मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

उत्तराखंड एसएसएससी एग्जाम पेपर लीक मामला: यूनिवर्सिटी के दो कर्मचारी गिरफ्तार

देहरादून : उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग 2021 परीक्षा पेपर लीक मामले में नकल माफियाओं के खिलाफ एसटीएफ की सर्जिकल स्ट्राइक जारी है। एग्जाम पेपर लीक करने के मामले में अब उत्तराखंड स्थित एक यूनिवर्सिट…

उत्तराखंड एसएसएससी एग्जाम पेपर लीक मामला: यूनिवर्सिटी के दो कर्मचारी गिरफ्तार
उत्तराखंड एसएसएससी एग्जाम पेपर लीक मामला: यूनिवर्सिटी के दो कर्मचारी गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

देहरादून उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग 2021 परीक्षा पेपर लीक मामले में नकल माफियाओं के खिलाफ एसटीएफ की सर्जिकल स्ट्राइक जारी है। एग्जाम पेपर लीक करने के मामले में अब उत्तराखंड स्थित एक यूनिवर्सिटी के दो कर्मचारियों को देर रात एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार दीपक चौहान और भावेश जगूड़ी के कब्जे से इस केस से संबंधित कई साक्ष्य व सबूत एकत्र किए गए हैं। फिलहाल शिकंजे में लिए गए दोनों ही आरोपियों से इस पूरे मामले में जुड़े नेटवर्क के विषय में विस्तृत पूछताछ जारी है।


उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग ने दिसंबर 2021 में 916 पदों के लिए विभिन्न विभागों में स्नातक स्तरीय परीक्षाएं कराई थीं। इसमें लगभग दो लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। एक लाख साठ हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की थी। परिणाम आने के बाद कई छात्र संगठनों ने सवाल खड़े किए थे।


एग्जाम पेपर लीक करने के मामले में एसटीएफ ने रविवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों की पहचान जयजीत दास निवासी पंडितवाड़ी देहरादून, मनोज जोशी निवासी ग्राम मयोली अल्मोड़ा, मनोज जोशी निवासी ग्राम पाटी चंपावत, कुलवीर सिंह चौहान निवासी चांदपुर बिजनौर, शूरवीर सिंह चौहान निवासी कालसी देहरादून और गौरव नेगी निवासी किच्छा ऊधमसिंह के रूप में हुई थी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।