मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

“डाटा से डरते हैं PM, पोल जो खुल जाएगी”: राहुल गांधी का हमला, कहा- मोदी सरकार के पास सिर्फ़ अपने फ़र्ज़ी विकास का झूठा डाटा 'Available' , असल मुद्दों का सारा डाटा 'Unavailable'

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर PM नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि,'' प्रधान…

“डाटा से डरते हैं PM, पोल जो खुल जाएगी”: राहुल गांधी का हमला, कहा- मोदी सरकार के पास सिर्फ़ अपने फ़र्ज़ी विकास का झूठा डाटा 'Available' , असल मुद्दों का सारा डाटा 'Unavailable'
“डाटा से डरते हैं PM, पोल जो खुल जाएगी”: राहुल गांधी का हमला, कहा- मोदी सरकार के पास सिर्फ़ अपने फ़र्ज़ी विकास का झूठा डाटा 'Available' , असल मुद्दों का सारा डाटा 'Unavailable' | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर PM नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि,''  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ''डाटा' से इसलिए डरते हैं कि उनके फर्जी विकास और सरकार की पोल खुल जाएगी।



उन्होंने कहा,''भाजपा सरकार के पास सिर्फ़ अपने फ़र्ज़ी विकास का झूठा डाटा 'Available' है। लेकिन असल मुद्दों का सारा डाटा 'Unavailable' ही है| उन्होंने कहा,''सरकार देश और देशवासियों के साथ खिलवाड़ कर रही है।



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा,“डाटा से डरते हैं प्रधानमंत्री, पोल जो खुल जाएगी ...

● किसान आंदोलन में कितने किसान शहीद हुए - ‘NO Data’ 

●2014 से अब तक कितने लोग बेरोज़गार हुए - 'NO Data'

●2014 से अब तक कितने लोग Lynching में मारे गए - 'NO Data'

●कितने प्रवासी मजदूरों की पैदल चलने से मृत्यु हुई - 'NO Data' 

●कितने लोगों ने कोरोना काल में जान गंवाई - 'NO Data' 

●कितने छोटे और मध्यम व्यापार गलत GST से ठप हुए -  'NO Data' 

● कितने मासूमों को बाल मजदूरी में धकेला गया - 'NO Data'  


यह भी पढ़ें: चीन के साथ PM की DDLJ नीति



राहुल गांधी ने आगे कहा,“भाजपा सरकार के पास सिर्फ़ अपने फ़र्ज़ी विकास का झूठा डाटा 'Available' है। लेकिन असल मुद्दों का सारा डाटा 'Unavailable' ही है। जब सरकार के पास देश के किसी मुद्दे पर कोई आँकड़ा ही नहीं हैं, तो फ़िर वो अपनी नीतियां किस आधार पर बना रही है?  सरकार देश और देशवासियों के साथ खिलवाड़ कर रही है।


यह भी पढ़ें: 'नया वन सरंक्षण नियम आदिवासियों को शक्तिविहीन बना देगा



 इससे पहले ,चीन के मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि भारतीय क्षेत्र में बढ़ती चीनी घुसपैठ और उस संबंध में प्रधानमंत्री की चुप्पी देश के लिए बहुत हानिकारक है|


यह भी पढ़ें: किसी भी PM के समय में इतना रुपया नहीं गिरा जितना मोदी जी के समय में गिरा है, ...क्या कारण है?



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर ‘प्रधानमंत्री के पांच सच’ को साझा किया और आरोप लगाया कि वह 'चीन से डरते हैं| राहुल गांधी ने ट्वीट किया,- प्रधानमंत्री के कुछ सचः  

1. चीन से डरते हैं

2. जनता से सच छिपाते हैं 

3. सिर्फ़ अपनी छवि बचाते हैं 

4. सेना का मनोबल गिराते हैं 

5. देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते हैं 



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा,“चीन की बढ़ती घुसपैठ और प्रधानमंत्री की चुप्पी, देश के लिए बहुत हानिकारक है।''




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।