Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

चार जून के बाद प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे मोदी- राहुल गांधी

  • by: news desk
  • 17 May, 2024
चार जून के बाद प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे मोदी- राहुल गांधी

नई दिल्ली:  इंडिया गठबंधन की आज अमेठी और रायबरेली में विशाल संयुक्त चुनावी जनसभाएं हुई। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,  कांग्रेस के नेता भूपेश बघेल, केसी वेणु गोपाल, अविनाश पाण्डेय, प्रमोद तिवारी समेत गठबंधन के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने रायबरेली से इंडिया गठबंधन कांग्रेस के प्रत्याशी राहुल गांधी और अमेठी से इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा को ऐतिहासिक वोटों से जिताने की अपील की।



रायबरेली में जनसभा को सम्बोधित करते हुए श्रीमती सोनिया गांधी ने कांग्रेस के प्रत्याशी श्री राहुल गांधी को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए कहा कि  इंदिरा जी के दिल में रायबरेली के लिए एक अलग जगह थी। मैंने उन्हें काम करते हुए करीब से देखा है। उनके मन में आपके लिए असीम लगाव था। मैंने राहुल और प्रियंका को भी वही शिक्षा दी है जो इंदिरा जी ने और रायबरेली की जनता ने मुझे दी। सबका आदर करो, कमजोर की रक्षा करो। अन्याय के खिलाफ जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए जिससे भी लड़ना पड़े, लड़ जाओ।  डरना मत.. क्योंकि संघर्ष की तुम्हारी जड़ें और परंपराएं बहुत मजबूत हैं। 



CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने कहा कि रायबरेली ने हम लोगों को हमेशा आशीर्वाद दिया। मेरा आंचल जीवन भर यहां के लोगों के अशीर्वाद और प्रेम से भरा रहा। आपके प्रेम ने मुझे कभी अकेले नहीं पड़ने दिया। मेरा सब कुछ आपका दिया हुआ है।  उन्होंने कहा कि,''मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हॅू। जैसे आपने मुझे अपना माना वैसे राहुल को अपना मान कर रखना।  



सोनिया गांधी ने कहा कि,''आपके सामने मेरा सिर श्रद्धा से झुका हुआ है। 20 साल तक एक सांसद के रूप में आपने मुझे सेवा का मौका दिया है। ये मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। रायबरेली मेरा परिवार है, वैसे ही अमेठी भी मेरा घर है। यहां से न केवल मेरे जीवन की कोमल यादें जुड़ी हुई हैं, बल्कि पिछले 100 साल से हमारे परिवार की जड़ इस मिट्टी से जुड़ी हुई है। गंगा मां की तरह पवित्र यह रिश्ता अवध और रायबरेली के किसान आंदोलन के साथ शुरू हुआ, जो आज तक कायम है।''




अखिलेश यादव ने जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। संविधान, लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। किसानों, माताओं, बहनों के सम्मान का चुनाव है। भाजपा ने महंगाई, बेरोजगारी चरम पर पहुंचा दी। साइकिल, मोटर साइकिल से लेकर खाने-पीने की सब चीजें महंगी कर दी। महंगाई, बेरोजगारी आसमान पर पहुंचा दी। नौजवानों को नौकरियां नहीं दी। भाजपा की हर बात झूठी निकली। भाजपा ने जनता से झूठे वादे किये।



 श्री यादव ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। किसानों को तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में आंदोलन करना पड़ा। भाजपा काले कानून लाकर किसानों की फसल लूटना चाहती थी। किसानों की जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। किसानों ने आंदोलन किया। एक हजार किसान शहीद हुए। भाजपा ने किसानों को अपमानित किया। केन्द्र में इंडिया गठबंधन की सरकार किसानों की फसलों को एमएसपी का कानूनी अधिकार देगी। किसानों को सम्मान दिया। किसानों का कर्ज माफ करेगी। भाजपा सरकार ने किसानों के साथ नौजवानों को धोखा दिया। नौजवानों को नौकरी और रोजगार नहीं दिया। भाजपा सरकार में भर्ती परीक्षाओं के दस पेपर लीक हुए भाजपा ने जानबूझ कर पेपर लीक कराये। भाजपा नौकरी और रोजगार नहीं देना चाहती है। नौजवानों का एक तिहाई जीवन बर्बाद कर दिया। इंडिया गठबंधन की सरकार नौजवानों को नौकरियां देगी। अमेठी, रायबरेली में बंद बड़े कारखाने चलाये जायेेंगे।



खिलेश यादव ने कहा कि सभी लोगों अपने वोट और बूथ की रक्षा करके गठबंधन को जिताने का काम करना है। भाजपा के लोगों ने जनता के साथ धोखा किया। किसानों के खाद की बोरी से चोरी की। 5-5 करके 10 किलो खाद निकाल लिया। आज किसान छुट्टा जानवरों से परेशान है। किसानों को अपने खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। प्रधानमंत्री जी ने पिछले विधानसभा चुनाव में वादा किया। छुट्टा जानवरों की समस्या का समाधान करेंगे। लेकिन कुछ नहीं किया।




अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता बहुत नाराज है। भाजपा सरकार ने देश को कर्ज में डुबो दिया। कर्ज लेने वाले तमाम उद्योगपतियों को विदेश भगा दिया। जो कहते थे न खाएंगे न खाने देंगे वे इतना खा गये हैं कि अब डकार नहीं ले रहे है। इलेक्टोरल बांड से हजारों करोड रुपये की वसूली की। अब पोल खुल गई। जनता भाजपा से बहुत नाराज है। चार चरणो के चुनाव भाजपा चारो खाने चित हो गई है। उन्होंने कहा कि रायबरेली से राहुल गांधी का सच्चा रिश्ता है। रायबरेली में श्री राहुल गांधी की जीत देश की बड़ी जीतों में से एक होगी।



यादव ने कहा कि.''जो लोग देश को बड़ा बनाने का सपना दिखा रहे थे, उन्होंने देश को कर्ज में डुबा दिया।  जो कहते थे, 'न खाएंगे-न खाने देंगे', वह सब डकार गए।  इसलिए आज जनता इनसे कह रही है, हम आपको हटा देंगे- फटाफट, फटाफट, फटाफट.''




कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि 2024 का चुनाव अलग चुनाव है। भाजपा नेताओं ने कहा कि वह संविधान को बदल देंगे। नष्ट कर देंगे, फेंक देंगे। यह संविधान गांधी जी, डॉ0 अम्बेडकर जी की, जवाहर लाल नेहरू जी की और सभी नागरिकों की देन है। इस संविधान की रक्षा करनी है। यह जनता की आवाज है, भविष्य है। आज तक गरीबों के लिए जो कुछ हुआ है गरीब का अधिकार, किसानों की मदद, हरित क्रांति इसी संविधान के बल पर हुई है। नरेन्द्र मोदी इसे नष्ट करना चाहते है। अगर संविधान खत्म हुआ तो पब्लिक सेक्टर खत्म हो जाएगा। नौकरियां खत्म हो जाएंगी। आरक्षण खत्म हो जाएगा। जनता के सारे हक छीन लिए जाएंगे। संविधान की रक्षा सबसे जरूरी काम है। संविधान सभी के अधिकारों की रक्षा करता है।




श्री गांधी ने कहा कि भाजपा के लोग महंगाई, बेरोजगारी किसान की बात नहीं करते है। नरेन्द्र मोदी जी चाहते है देश में सिर्फ 22-25 लोग अमीर रहें, बाकी सब गरीब रहें। नरेन्द्र मोदी ने 22 लोगों का 16 लाख करोड़ रूपया माफ किया। 16 लाख करोड़ रूपया 24 साल मनरेगा योजना चलाने का बजट होता है। कांग्रेस पार्टी इंडिया गठबंधन करोड़ों लोगों को लखपति बनायेंगे। चार जून के बाद पूरे देष में गरीब लोगों की लिस्ट बनेगी। हर गरीब परिवार से एक महिला के खाते में एक-एक लाख रूपये डाला जाएगा। मोदी ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे। यूपी में किसानों की फसल का सही दाम नहीं मिलता है। इंडिया गठबंधन किसानों को उनकी फसलों का एमएसपी गारन्टी कानून देगी। देष में विभिन्न विभागों में 30 लाख नौकरियां खाली पड़ी है। इंडिया गठबंधन की सरकार खाली पदों को भर कर नौजवानों को नौकरी देगी।




 कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने जवानों को अग्निवीर योजना के माध्यम से मजदूर बना दिया। सेना में अग्निवीर को शहीद का दर्जा नहीं मिलता। उसे पेंशन नहीं मिलती है। इंडिया गठबंधन सरकार अग्निवीर योजना खत्म कर देगी। अग्निवीर योजना मोदी जी ने अडानी के लिए बनायी है। राहुल गांधी ने कहा कि मैं अमेठी में फूड पार्क बनाना चाहता था मोदी जी ने रोक दिया। गठबंधन युवाओं को पक्की नौकरी देगा। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा अमेठी का था, हूं और रहूंगा। मेरे लिए रायबरेली और अमेठी दोनों एक जैसे हैं। जो काम रायबरेली के लिए होगा वहीं विकास अमेठी के लिए भी होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इंडिया गठबंधन की सरकार किसानों, नौजवानों, महिलाओं, हर वर्ग के लिए फैसले लेगी। कांग्रेस की सरकार ने इस देश को मनरेगा, खाद्यान्य का अधिकार, सूचना का अधिकार दिया। गरीबो को आज 5 किलो के हिसाब से राशन मिलता है। इंडिया गठबंधन की सरकार 10 किलो के हिसाब से राशन देगी।



 श्री राहुल गांधी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी चार जून के बाद देश के प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। किसानों, नौजवानों सभी ने मन बना लिया है कि अब इस देश को नरेन्द्र मोदी नहीं चाहिए।




 श्री गांधी ने कहा कि,''नरेंद्र मोदी ने हार मान ली है। नरेंद्र मोदी का GOOD BYE हो गया है। नरेंद्र मोदी 4 जून को हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि,''INDIA की सरकार बनते ही..  4 जुलाई को लाखों परिवारों के बैंक अकाउंट में 8,500 रुपए पहुंच जाएंगे।  नरेंद्र मोदी ने 22 अरबपति बनाए हैं, हम करोड़ों लखपति बनाएंगे। आज मैं अमेठी और रायबरेली से वादा करता हूं, नरेंद्र मोदी और भाजपा ने जितना आपसे छीना है, मैं उससे ज्यादा आपको वापस लौटाउंगा। हम अमेठी और रायबरेली को एक बार फिर से रोज़गार का केंद्र बनाएंगे।







आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन