मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय राउत को 4 अगस्त तक ED की हिरासत में भेजा

मुंबई: Patra Chawl Land Scam Case: पात्रा चॉल भूमि घोटाले मामले में गिरफ्तार शिवसेना के सांसद संजय राउत को कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार दिन की कस्‍टडी में भेजा है| कथित पात्रा चॉल भूमि घोटा…

कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय राउत को 4 अगस्त तक ED की हिरासत में भेजा
कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय राउत को 4 अगस्त तक ED की हिरासत में भेजा | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: Patra Chawl Land Scam Case: पात्रा चॉल भूमि घोटाले मामले में गिरफ्तार शिवसेना के सांसद संजय राउत को कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार दिन की कस्‍टडी में भेजा है| कथित पात्रा चॉल भूमि घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिवसेना नेता संजय राउत को हिरासत में लेकर घंटों पूछताछ के बाद रविवार/ सोमवार आधी रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया था|



 ईडी के अधिकारियों ने सोमवार को शिवसेना नेता संजय राउत को मुंबई की अदालत में पेश किया। ED ने संजय राउत की 8 दिन की हिरासत मांगी| मुंबई की एक विशेष अदालत ने पात्रा चॉल घोटाला मामले में संजय राउत को 4 अगस्त तक ED की हिरासत में भेजा।



संजय राउत के वकील एडवोकेट अशोक मुंदरगी ने कोर्ट से कहा- संजय राउत की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है. वह दिल से जुड़ी बीमारी के मरीज हैं। उनकी सर्जरी भी हुई थी। इससे जुड़े कागजात कोर्ट के सामने पेश किए गए हैं। 



 ईडी ने पात्रा चॉल घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में राउत की 8 दिन की हिरासत कोर्ट से मांगी थी| कोर्ट ने कहा कि ,' 8 दिन की हिरासत देने के लिए सहमत नही हूं, इसलिए आरोपी को 4 दिन की ED हिरासत दी जाती है| कोर्ट ने कहा,''शिवसेना नेता की बीमारी को देखते हुए जरूरत पड़ने पर जरूरी इलाज और पूछताछ के समय का भी ख्‍याल रखना है|



संजय राउत के ठिकाने पर ईडी का छापा


पात्रा चॉल भूमि घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम रविवार सुबह 7 बजे जय राउत के भांडुप उपनगर स्थित घर पर पहुंची थी और छापेमारी शुरू की। इस दौरान शिवसेना के नेता संजय राऊत ने ईडी की कार्रवाई को झूठी कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा था,' झूठे सबूत हैं। मैं शिवसेना नहीं छोड़ूंगा, मैं मर भी जाऊं तो समर्पण नहीं करूंगा। 



ED ने संजय राउत को हिरासत में लिया

 

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भूमि घोटाला मामले में शिवसेना नेता संजय राउत के आवास पर छापेमारी के 8/9 घंटों बाद उन्हें हिरासत में लिया था।  लंबी पूछताछ के बाद राउत को रविवार देर रात  प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया था|


मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय राउत को ED ने किया गिरफ्तार





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।