लखनऊ: लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच आज से आम लोगों को आज (18 जुलाई) से महंगाई और सताएगी| अब आपको पैकेज्ड एवं लेबल वाले दही, पनीर, लस्सी और रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाली जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर आज से अधिक जीएसटी देना होगा। आज से दही, लस्सी, पनीर, शहद, अनाज, मांस और मछली खरीदने पर 5 फीसदी जीएसटी देना होगा। इसके अलावा अन्य वस्तुओं के जीएसटी स्लैब में भी बदलाव किया गया है।
इसको लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर तंज कसा कसा है| उन्होंने GST का नया मतलब भी बता दिया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी की जो मार आम जनता पर पड़ी है, उससे दुखी होकर जीएसटी का एक नया भाव-अर्थ सामने आया है 'गयी सारी तनख्वाह'।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा,'' ,'' आज से आटा, दही, पनीर से लेकर ब्लेड, शार्पनर, एलईडी, इलाज, सफ़र सब पर GST की जो मार आम जनता पर पड़ी है उससे दुखी होकर GST का एक नया भाव-अर्थ सामने आया है… ‘गयी सारी तनख़्वाह’ ,,....GST_Gayi_Saari_Tankhvaah
गौरतलब है कि पिछले महीने हुई बैठक में जीएसटी परिषद ने विभिन्न उत्पादों पर जीएसटी दरों में बदलाव किया है। जीएसटी परिषद के फैसले लागू होने के बाद सोमवार से कई खाद्य वस्तुएं महंगी हो जाएंगी। इसके तहत अब दही, लस्सी, पनीर, शहद, अनाज, मांस और मछली खरीदने पर 5 फीसदी जीएसटी देना होगा। इसके अलावा अन्य वस्तुओं के जीएसटी स्लैब में भी बदलाव किया गया है।
जानें क्या हुआ महंगा?
| महंगा | कितना (जीएसटी) |
| दही, लस्सी, पनीर, शहद, अनाज, मांस और मछली | 5% |
| अस्पताल में 5,000 रुपये (गैर-आईसीयू) से अधिक किराये वाले कमरे | 5% |
| होटल के 1,000 रुपये प्रति दिन से कम किराये वाले कमरे | 12% |
| टेट्रा पैक | 18% |
| प्रिंटिंग/राइटिंग या ड्रॉइंग इंक, एलईडी लाइट्स, एलईडी लैम्प | 18% |
| मैप, एटलस और ग्लोब | 12 % |
| ब्लेड, चाकू, पेंसिल शार्पनर, चम्मच, कांटे वाले चम्मच, स्किमर्स | 18 % |
| आटा चक्की, दाल मशीन | 18 % |
| अनाज छंटाई मशीन, डेयरी मशीन, फल-कृषि उत्पाद छंटाई मशीन | 18 % |
| मिट्टी से जुड़े उत्पाद | 12% |
| चिट फंड सेवा | 18% |
| पानी के पंप, साइकिल पंप, सर्किट बोर्ड | 18 % |