मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

UKSSSC Paper Leak Case: एग्जाम पेपर लीक मामले में जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, अब तक 20 लोग हो चुके है गिरफ्तार

देहरादून : UKSSSC Paper Leak Case: उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग मामले में एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने यूपी के धामपुर से एक जूनियर इंजीनियर ललित शर्मा को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया…

UKSSSC Paper Leak Case: एग्जाम पेपर लीक मामले में जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, अब तक 20 लोग हो चुके है गिरफ्तार
UKSSSC Paper Leak Case: एग्जाम पेपर लीक मामले में जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, अब तक 20 लोग हो चुके है गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

देहरादून : UKSSSC Paper Leak Case:  उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग मामले में एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने यूपी के धामपुर से एक जूनियर इंजीनियर ललित शर्मा को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। ललित शर्मा भी पूर्व में गिरफ्तार यूकेएसएसएससी पेपर लीक के मास्टरमाइंड हाकम सिंह का राइट हैंड बताया जा रहा है। 14 अगस्त को 18वां आरोपी BJP जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह को गिरफ्तार किया गया था| इससे पहले, 18 अगस्त को उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग 2021 परीक्षा पेपर लीक मामले में उत्तरकाशी के बड़कोट निवासी आरोपी अंकित रमोला को गिरफ्तार किया गया था| 



19 अगस्त को एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया,' UKSSSC पेपर लीक मामले में धामपुर से एक जूनियर इंजीनियर ललित राज शर्मा की गिरफ़्तारी हुई है। इस मामले में अब तक 20 लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा| 



एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया ,''उत्तराखंड एसएसएससी पेपर लीक मामले की जांच  प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर सकता है| पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने अब तक 83 लाख रुपये बरामद किए हैं. यह बात सामने आई है कि 15 से 20 लाख रुपये में एग्जाम पेपर बिके थे, इसलिए बड़ी रकम के शामिल होने की आशंका है|



उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग परीक्षा पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने  13 अगस्त 2022 को जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह को हिरासत में लिया था| पूछताछ के बाद 14 अगस्त को एसटीएफ ने उसे अरेस्ट कर लिया है था। भाजपा नेता हाकम सिंह जिला पंचायत सदस्य जखोल से पूर्व वर्ष 2008 से वर्ष 2013 तक ग्राम प्रधान लीवाड़ी भी रहा है।




गिरफ्तार 17 आरोपितों के ना???

01- मास्टरमाइंड हाकम सिंह, भाजपा, उत्तरकाशी के जिला पंचायत सदस्य

02-सूर्य प्रताप, अतिरिक्त निजी सचिव, उत्तराखंड सचिवालय में न्याय विभाग

03-एग्जाम पेपर लीक का मास्टरमाइंड तनुज शर्मा

04-हिमांशु कांडपाल निवासी दनिया दौलीगार, धौलादेवी, अल्मोड़ा (नैनीताल रामनगर सीजेएम कोर्ट जूनियर असिस्टेंट )

05-अमरीश गोस्वामी, उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल 

06-जयजीत दास, निवासी पंडितवाड़ी देहरादून

07-मनोज जोशी निवासी ग्राम मयोली अल्मोड़ा (निष्कासित पीआरडी जवान)

08-मनोज जोशी निवासी ग्राम पाटी चंपावत

09-कुलवीर सिंह चौहान निवासी चांदपुर बिजनौर

10-शूरवीर सिंह चौहान निवासी कालसी देहरादून 

11-गौरव नेगी निवासी किच्छा ऊधमसिंह 

12-महेंद्र चौहान,निवासी उत्तराखंड

13-दीपक शर्मा, निवासी उत्तराखंड

14-दीपक चौहान ,निवासी उत्तराखंड ( उत्तराखंड यूनिवर्सिटी कर्मचारी) 

15-भावेश जगूड़ी,निवासी उत्तराखंड ( उत्तराखंड यूनिवर्सिटी कर्मचारी)

16- गौरव चौहान, अपर निजी सचिव, लोक निर्माण एवं वन विभाग उत्तराखंड सचिवालय

17- अंकित रमोला,  निवासी बड़कोट, उत्तरकाशी

18- जूनियर इंजीनियर ललित राज शर्मा, धामपुर 


 एग्जाम पेपर लीक मामले में भाजपा जिपं सदस्य हाकम सिंह गिरफ्तार 

UKSSSC Paper Leak Case: एग्जाम पेपर लीक मामले में एक और न्यायिक कर्मचारी गिरफ्तार 



UKSSSC Paper Leak Case: एग्जाम पेपर लीक मामले में 19वां आरोपी गिरफ्तार 


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।