नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नकली जीरे की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। दिल्ली पुलिस ने नॉर्थवेस्ट दिल्ली के कंझावला के मंडनपुर रोड पर घास, गुड़ और पत्थर के पाउडर से नकली जीरा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। गोदाम में खड़े ट्रक में से 348 बोरी जीरा, गोदाम में 55 बोरी जीरा, 35 घास की बोरी, गुड़ के सिरके की 25 बोरी, 25 बोरी स्टोन पाउडर बरामद किया गया है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में नकली जीरा बनाने वाली फैक्ट्री से अट्ठाईस हज़ार किलोग्राम नकली जीरा (ट्रक/गोदाम से 403 बोरी जीरा) बरामद हुआ है। नकली जीरा बनाने के सामान सीज किये गये हैं। पुलिस ने फिलहाल जीरे की फैक्ट्री को सीज कर दिया है। इस मामले में फैक्ट्री मालिक सुरेश गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
फैक्टरी से 403 बोरी नकली जीरा जो 28 हज़ार किलो से ज्यादा है ,बरामद हुआ है| 875 किलो जंगली घास, 400 लीटर गुड़ का सिरका और 1250 किलो स्टोन पाउडर बरामद हुआ| नकली जीरा इतनी अच्छी तरह से बनाया जाता है कि कोई भी आँखों से नहीं जान सकता था कि वो असली नहीं है|