मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का दिनदहाड़े मर्डर: मानसा में सिद्धू मूसेवाला को गोलियों से भूना, 2 साथी घायल; कल ही पंजाब सरकार ने हटाई थी सुरक्षा

मानसा: पंजबा के मानसा ज़िले में कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई| पंजबा के मानसा ज़िले के गांव जवाहरके में अज्ञात लोगों ने आज यानी रविवार 29 मई, 2022 को कांग्…

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का दिनदहाड़े मर्डर: मानसा में सिद्धू मूसेवाला को गोलियों से भूना, 2 साथी घायल; कल ही पंजाब सरकार ने हटाई थी सुरक्षा
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का दिनदहाड़े मर्डर: मानसा में सिद्धू मूसेवाला को गोलियों से भूना, 2 साथी घायल; कल ही पंजाब सरकार ने हटाई थी सुरक्षा | फ़ोटो: TVL News

मानसा: पंजबा के मानसा ज़िले में कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई| पंजबा के मानसा ज़िले के गांव जवाहरके में अज्ञात लोगों ने आज यानी रविवार 29 मई, 2022 को कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला पर ताबड़तोड़ गोलियों चलाई।फायरिंग में मूसेवाला की मौके पर ही मौत हो गई  जबकि  उनके 2 साथी घायल हुए हैं। 



मनसा अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ रंजीत राय ने बताया, कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला को मृत लाया गया था| 



 पंजाब में भगवंत मान की अगुवाई वाली AAP सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई थी। जानकारी के अनुसार सिद्धू मूसेवाला साथियों के साथ काले रंग की थार गाड़ी से जा रहे थे। घर से करीब 5 किमी दूर जाने पर ही मूसेवाला को हमलावरों ने गोलियां मार दी गई। उस वक्त मूसेवाला खुद थार गाड़ी ड्राइव कर रहे थे।



मूसेवाला पिछले साल नवंबर में कांग्रेस में शामिल हुए थे| मूसेवाला ने मानसा से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था| उन्हें आम आदमी पार्टी के विजय सिंगला ने हराया था| उन्हें हराने वाले विजय सिंगला राज्य के सेहत मंत्री बने थे। हाल ही में CM भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप में उन्हें पद से बर्खास्त किया था। 27 मई, 2022 को भ्रष्टाचार मामले में विजय सिंगला को मोहाली कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था|



सिद्धू मूसेवाला की हत्या से गहरा स्तब्ध और दुखी हूं:  राहुल गांधी

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया,,होनहार कांग्रेस नेता और प्रतिभाशाली कलाकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या से गहरा स्तब्ध और दुखी हूं। उनके चाहने वालों और दुनिया भर के प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना|



भगवंत मान और केजरीवाल को जवाब देना पड़ेगा कि सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा क्यों हटाई गई ?

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष (कार्यवाहक) नेट्टा डिसूजा ने ट्वीट किया,''पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला जी की गोली मारकर हत्या बेहद स्तब्ध करने वाली है।  अपार दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार और लाखों प्रशंसकों को मेरी गहरी संवेदनाएँ। नेट्टा डिसूजा ने सवाल करते हुए कहा,'' मुख्यमंत्री भगवंत मान जी और केजरीवाल जी को जवाब देना पड़ेगा कि उनकी सुरक्षा क्यों हटाई गई।



पंजाब में गुंडा राज

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई ने ट्वीट किया,''''जाने-माने पंजाबी गायक और काँग्रेस नेता सुभदीप सिद्दू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये घटना निंदनीय है। पंजाब में गुंडा राज है। सरकार को बिना देर के एक्शन लेने की जरूरत है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान दे। तथा परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति दे। ओम शांति


सिद्धू मूसेवाला जी की हत्या की खबर बहुत ही पीड़ादाई

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया,''प्रतिभाशाली गायक, युवा आइकॉन, और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला जी की हत्या की खबर बहुत ही पीड़ादाई है। इस घटना ने हम सबको हैरान कर दिया। उनके परिजनों और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं"



''सरकार का अराजक हाथों में जाना किसी प्रदेश के लिए कितना घातक.....'. 

पूर्व कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने कहा,''सरकार का अराजक हाथों में जाना किसी प्रदेश के लिए कितना घातक होता है, यह पंजाब ने आज एक बड़ी ही दुःखद घटना के साथ महसूस किया। कुछ दिन पूर्व एक अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और आज मशहूर युवा कलाकार सिद्धू मूसावाले की निर्मम हत्या महत्वपूर्ण सवाल खड़े कर रही हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री और दिल्ली से आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार को चला रहे लोगों को सोचना होगा कि क्या उन्हें कांग्रेस की तरह पंजाब को दुःख दर्द देनी वाली दूसरी पार्टी बनना है या सच में लोगों के लिए कुछ करना हैं। सिद्धू मूसेवाला को मेरी श्रद्धांजलि।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।