Time:
Login Register

UP Chunav 2022: यूपी में छठे चरण का मतदान खत्म, कुल 55.79 फीसदी वोटिंग

By tvlnews March 3, 2022
UP Chunav 2022:  यूपी में छठे चरण का मतदान खत्म, कुल 55.79 फीसदी वोटिंग

UP: UP Assembly Elections 2022 : आज उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान खत्म हो चुका है| उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, बलरामपुर, अंबेडकरनगर और बलिया की 57 सीटों पर मतदान हुए। छठे चरण में कुल 55.79 फीसदी मतदान हुए। 


इस चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित कई मंत्रियों की प्रतिष्‍ठा दांव पर लगी है| इस चरण में राज्य विधानसभा चुनाव के छठे चरण में 10 जिलों में 57 सीटों पर मतदान हुए| इस चरण में 676 उम्मीदवार है|




UP चुनाव का छठा चरण Live


छठे चरण में कुल 55.79 फीसदी मतदान

अंबेडकर नगर में 62.66 फीसदी मतदान

बलिया में 52.01 प्रतिशत मतदान

बलरामपुर में 48.90 फीसदी मतदान

बस्ती में 57.20 प्रतिशत मतदान

देवरिया में 56.00 फीसदी मतदान

गोरखपुर में 58.89 प्रतिशत मतदान

कुशीनगर में 59.00 फीसदी वोटिंग
महराजगंज में 59.50 प्रतिशत मतदान

संतकबीर नगर में 52.20 फीसदी वोटिंग

सिद्धार्थनगर में 51.60 प्रतिश मतदान




उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया,''उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान आज प्रात: 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे संपन्न हुआ। शाम 5 बजे तक 53.31% मतदान हुआ|




यूपी में 5 बजे तक 53.31 फीसदी मतदान

-अम्बेड़करनगर में शाम 5:00 बजे तक 58.66 प्रतिशत मतदान हुआ
-बलिया में शाम 5:00 बजे तक 51.81 प्रतिशत मतदान हुआ
-बलरामपुर में शाम 5:00 बजे तक 48.53 प्रतिशत मतदान हुआ
-बस्ती में शाम 5:00 बजे तक 54.24 प्रतिशत मतदान हुआ
-देवरिया में शाम 5:00 बजे तक 51.50 प्रतिशत मतदान हुआ
-गोरखपुर में शाम 5:00 बजे तक 53.89 प्रतिशत मतदान हुआ
-कुशीनगर में शाम 5:00 बजे तक 55.00 प्रतिशत मतदान हुआ
-महराजगंज में शाम 5:00 बजे तक 57.38 प्रतिशत मतदान हुआ
-संतकबीरनगर में शाम 5:00 बजे तक 51.21 प्रतिशत मतदान हुआ
-सिद्धार्थनगर में शाम 5:00 बजे तक 49.77 प्रतिशत मतदान हुआ



अखिलेश बोले- ममता बनर्जी को देख घबराए भाजपा के लोग, बंगाल की हार अबतक भूले नहीं

यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के चुनाव प्रचार के लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को ताबड़तोड़ जनसभाएं की। अखिलेश यादव लगातार दूसरे दिन जौनपुर पहुंचे। केराकत विधानसभा क्षेत्र के तरियारी में आयोजित जनसभा में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि हमारे समर्थन में वाराणसी पहुंचीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को देखकर भाजपा वाले घबराए हुए हैं। वहां आज ममता बनर्जी के साथ ऐतिहासिक कार्यक्रम हुआ है।  लग रहा है कि बनारस वाले इस बार भाजपा के झूठ का रस निकाल देंगे।



बलरामपुर सदर से भाजपा प्रत्याशी ने दी धमकी, किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल

समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि बलरामपुर सदर से ???ाजपा प्रत्याशी पलटू राम शिवपुर महंत पोलिंग बूथ पर पहुंच कर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमकी दी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।




छठे चरण में 3 बजे तक 46.70 फीसदी मतदान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में दोपहर 3 बजे तक 46.70% मतदान हुआ। 

अंबेडकर नगर में 52.42 फीसदी मतदान

बलिया में 46.50 प्रतिशत मतदान
बलरामपुर में 52.51 फीसदी मतदान
बस्ती में 46.30 प्रतिशत मतदान
देवरिया में 45.37 फीसदी मतदान
गोरखपुर में 46.46 प्रतिशत मतदान
कुशीनगर में 48.55 फीसदी वोटिंग
महराजगंज में 47.59 प्रतिशत मतदान
संतकबीर नगर में 44.62 फीसदी वोटिंग
सिद्धार्थनगर में 45.62 प्रतिश मतदान





छठे चरण में 1 बजे तक 36.33 फीसदी मतदान:

अंबेडकर नगर में 40.36 फीसदी मतदान

बलिया में 36.27 प्रतिशत मतदान

बलरामपुर में 29.60 फीसदी मतदान

बस्ती में 37.49 प्रतिशत मतदान

देवरिया में 35.02 फीसदी मतदान

गोरखपुर में 36.57 प्रतिशत मतदान

कुशीनगर में 39.33 फीसदी वोटिंग

महराजगंज में 35.39 प्रतिशत मतदान

संतकबीर नगर में 34.33 फीसदी वोटिंग

सिद्धार्थनगर में 36.51 प्रतिश मतदान



पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे ने डाला वोट

सिद्धार्थनगर की इटवा विधानसभा से सभा प्रत्याशी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे ने बृहस्पतिवार को बूथ पर पहुंच कर वोट डाला। उन्होंने अपने गांव स्थित ग्राम पिरैला मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में सभी को सहभागी बनना चाहिए और अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।



चंद्रशेखर ने डर कर नहीं डटकर वोट करने की अपील की

गोरखपुर के इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज पहुंचे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने वोटरों से डर कर नहीं डटकर वोट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस बार जनता अहंकार के खिलाफ मतदान कर रही है। गोरखपुर में जलभराव, टूटी सड़कों की समस्या उठाई गई है।



देवरिया में भाजपा कार्यकर्ता ने तोड़ा ईवीएम का वायर

सपा ने शिकायत की है कि देवरिया जिले की रामपुर कारखाना विधानसभा-339 के बूथ नंबर-221 पर बीजेपी कार्यकर्ता ने ईवीएम का वायर तोड़ दिया है। मतदान कार्य बाधित है। गोरखपुर जिले की चिल्लूपार विधानसभा 328 के बूथ संख्या 42 पर ईवीएम मशीन बंद कर दी गई है। सिद्धार्थनगर की इटवा विधानसभा 305 के बूथ संख्या 14, 15 पर बुजुर्ग एवं दिव्यांगजनों को वोट डालने नहीं दिया जा रहा है। सपा ने जिला प्रशासन और चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।



हम 300 से ज़्यादा सीटें लाएंगे: जय प्रताप सिंह

उत्तर प्रदेश के मंत्री जय प्रताप सिंह ने विधानसभा चुनाव के छठे चरण में सिद्धार्थनगर में मतदान किया।  जय प्रताप सिंह ने कहा, "हम 300 से ज़्यादा सीटें लाएंगे।" 



बलिया में कई जगह मतदान का बहिष्कार
बलिया के फेफना इलाके के कर्ची, परुआ, नरायनपुर और मिलकनवा ग्राम के मतदाताओं ने विधानसभा चुनाव बहिष्कार कर दिया। परुआ में स्थित मतदान केंद्र संख्या 151 और कर्ची में स्थित मतदान केंद्र संख्या 150 व 151 पर मतदान के लिए कर्मचारी व सुरक्षाकर्मी तो मुस्तैद थे लेकिन मतदाता वोट देने के लिए पहुंचे। सीडीओ, सीओ और अन्य उच्चाधिकारी ग्रामीणों को काफी समझाया और कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी, लेकिन ग्रामीणों ने अपनी मांगें पूरी न होने के कारण मतदान करने से पूरी तरह नकार दिया।



बीजेपी के कार्यकर्ता मदताओं पर बना रहे दबाव

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा 358 के बूथ संख्या 221 पर बीजेपी के कार्यकर्ता भाजपा के पक्ष में मतदाताओं पर मतदान करने का दबाव बना रहे हैं। चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की गई है।



बीजेपी प्रत्याशी पर समर्थकों के साथ अभद्रता करने और धमकी देने का आरोप
बलिया जिले की बांसडीह विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ एक बूथ पर पहुंचीं। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ अभद्रता करते हुए धमकी दे रही हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग से भी शिकायत की है। जिला प्रशासन और चुनाव आयोग तत्काल संज्ञान लेते हुए भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान कराने की कृपा करे।



सुबह 11 बजे तक 21.79% मतदान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में सुबह 11 बजे तक 21.79% मतदान हुआ। 

● अंबेडकर नगर में 23.15 फीसदी मतदान

● बलिया में 21.85 प्रतिशत मतदान

● बलरामपुर में 18.81 फीसदी मतदान

● बस्ती में 23.31 प्रतिशत मतदान

● देवरिया में 19.64 फीसदी मतदान

● गोरखपुर में 21.73 प्रतिशत मतदान

● कुशीनगर में 23.23 फीसदी वोटिंग

● महराजगंज में 21.23 प्रतिशत मतदान

● संतकबीर नगर में 20.74 फीसदी वोटिंग

● सिद्धार्थनगर में 23.48 प्रतिश मतदान



बूथ बदलने की वजह से मतदान का विरोध

बस्ती सदर विधानसभा 310 बरडाड़ के बूथ संख्या 361, 62, 63 के मतदाताओ ने बूथ बदलने की वजह से मतदान का विरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है कि हम लोगों का वोट पंचायत भवन पर पड़ता  था, जो सुकाली पुरवा कर दिया गया। इसी वजह से ग्रामीण नाराज है। ग्रामीणों का कहना है जहां 300 वोट है, वहां पर बूथ बना दिया गया,जबकि यहां एक हज़ार वोट है।




सलेमपुर विधान सभा के बूथ 21, 22 पर ईवीएम खराब

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि गोरखपुर जिले की कैंपियरगंज विधानसभा-320 के बूथ नंबर-460, 461 पर चैलेंज वोट डालने से पीठासीन अधिकारी रोक रहे हैं। देवरिया जिले की सलेमपुर विधान सभा-341 के बूथ नंबर- 21, 22 पर ईवीएम खराब है मतदान कार्य बाधित है सपा ने चुनाव आयोग और जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है।


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-live-update-polling-for-61-assembly-seats-in-12-districts-in-the-5th-phase-of-up-chunav 


बलरामपुर में घर-घर जाकर मतदाताओं को धमका रहे भाजपा कार्यकर्ता

समाजवादी पार्टी ने ट्ववीट कर शिकायत की है। लिखा है कि बलरामपुर जिले की गैसड़ी विधानसभा-292 के बूथ नंबर-401 पर बीजेपी कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं को धमका रहे हैं। वहीं, बलिया जिले की बैरिया विधानसभा-363 के बूथ नंबर 181, 182 पर चौकी इंचार्ज लालगंज लोगों को धमका कर बीजेपी के पक्ष में वोटिंग कराने की कोशिश कर रहा है। सपा ने चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है.



बीजेपी को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी

गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन  ने कहा,''''भाजपा दावे नहीं कर रही है। दावे वो लोग करते हैं जो झूठ की राजनीति करते हैं। उत्तर प्रदेश में 70 साल में जो काम नहीं हुए हैं वो पिछले 5 साल में हुए हैं। हम गोरखपुर मंडल की सभी 9 सीटें जीतेंगे| पूर्वांचल क्षेत्र में मतदान ऐतिहासिक होगा। बीजेपी को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। अब यूपी की जनता ने यहां 'राम राज्य' बनाने का फैसला कर लिया है|




भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए दवाब डालने का आरोप

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर चुनाव आयोग से शिकायत की है। आरोप है कि गोरखपुर जिले की गोरखपुर शहर 322 के बूथ संख्या 16 पर भाजपा कार्यकर्ता बूथ में अंदर बैठकर मतदाताओं पर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का दबाव डाल रहे हैं। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है। वहीं, सपा ने ट्वीट किया है कि गोरखपुर जिले की खजनी विधानसभा-325 के बूथ नंबर पर-130 पर आधे घंटे से ईवीएम खराब है मतदान कार्य बाधित है चुनाव आयोग और जिला प्रशासन कृपया संज्ञान ले


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-voting-in-59-seats-in-third-phase-of-up-election-3rd-phase-updates-congress-sp-bjp-and-bsp 



सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा: बी.डी.राम तिवारी

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी.डी.राम तिवारी ने कहा,''UP विधानसभा सामान्य निर्वाचन के छठे चरण की 57 विधानसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक 8.69% मतदान हुआ है। सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है, सभी जगह पर मतदान का अच्छा माहौल है। कहीं से किसी भी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है|



सुबह 9 बजे तक 8.69% मतदान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में सुबह 9 बजे तक 8.69% मतदान हुए। 

● अंबेडकर नगर में 9.54 फीसदी मतदान

● बलिया में 7.59 प्रतिशत मतदान

● बलरामपुर में 8.10 फीसदी मतदान

● बस्ती में 9.83 प्रतिशत मतदान

● देवरिया में 8.44 फीसदी मतदान

● गोरखपुर में 8.92 प्रतिशत मतदान

● कुशीनगर में 9.69 फीसदी वोटिंग

● महराजगंज में 8.90 प्रतिशत मतदान

● संतकबीर नगर में 6.76 फीसदी वोटिंग

●सिद्धार्थनगर में 8.24 प्रतिश मतदान




पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा रिकॉर्ड बनाएगी: सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना वोट डाला। योगी आदित्यनाथ ने वोट डालने के बाद कहा कि मुझे उम्मीद है कि लोग बड़ी संख्या में मतदान करेंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी रिकॉर्ड बनाएगी और बड़ी संख्या में सीटें जीतेगी। हम 80 फीसदी से अधिक सीटें जीतेंगे। विकास और सुरक्षा के लिए वोट करें, बीजेपी को वोट दें।




''सभी बूथों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई: गोरखपुर ज़िलाधिकारी

गोरखपुर के ज़िलाधिकारी विजय किरण आनंद ने कहा,'''सभी बूथों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। हमारी मोबाइल टीम लगातार भ्रमण कर रही हैं और एरिया डोमिनेशन गतिविधियां लगातार चल रही है। कोविड को देखते हुए हर बूथ पर सेनेटाइजर होगा और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करवाने की कोशिश होगी|



https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-polling-in-55-seats-in-nine-districts-in-the-second-phase-of-up-assembly-election



07:02 AM, 03-MAR-2022

छठे चरण का मतदान शुरू हो गया है। गोरखपुर-बस्ती मंडल की 41 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू। शाम छह बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। कैम्पियरगंज में वोट डालने के लिए आए दंपती।




 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान...:

विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में सीएम योगी आदित्यनाथ समेत 676 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। आज जिन जिलों में चुनाव होना है उनमें बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, बलरामपुर, अंबेडकरनगर और बलिया शामिल हैं। 



:


छठे चरण में 2.15 करोड़ मतदाता

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इस चरण में 2.15 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 1.15 करोड़ पुरुष और 1 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं। 1353 थर्ड जेंडर भी इस चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। 676 प्रत्याशियों में महिला प्रत्याशियों की संख्या 66 है। 



छठे चरण में 13,936 मतदान केंद्र

इस चरण में कुल 25326 मतदेय स्थल और 13936 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों की लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी। इस चरण में कुल 1113 आदर्श मतदान केंद्र व 76 ऐसे बूथ बनाए गए हैं जहां सभी कर्मी महिलाएं होंगी।



https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-voting-in-58-assembly-seats-in-11-districts-in-the-first-phase-on-february-10


छठे चरण में 9 विधानसभा क्षेत्र संवेदनशील

इस चरण में कुल 9 विधानसभा क्षेत्रों को संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है। इनमें गोरखपुर शहर, सिद्धार्थनगर की बांसी, इटवा, डुमरियागंज, बलिया नगर, फेफना, बैरिया, सिकंदरपुर और बांसडीह की सीट शामिल है। इसके अलावा 2962 मतदेय स्थलों को अति संवेदनशील माना गया है।




You May Also Like