कन्नूर: 76 देशों में दहशत फैलाने वाला मंकीपॉक्स अब भारत में भी दस्तक दे चुका है। केरल में सोमवार को दूसरा मामला सामने आया। केरल के कन्नूर ज़िले में मंकी पॉक्स के दूसरे पॉजिटिव मामले की पुष्टि हुई| केरल स्वास्थय मंत्रालय ने की पुष्टि की है| इससे पहले गुरुवार को केरल के ही कोल्लम में पहले मामले की पुष्टि हुई थी।
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज का कहना है, "कन्नूर के 31 वर्षीय व्यक्ति का परियाराम मेडिकल कॉलेज में अभी इलाज चल रहा है। रोगी की स्वास्थ्य स्थिति संतोषजनक बताई जा रही है। उसके संपर्क में रहने वालों को निगरानी में रखा गया है।"