हैदराबाद: तेलंगाना मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने डॉलर के मुकाबले रूपये में ऐतिहासिक गिरावट को लेकर PM मोदी पर हमला बोला है| चंद्रशेखर राव ने कहा,''किसी भी प्रधानमंत्री के समय में इतना रुपया नहीं गिरा जितना मोदी जी के समय में गिरा है..क्या कारण है? ...राव ने कहा,''मोदी की सरकार लोकशाही को नहीं मानते बल्कि तानाशाही को मानते हैं|
डॉलर के मुकाबले रूपये में गिरावट जारी है, भारी ऐतिहासिक गिरावट के बाद रूपये की कीमत एक डॉलर के मुकाबले 79.29 रूपये है। इसी को लेकर चंद्रशेखर राव ने पीएम मोदी का पुराना वीडियो दिखाते हुए कहा कि “यही जवाब हम मांग रहे थे लेकिन आप ने क्यों नहीं दिया जवाब?| दरअसल, चंद्रशेखर राव ने पीएम मोदी का जो वीडियो शेयर किया है, वह उस वक्त का है जब वह गुजरात के सीएम थे और मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे।
इस वीडियो में तत्कालीन CM मोदी कह रहे हैं कि “नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका की करंसी नहीं गिरती। क्या कारण है भारत का रुपया पतला होता जा रहा है.....प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जवाब देना चाहिए कि आखिर रुपया ही क्यों गिर रहा है?
मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने कहा,“ यही जवाब हम मांग रहे थे लेकिन आप ने क्यों नहीं दिया जवाब? किसी भी प्रधानमंत्री के समय में इतना रुपया नहीं गिरा जितना मोदी जी के समय में गिरा है..क्या कारण है? मोदी की सरकार लोकशाही को नहीं मानते बल्कि तानाशाही को मानते हैं|