभाशाली गायक, युवा आइकॉन, और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला जी की हत्या की खबर बहुत ही पीड़ादाई है। इस घटना ने हम सबको हैरान कर दिया। उनके परिजनों और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं"



सिद्धू मूसेवाला जी एक प्रतिभावान कलाकार थे, जिन्होंने पूरी दुनिया में देश और पंजाब का नाम रोशन किया। आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब की कानून व्यवस्था को जंगलराज में बदल दिया है और सुरक्षा व्यवस्था को राजनीतिक पसंद-नापसंद के हवाले कर दिया है। कांग्रेस पार्टी अपने एक-एक नेता और कार्यकर्ता को यकीन दिलाना चाहती है कि हम अपनी पार्टी के निष्ठावान नेता की न्याय की लड़ाई की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाएंगे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी



पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि यह सरकार की विफलता और पुलिस की अक्षमता के कारण हुआ है। इसकी जांच एनआईए या सिटिंग जज से करवाना चाहिए। यह राजनीतिक हत्या है। सरकार को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के डीजीपी को कानून और व्यवस्था को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी के रूप में शर्म आनी चाहिए लेकिन वह इसे एक गिरोह में प्रतिस्पर्धा कहकर अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। हम हाईकोर्ट जाएंगे और राज्यपाल से मिलेंगे। इंसाफ नहीं मिला तो केंद्रीय गृह मंत्री से भी मिलेंगे।



पूर्व केंद्रीय मंत्री और SAD नेता हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या ने हर पंजाबी को झकझोर कर रख दिया है। नशा बेचा जा रहा है, सरकारी भवनों पर हमले हो रहे हैं और अब मनसा में एक युवक की मौत हो गई। यह पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाता है।



https://www.thevirallines.net/chandigarh-news-punjab-bjp-targets-aam-aadmi-party-govt-after-killing-of-singer-sidhu-musewala 


आमंत्रण था उन हत्यारों कि हमने सुरक्षा को वापस ले लिया है, अब आप लोग अपना काम कर सकते हैं: BJP

BJP नेता संबित पात्रा ने कहा कि,''पंजाब के जाने माने चेहरे और राजनीति में भी सक्रिय रहे सिद्धू मूसेवाला की हत्या हो गई। ये बहुत ही दुखद घटना है जो पंजाब की कानून व्यवस्था को स्पष्ट बयां कर रही है। पहले तो उनकी सुरक्षा हटाई, उसके बाद जिन लोगों की भी सुरक्षा हटाई उस पूरी सूची को पब्लिक कर दिया| एक तरह से ये एक आमंत्रण था उन हत्यारों कि हमने इन लोगों की सुरक्षा को वापस ले लिया है और अब आप लोग अपना काम कर सकते हैं। सही मायने में अगर देखा जाए तो आज कुछ संगीन सवाल अरविंद केजरीवाल के सामने खड़े होते हैं|



https://www.thevirallines.net/chandigarh-news-punjab-sidhu-musewala-murder-dgp-says-he-did-not-take-bulletproof-car-and-gunman-with-him 



पंजाब को केजरीवाल और राघव चड्ढा कंट्रोल कर रहे

पंजाब को अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा कंट्रोल कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा ने भगवंत मान जी को तो सिर्फ एक कठपुतली मुख्यमंत्री के रूप में पंजाब में बैठाया हुआ है और किस तरह से दिल्ली से पंजाब चल रही है वो हम देख रहे हैं और उसका नतीजा भी देख रहे हैं\



https://www.thevirallines.net/chandigarh-news-punjab-singer-sidhu-moosewala-murder-sukhjinder-singh-randhawa-attacks-aap-govt 


....जिम्मेदार अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा: BJP

संबित पात्रा ने कहा कि,''आज जो सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई है, उसके जिम्मेदार अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा हैं, जो दिल्ली में बैठकर पंजाब को चला रहे हैं। दोनों को तुरंत इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके माफी मांगनी चाहिए और स्पष्टीकरण देना चाहिए कि आखिर पंजाब में ये क्या हो रहा है|



https://www.thevirallines.net/chandigarh-news-punjab-sidhu-moose-wala-murder-cm-bhagwant-mann-says-no-criminal-will-be-spared 



बतौर राज्य के गृह मंत्री भगवंत मान को इस्तीफा देना चाहिए: SAD

SAD नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि,आज गायक सिद्धू मूसेवाला की जो हत्या हुई है वो एक बहुत ही हृदय विदारक और दुखदायी घटना है। पंजाब का एक चमकता हुआ सितारा हमने खो दिया। कल ही उनकी सुरक्षा हटाई गई थी और कल ही मैंने बोला था कि पहले बिना सोचे समझे लोगों की सुरक्षा हटा दी जाती है... और फिर उसे पूरे न्यूज चैनलों पर बताया जाता है। आप ऐसा करके उसके दुश्मनों को ये बताते हैं कि अब हमने सुरक्षा हटा ली है और जो करना है कर लो। इस घटना के लिए गृह मंत्रालय और राज्य की पुलिस भी जिम्मेदार है। बतौर राज्य के गृह मंत्री भगवंत मान को इस्तीफा देना चाहिए|


https://www.thevirallines.net/india-news-rahul-gandhi-expressed-deep-grief-over-the-murder-of-congress-leader-sidhu-musewala 


AAP विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि,'सिद्धू मूसेवाला की हत्या की खबर सुनकर हम सब को सदमा लगा है। इस मामले को सख्ती से निपटा जाएगा। दुख की बात है की ऐसी घड़ी में विपक्ष राजनीति कर रहा है। पंजाब पुलिस की तरफ से 2 स्पेशल कमांडो सिद्धू मूसेवाला को मिले हुए थे|



AAP के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि,'जब हत्या हुई वह बिना अपनी सुरक्षा के अपनी प्राइवेट गाड़ी में कहीं जा रहे थे। हम लोग जांच कर रहे हैं कि कहीं उनके साथी ही इस घटना में तो शामिल नहीं थे क्योंकि सिर्फ उनको ही पता था कि सिद्धू मूसेवाला बिना सुरक्षा के हैं|


https://www.thevirallines.net/mansa-news-punjab-congress-leader-and-punjabi-singer-sidhu-moosewala-shot-dead-2-friends-injured 


पंजाब से कांग्रेस उम्मीदवार और प्रतिभाशाली संगीतकार सिद्धू मूसे वाला की हत्या से कांग्रेस पार्टी और पूरे देश को गहरा धक्का लगा है। उनके परिवार, प्रशंसकों और दोस्तों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है:  कांग्रेस पार्टी





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।