गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम के होटल में एक भोजपुरी अभिनेत्री के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है| भोजपुरी अभिनेत्री का आरोप हैं कि महेश पांडे नामक व्यक्ति ने इंटरव्यू के बहाने होटल में बुलाकर रेप किया। भोजपुरी अभिनेत्री के मुताबिक, सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के जरिये महेश पांडे से संपर्क हुआ था।
गुरुग्राम के ACP( क्राइम ) वरुण दहिया ने कहा कि,''एक भोजपुरी अभिनेत्री ने एक महेश पांडे नामक व्यक्ति पर रेप के आरोप लगाए हैं। महेश पांडे ने इंटरव्यू लेने के लिए पीड़िता से संपंर्क किया।
इंटरव्यू लेने के लिए महेश पांडे ने अभिनेत्री को एक होटल में बुलाया और जब वो वहां आईं तो उनके साथ जोर जबरदस्ती करके दुष्कर्म किया। इस संबंध में संबंधित धाराओं में उद्योग विहार थाने में FIR दर्ज़ की गई है। जांच जारी है| ,