मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

TMC के 38 MLA हमारे संपर्क में: भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती का दावा, बोले- सुना “ब्रेकिंग न्यूज”...

कोलकाता: कोलकाता में भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने दावा किया है उनके TMC के 38 विधायक उनके संपर्क में हैं| चक्रवर्ती ने कहा कि,''तृणमूल कांग्रेस के बंगाल के तीन दर्जन से अधिक विधायक भाजपा के संपर्क म…

TMC के 38 MLA हमारे संपर्क में: भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती का दावा, बोले- सुना “ब्रेकिंग न्यूज”...
TMC के 38 MLA हमारे संपर्क में: भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती का दावा, बोले- सुना “ब्रेकिंग न्यूज”... | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता:  कोलकाता में भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने दावा किया है उनके TMC के 38 विधायक उनके संपर्क में हैं| चक्रवर्ती ने कहा कि,''तृणमूल कांग्रेस के बंगाल के तीन दर्जन से अधिक विधायक भाजपा के संपर्क में हैं| भाजपा ने राज्य में बड़ी जीत हासिल करने के प्रयास में पिछले साल बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले अभिनेता को अपने पाले में शामिल किया था।



मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि,''क्या आप ब्रेकिंग न्यूज सुनना चाहते हैं? इस समय 38 TMC विधायकों के हमारे साथ बहुत अच्छे संबंध हैं, जिनमें से 21 सीधे (हमारे संपर्क में) हैं|



मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि,''मैं आपको सभी ब्रेकिंग न्यूज देता हूं। इस समय टीएमसी के 38 विधायक के संपर्क में हैं और उनमें से 21 मेरे सीधे संपर्क में हैं।



भाजपा की "मुस्लिम विरोधी" छवि के बारे में बोलते हुए, अभिनेता ने कहा, "अभी देश के तीन सबसे बड़े सितारे मुस्लिम हैं - सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान। फिर यह कैसे संभव है? भाजपा 18 राज्यों में सत्ता में है। अगर बीजेपी उनसे नफरत करती है या हिंदू उन्हें प्यार नहीं करते हैं तो उनकी फिल्में इन राज्यों में सबसे बड़ा कलेक्शन कैसे कर सकती हैं? 



उन्होंने कहा, "मैं आज जहां हूं वहां पहुंचा हूं क्योंकि हिंदू, मुस्लिम और सिख मुझसे प्यार करते हैं।"




 राज्य में शिक्षक घोटाले के सिलसिले में बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी पर भाजपा नेता ने कहा, "अगर कोई सबूत नहीं है, तो उसके पास डरने का कोई कारण नहीं है। लेकिन अगर उसने कुछ गलत किया है तो दुनिया की कोई ताकत उसे नहीं बचा सकती। उन्होंने आरोप लगाया, "शिक्षकों की भर्ती घोटाला 2,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी है।"



अर्पिता के घर से 20 करोड़ मिलने के बाद पार्थ चटर्जी गिरफ्तार


22 जुलाई 2022 को कोलकाता में करीबी सहयोगी के घर से 20 करोड़ रुपये नकद बरामद होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वाणिज्य व उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी और उनके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया था।



छापामारी के दौरान अर्पिता मुखर्जी के घर से पैसों के अलावा 20 कीमती मोबाइल फोन, सोना, विदेशी मुद्रा, जमीन के दस्तावेज मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में अर्पिता को बंगाल के मंंत्री पार्थ चटर्जी की कानूनी सलाहकार बताया जा रहा है।  23 जुलाई 2022 को ईडी के अधिकारी ने अभिनेत्री से पूछताछ करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।