मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

संजय राउत के ठिकाने पर ईडी का छापा, बोले- झूठी कार्रवाई...झूठे सबूत, मर जाऊंगा लेकिन शिवसेना नहीं छोड़ूंगा

मुंबई:Patra Chawl Land Scam Case: मुंबई में शिवसेना के नेता संजय राऊत के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी चल रही है| पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी आज सुबह-सु…

संजय राउत के ठिकाने पर ईडी का छापा, बोले- झूठी कार्रवाई...झूठे सबूत, मर जाऊंगा लेकिन शिवसेना नहीं छोड़ूंगा
संजय राउत के ठिकाने पर ईडी का छापा, बोले- झूठी कार्रवाई...झूठे सबूत, मर जाऊंगा लेकिन शिवसेना नहीं छोड़ूंगा | फ़ोटो: TVL News

मुंबई:Patra Chawl Land Scam Case:   मुंबई में शिवसेना के नेता संजय राऊत के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी चल रही है| पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी आज सुबह-सुबह शिवसेना नेता संजय राउत के आवास पहुंचे। प्रवर्तन निदेशालय की टीम राउत के ठिकाने पर सर्च कर रही है|  मामले में संजय राऊत से 10 घंटे पूछताछ हो चुकी है|



 जानकारी के मुताबिक, शिवसेना के नेता संजय राऊत के आवास पर एक दर्जन अधिकारी जांच कर रहे हैं। वहीं दो अन्य टीमें 2 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।



शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट कर कहा, "महाराष्ट्र और शिवसेना लड़ते रहेंगे"|  वही, प्रवर्तन निदेशालय(ED) की तलाशी के दौरान शिवसेना कार्यकर्ता पार्टी नेता संजय राउत के आवास के बाहर जमा हुए।



शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा,"झूठी कार्रवाई, झूठे सबूत...मैं शिवसेना नहीं छोड़ूंगा..मैं मर भी जाऊं, मैं आत्मसमर्पण नहीं करूंगा...मेरा किसी घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है|



 संजय राउत ने कहा, मेरा किसी घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है।यह मैं शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की शपथ लेकर कह रहा हूं..बालासाहेब ने हमें लड़ना सिखाया है.. मैं शिवसेना के लिए लड़ना जारी रखूंगा।




 मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संजय राउत के घर पर ईडी के छापे को लेकर कहा कि, ''जांच चल रही है| अगर उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है तो डर क्यों रहे हैं? वह एक बड़े एमवीए (महाराष्ट्र विकास अघाड़ी) नेता हैं|  सिर्फ इसलिए कि ईडी से डर लगता है, किसी को हमारी पार्टी में नहीं आना चाहिए|''





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।