कोलकाता: अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती के 'TMC के 38 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं' वाले दावे पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पलटवार करते हुए कहा कि ,‘मिथुन चक्रवर्ती को यह भी नहीं पता कि बंगाल में कितनी विधानसभा सीटें और ज़िले हैं।
TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा,' मिथुन चक्रवर्ती को यह भी नहीं पता कि बंगाल में कितनी विधानसभा सीटें और ज़िले हैं। वो सिर्फ इस बारे में डींग मारना चाहता है कि वह कितना बड़ा नेता बन गए हैं, अगर वो खुद का मजाक बनाना चाहता है, तो ऐसा ही हो|
बंगाल SSC भर्ती घोटाले के आरोपी पार्थ चटर्जी मंत्री पद से बर्खास्त
दरअसल, पश्चिम बंगाल में चल रही ED रेड के बीच बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती के एक दावे ने दावा पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया उथल-पुथल शुरू कर दिया है| मिथुन चक्रवर्ती ने बुधवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 38 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं, जिनमें से 21 सीधे (हमारे संपर्क में) हैं|
TMC के 38 MLA हमारे संपर्क में: भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती का दावा
बुधवार को, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि,''क्या आप ब्रेकिंग न्यूज सुनना चाहते हैं? इस समय 38 TMC विधायकों के हमारे साथ बहुत अच्छे संबंध हैं, जिनमें से 21 सीधे (हमारे संपर्क में) हैं|