मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

आज से दूध-दही, मक्खन, ब्रेड, आटा, चावल-दाल, इलाज, सफ़र आदि सब महंगा: वरुण गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले -जब ‘राहत’ देने का वक्त था, तब हम ‘आहत’ कर रहे हैं

नई दिल्‍ली: लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच आम आदमी की जेब पर एक बार फिर असर पड़ने जा रहा है। आज से पैकेज्ड और लेबल वाले दही, पनीर, लस्सी और रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाले जरूरी सामानों की कीमतों पर अधिक ज…

आज से दूध-दही, मक्खन, ब्रेड, आटा, चावल-दाल, इलाज, सफ़र आदि सब महंगा: वरुण गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले -जब ‘राहत’ देने का वक्त था, तब हम ‘आहत’ कर रहे हैं
आज से दूध-दही, मक्खन, ब्रेड, आटा, चावल-दाल, इलाज, सफ़र आदि सब महंगा: वरुण गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले -जब ‘राहत’ देने का वक्त था, तब हम ‘आहत’ कर रहे हैं | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली:  लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच आम आदमी की जेब पर एक बार फिर असर पड़ने जा रहा है। आज से पैकेज्ड और लेबल वाले दही, पनीर, लस्सी और रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाले जरूरी सामानों की कीमतों पर अधिक जीएसटी देना होगा। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता वरुण गांधी ने एक बार फिर अपनी ही सरकार को घेरा है|  नई जीएसटी दर को लेकर मोदी सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि ,''''जब ‘राहत’ देने का वक्त था, तब हम ‘आहत’ कर रहे हैं।



भाजपा नेता वरुण गांधी ने कहा कि रिकार्डतोड़ बेरोजगारी के बीच लिया गया यह फैसला लोगों की जेबें और हल्की कर देगा। गांधी ने कहा,''जब ‘राहत’ देने का वक्त था, तब हम ‘आहत’ कर रहे हैं।



भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट कर कहा,''आज से दूध, दही, मक्खन, चावल, दाल, ब्रेड जैसे पैक्ड उत्पादों पर GST लागू है। रिकार्डतोड़ बेरोजगारी के बीच लिया गया यह फैसला मध्यमवर्गीय परिवारों और विशेषकर किराए के मकानों में रहने वाले संघर्षरत युवाओं की जेबें और हल्की कर देगा। जब ‘राहत’ देने का वक्त था, तब हम ‘आहत’ कर रहे हैं।




बता दें, पिछले महीने हुई बैठक में जीएसटी परिषद ने विभिन्न उत्पादों पर जीएसटी दरों में बदलाव किया है। इसके तहत अब दही, लस्सी, पनीर, शहद, अनाज, मांस और मछली खरीदने पर 5 फीसदी जीएसटी देना होगा। इसके अलावा अन्य वस्तुओं के जीएसटी स्लैब में भी बदलाव किया गया है।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।