नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गहरा दुख व्यक्त किया है| भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया,,होनहार कांग्रेस नेता और प्रतिभाशाली कलाकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या से गहरा स्तब्ध और दुखी हूं। उनके चाहने वालों और दुनिया भर के प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना|
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया,'' पंजाब से कांग्रेस उम्मीदवार और प्रतिभाशाली संगीतकार सिद्धू मूसे वाला की हत्या से कांग्रेस पार्टी और पूरे देश को गहरा धक्का लगा है। उनके परिवार, प्रशंसकों और दोस्तों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है|
कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की आज मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई| वह सिर्फ 28 साल के थे| पंजबा के मानसा ज़िले के गांव जवाहरके में अज्ञात लोगों ने आज यानी रविवार 29 मई, 2022 को कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला पर ताबड़तोड़ गोलियों चलाई।फायरिंग में मूसेवाला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके 2-3 साथी घायल हुए हैं। पंजाब में भगवंत मान की अगुवाई वाली AAP सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई थी।
राजस्थान के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया,,प्रख्यात गायक एवं पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे श्री सिद्धू मूसेवाला की हत्या का समाचार दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत दे। संगीत के क्षेत्र में उनका योगदान याद रखा जाएगा। पंजाब सरकार पंजाब के सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। पब्लिसिटी के लिए सुरक्षा से छेड़छाड़ एकदम गलत है। पंजाब ने मुख्यमंत्री श्री बेअंत सिंह समेत हजारों लोगों को खोया है। पंजाब में शान्ति कायम रखने के लिए सरकार को सभी जरूरी कदम समय रहते उठाने चाहिए।
कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने ट्वीट किया,''कल ही पंजाब सरकार ने सुरक्षा घटाई थी, आज पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या हो गई! मानसा में चली गोलियों ने एक जनप्रिय आवाज़ को खामोश कर दिया! आज पंजाब ने एक प्रतिभाशाली कलाकार खो दिया! प्रशंसकों के प्रति संवेदना. || ओम शान्ति ||
सिद्धू मूसेवाला की हत्या चौंकाने वाली है। शोक संतप्त परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। अपराधियों को कानून का डर नहीं रहा। पंजाब सरकार बुरी तरह से विफल रही है। पंजाब में अब कोई सुरक्षित नहीं है। - कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री, पंजाब
मैं सिद्धू मूसेवाला की हत्या से स्तब्ध हूं। हमने एक होनहार सितारा खो दिया। भगवंत मान की सरकार द्वारा सुरक्षा वापस लेने के बाद उनको गोलियों से भून दिया गया। आप की सरकार ने अपना नैतिक अधिकार खो दिया है, इसे पूरी तरह से खारिज कर देना चाहिए। - अमरिंदर राजा वड़िंग, अध्यक्ष, पंजाब कांग्रेस
पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की सरेआम दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। कल ही उनकी सुरक्षा घटाई गई थी। मुख्यमंत्री और डीजीपी उनकी हत्या के लिए जिम्मेदार हैं। वे पंजाबियों को ???ुरक्षा ही नहीं दे पाए, ऐसे कातिलों को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं। - अश्वनी शर्मा, अध्यक्ष, पंजाब भाजपा
युवा पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बारे में जानकार स्तब्ध हूं। उनके परिवार और दोस्तों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। जिम्मेदार लोगों की अविलंब गिरफ्तारी होनी चाहिए। पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सरकार को इस हत्या की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। - सुखबीर बादल, अध्यक्ष, शिरोमणि अकाली दल