उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 53.98% मतदान
लखनऊ: UP Assembly Elections 2022 : आज उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान खत्म हो चुका है| उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में आज कुल 12 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई| पांचवें चरण में अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती और गोंडा में वोटिंग हुई| पांचवें चरण के अंतर्गत 12 जनपदों की 61 विधानसभा क्षेत्रों में सायं 5 बजे तक कुल औसतन मतदान 53.93% हुआ।
वही, कुंडा में सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमला हुआ है। उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। पथराव और फायरिंग भी हुई है। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने नरेश उत्तम पटेल और राजेंद्र चौधरी प्रतापगढ़ के कुंडा में सपा पार्टी के प्रत्याशी पर हुए हमले को लेकर चुनाव आयोग शिकायत करने पहुंचे हैं। मामले में चुनाव आयोग में की लिखित शिकायत की गई है। हमले का आरोप जनसत्ता दल के समर्थकों पर लगाया है। सपा प्रत्याशी की गाड़ी में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। कुंडा विधानसभा के पहाड़पुर में यह घटना हुई है।
UP चुनाव का 5वां चरण LiveUP चुनाव का 5वां चरण Live
कुल 377 प्रकरण आदर्श चुनाव संहिता के उल्लंघन हेतु दर्ज़ किए गए जिन पर कार्रवाई की जा रही है... चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ: पांचवें चरण के चुनाव पर उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला, लखनऊ
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान संपन्न हुआ। पांचवें चरण के अंतर्गत 12 जनपदों की 61 विधानसभा क्षेत्रों में सायं 5 बजे तक कुल औसतन मतदान 53.93% हुआ।
भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह पर फर्जी वोटिंग कराने का आरोप
समाजवादी पार्टी का आरोप है कि प्रयागराज जिले की पश्चिम विधानसभा-261 में बूथ संख्या 187, 188, 189 और 190 पर सपा के बूथ एजेंटों को बूथ से निकालकर भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह फर्जी वोटिंग करा रहे हैं।
5 बजे तक 53.98% मतदान
उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 के पांचवें चरण में शाम 5 बजे तक 53.98% मतदान दर्ज़ किया गया।
● अमेठी में 52.77 प्रतिशत मतदान
● अयोध्या में 58.01 फीसदी वोटिंग
● बहराइच में 55 प्रतिशत मतदान
● बाराबंकी में 54.65 फीसदी वोटिंग
● चित्रकूट में 59.64 प्रतिशत मतदान
● गोंडा में 54.31 फीसदी वोटिंग
● कौशांबी में 57.01 प्रतिशत मतदान
● प्रतापगढ़ में 50.25 फीसदी वोटिंग
● प्रयागराज में 50.89 प्रतिशत मतदान
● रायबरेली में 60.66 फीसदी वोटिंग
● श्रावस्ती में 57.24 प्रतिशत मतदान
● सुल्तानपुर में 54.88 फीसदी वोटिंग
मणिपुर चुनाव 2022
मणिपुर के मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा,''मतदान कल सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। शाम 4 बजे से पहले कतार में लगे सभी मतदाताओं को टोकन जारी किए जाएंगे और वे मतदान कर सकते हैं। कोई भी मतदाता जो शाम 4 बजे के बाद मतदान केंद्र पर पहुंचेगा वो वोट नहीं डाल सकेगा|
"प्रयागराज में लोगों ने सभी पार्टियों के काम को देख कर अपना वोट दिया
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में विधानसभा चुनाव के 5वें चरण का मतदान जारी है। एक महिला वोटर ने बताया, "प्रयागराज में लोगों ने सभी पार्टियों के काम को देख कर अपना वोट दिया है। पिछले पांच साल में हमने देखा है कि किस पार्टी ने कितना काम किया है तो हमने उसी आधार पर वोट दिया है।"
उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 के पांचवें चरण में दोपहर 3 बजे तक 46.28% मतदान दर्ज़ किया गया।
●अमेठी में 46.35 प्रतिशत मतदान
●अयोध्या में 50.60 फीसदी वोटिंग
●बहराइच में 48.66 प्रतिशत मतदान
●बाराबंकी में 45.55 फीसदी वोटिंग
●चित्रकूट में 51.67 प्रतिशत मतदान
●गोंडा में 46.70 फीसदी वोटिंग
●कौशांबी में 48.70 प्रतिशत मतदान
●प्रतापगढ़ में 44.26 फीसदी वोटिंग
●प्रयागराज में 42.29 प्रतिशत मतदान
●रायबरेली में 46.86 फीसदी वोटिंग
●श्रावस्ती में 49.38 प्रतिशत मतदान
●सुल्तानपुर में 46.47 फीसदी वोटिंग
सपा प्रत्याशी पर हमले के मामले में चुनाव आयोग से शिकायत
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने नरेश उत्तम पटेल और राजेंद्र चौधरी प्रतापगढ़ के कुंडा में सपा पार्टी के प्रत्याशी पर हुए हमले को लेकर चुनाव आयोग शिकायत करने पहुंचे हैं। मामले में चुनाव आयोग में की लिखित शिकायत की गई है। हमले का आरोप जनसत्ता दल के समर्थकों पर लगाया है।
सपा प्रत्याशी की गाड़ी में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। कुंडा विधानसभा के पहाड़पुर में यह घटना हुई है।
लखनऊ के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बी.डी. राम तिवारी ने कहा कि,''दोपहर 1 बजे तक उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुल 34.83% मतदान हुआ है। सभी जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण तरह से हो रहा है|
बसपा के पक्ष में वोट देने का दबाव बना रहे अधिकारी: सपा
समाजवादी पार्टी ने शिकायत करते हुए लिखा कि कौशांबी की चायल विधानसभा 253 के बूथ संख्या 268 पर अधिकारी मतदाताओं पर बसपा के पक्ष में वोट देने का दबाव बना रहे हैं। चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की गई है।
अनुसूचित जाति के लोगों को वोट देने से रोकने का आरोप
सुल्तानपुर की सदर विधानसभा 189 के बूथ संख्या 324 325 350 पर सत्ता संरक्षित गुंडों द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों को वोट नहीं देने दिया जा रहा है। चुनाव आयोग ने संज्ञान लेने की अपील की है। सपा ने शिकायत करते हुए लिखा कि कौशाम्बी जिले की सिराथू विधानसभा-251 में बूथ संख्या- 154, 155, 156, 157 पर मतदाताओं को मतदान से रोका जा रहा है। जिला प्रशासन और चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की गई है।
यूपी में 1 बजे तक 34.83 प्रतिशत मतदान
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के 5वें चरण में दोपहर 1 बजे तक 34.83% मतदान हुआ।
●अमेठी में 35.93 प्रतिशत मतदान
●अयोध्या में 38.74 फीसदी वोटिंग
●बहराइच में 37.25 प्रतिशत मतदान
●बाराबंकी में 36.23 फीसदी वोटिंग
●चित्रकूट में 39.08 प्रतिशत मतदान
●गोंडा में 34.36 फीसदी वोटिंग
●कौशांबी में 37.23 प्रतिशत मतदान
●प्रतापगढ़ में 33.59 फीसदी वोटिंग
●प्रयागराज में 30.30 प्रतिशत मतदान
●रायबरेली में 33.64 फीसदी वोटिंग
●श्रावस्ती में 36.50 प्रतिशत मतदान
●सुल्तानपुर में 34.85 फीसदी वोटिंग
भाजपा के पक्ष में मतदान करने का दबाव
अयोध्या की बीकापुर विधानसभा 274 के बूथ संख्या 280 पर बीजेपी के 20 से 30 लोग बूथ के बाहर खड़े होकर मतदाताओं पर बीजेपी के पक्ष में मतदान करने का दबाव बना रहे हैं। सपा ने शिकायत करते हुए चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।
फर्जी वोटिंग डालने का आरोप
समाजवादी पार्टी ने शिकायत की है कि बहराइच की मटेरा विधानसभा 284 के बूथ संख्या 219 पर फर्जी वोट डलवाए जा रहे हैं। चुनाव आयोग कृपया संज्ञान ले। प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा 246 के बूथ संख्या 367, 368 पर फर्जी वोट डलवाने का प्रयास किया जा रहा है। चुनाव आयोग ने संज्ञान लेने की अपील की है।
कुंडा के रैयापुर मतदान केंद्र पर भी बवाल
कुंडा विधानसभा के रैयापुर मतदान केंद्र पर भी वोटिंग के दौरान बवाल हो गया। तीन चार गाड़ियों से पहुंचे कुछ लोगों ने सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के एजेंट राकेश पासी को उठाकर गाड़ी में ले गए। आरोप है कि उसकी जमकर पिटाई की गई। पिटाई से राकेश का सिर फट गया। कुछ दूर आगे जाने के बाद हमलावरों ने उसे छोड़ दिया। सूचना मिलते ही सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के साथी भारी फोर्स के साथ रैयापुर मतदान केंद्र पहुंचे। गंभीर रूप से घायल राकेश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
एसडीएम पर घर में घुसकर बीजेपी के पक्ष में मतदान के लिए दबाव बनाने का आरोप
सपा ने शिकायत करते हुए लिखा कि गोंडा के विधानसभा तरबगंज-299 में एसडीएम घर में घुसकर बीजेपी के पक्ष में मतदान के लिए दबाव बना रहे हैं। वहीं, गोंडा पुलिस ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। ट्वीट करते हुए लिखा कि सकुशल व शान्तिपूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने हेतु अनावश्यक भीड को हटवाया गया। लगाये गए आरोप असत्य है।
चुनाव आयोग और जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान लेकर गंभीर कार्रवाई करे। चित्रकूट के मानिकपुर विधानसभा 237 के बूथ संख्या 185 186 187 पर बीजेपी के लोग लाठी-डंडे लेकर बैठे हैं।
महिला अधिकारी पर जबरदस्ती बीजेपी के पक्ष में मतदान करने का दवाब बनाने का आरोप
बाराबंकी के दरियाबाद विधानसभा 270 की बूथ संख्या 295 पर महिला अधिकारी जबरदस्ती बीजेपी के पक्ष में मतदान करने के लिए कह रही है। सपा ने शिकायत करते हुए चुनाव आयोग से कृपया संज्ञान लेने की अपील की है। अमेठी के सलोन विधानसभा 181 की बूथ संख्या 126 पर पीठासीन अधिकारी महिलाओं पर बीजेपी के पक्ष में वोट करने का दवा बना रहे हैं। अमेठी के सलोन विधानसभा 181 की बूथ संख्या 241 पर पीठासीन अधिकारी मतदाताओं को भ्रमित कर रहे हैं।
फर्जी वोट डलवा रहे जनसत्ता दल के लोग
सपा ने चुनाव आयोग से शिकायत कर कहा कि प्रतापगढ़ की बाबागंज विधानसभा 245 के बूथ संख्या 216, 217, 324, 325 व 333 पर जनसत्ता दल के लोग फर्जी वोट डलवा रहे हैं। प्रतापगढ़ की पट्टी विधानसभा 249 के बूथ संख्या 276, 277, 278 पर फर्जी वोट डलवाए जा रहे हैं। सुल्तानपुर के सुल्तानपुर विधानसभा 188 की बूथ संख्या 135, 136 पर बीजेपी के लोग जबरदस्ती वोट डलवा रहे हैं।
जनसत्ता दल के कार्यकर्ता कर रहे बूथ कैप्चरिंग
सपा ने शिकायत की है कि प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा के नरसिंहपुर बूथ पर जनसत्ता दल के कार्यकर्ता बूथ कैप्चरिंग कर रहे हैं, चुनाव आयोग और जिला प्रशासन तत्काल मामले में संज्ञान ले। प्रयागराज की मेजा विधानसभा 259 के बूथ संख्या 181 पर ईवीएम मशीन खराब है। बाराबंकी जिले की कुर्सी विधानसभा के बूथ संख्या 398, 266 पर ईवीएम खराब है, सपा ने चुनाव आयोग और जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है।
ईवीएम का बटन दबाने पर नहीं जल रही लाइट: सपा
कौशांबी के मंझनपुर विधानसभा 252 की बूथ संख्या 110 पर ईवीएम की बटन दबाने पर लाइट नहीं जल रही है, साथ ही VVPAT में कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। सपा ने शिकायत करते हुए चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।
चौकी इंचार्ज पर सपा समर्थक का सिर फोड़ने का आरोप
गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के रामनगर बूथ पर सपा प्रत्याशी अभय सिंह समर्थक ग्राम प्रधान अशोक यादव के भाई अनूप यादव पर चौरे बाजार चौकी इंचार्ज राहुल पांडेय द्वारा सर फोड़ने का आरोप है। घायल अनूप को अस्पताल पंहुचाया गया।
भीमी बूथ पर सीओ और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक के बाद बवाल
अमेठी जिले के भीमी बूथ पर सीओ अर्पित कपूर और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक के बाद बवाल हो गया। जिसके चलते मतदान प्रभावित हो गया। बूथ से दूर गांव में भोजन बन रहा था। इसको लेकर पूछताछ में बवाल हुआ है। इस दौरान पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगे। बड़ी संख्या में भीमी गांव के ग्रामीण इकट्ठे हो रहे हैं। हालांकि मौके पर पहुंचे निरीक्षक विनोद कुमार सिंह व आरओ संजीव कुमार मौर्य के समझाने पर मामला शांत हुआ। करीब आधा घंटे तक बवाल की वजह से मतदान प्रभावित रहा।
यूपी में सुबह 11 बजे तक 21.39 प्रतिशत मतदान
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के 5वें चरण में सुबह 11 बजे तक 21.39% मतदान हुआ।
●अमेठी में 21.52 प्रतिशत मतदान
●अयोध्या में 24.60 फीसदी वोटिंग
●बहराइच में 22.79 प्रतिशत मतदान
●बाराबंकी में 18.61 फीसदी वोटिंग
●चित्रकूट में 25.69 प्रतिशत मतदान
●गोंडा में 22.34 फीसदी वोटिंग
●कौशांबी में 25.05 प्रतिशत मतदान
प्रतापगढ़ में 20.00 फीसदी वोटिंग
●प्रयागराज में 18.62 प्रतिशत मतदान
●रायबरेली में 22.11 फीसदी वोटिंग
●श्रावस्ती में 23.17 प्रतिशत मतदान
●सुल्तानपुर में 22.48 फीसदी वोटिंग
प्रतापगढ़ में कुंडा विधानसभा में सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर जानलेवा हमला
प्रतापगढ़ के कुंडा विधानसभा के पहाड़पुर बनोही गांव के मतदान केंद्र पर पर जा रहे सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर 50 की संख्या में रहे लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने गुलशन यादव के काफिले की 3 गाड़ियां तोड़ डाली। आरोप है कि इस दौरान 3 राउंड फायरिंग भी की गई। खबर पाकर भारी फोर्स मौके पर पहुंची।
जनसत्ता दल के कार्यकर्ता बूथ कैप्चर करने की कोशिश कर रहे: सपा
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि प्रतापगढ़ जिले की विधानसभा कुंडा-246 के बूथ संख्या 367, 368 पर जनसत्ता दल के कार्यकर्ता बूथ कैप्चर करने की कोशिश कर रहे हैं और मतदाताओं को मतदान करने से रोक रहे हैं। इसके अलावा विधानसभा-246 के बूथ संख्या 156, 157, 158 ग्राम सभा बेंती में जनसत्ता दल के कार्यकर्ता फर्जी वोटिंग करवा रहे हैं और मतदाताओं को धमकी दे रहे हैं। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान लें।
कुंडा में सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमला
कुंडा के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमला हुआ है। उनकी गाड़ियां तोड़ दी गई है। 50 की संख्या में रहे लोगों ने पथराव किया है। तीन राउंड फायरिंग भी की गई है।
सपा का आरोप-मतदाताओं को धमकी दे रहे हैं जनसत्ता दल के कार्यकर्ता
प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा-246 के बूथ संख्या 156, 157, 158 ग्राम सभा बेंती में जनसत्ता दल के कार्यकर्ता फर्जी वोटिंग करवा रहे हैं और मतदाताओं को धमकी दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर अपील की है कि चुनाव आयोग और जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान लें।
सपा का आरोप-सत्ता के संरक्षण में हो रही बूथ कैप्चरिंग
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर आरोप जड़ा है कि प्रतापगढ़ जिले की बाबागंज 245 विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 269 पर सत्ता के संरक्षण में बूथ कैप्चरिंग हो रही है। मौके पर पहुंचे सपा प्रत्याशी गिरीश चंद्र को भी भाजपा के गुंडे पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में प्रताड़ित कर रहे हैं। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से तुरंत संज्ञान लेने की अपील की गई है।
भाजपा सिंबल पर बटन दबाने के लिए दबाव बनाने का आरोप
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा है कि गोंडा की मनकापुर विधानसभा 300 के बूथ संख्या 313 पर भाजपा सिंबल पर बटन दबाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से अपील की है कि कृपया संज्ञान ले। इसके अलावा, बाराबंकी की जैदपुर विधानसभा 269 के बूथ संख्या 427, 428 पर बूथ एजेंट को भगाया जा रहा है। चुनाव आयोग कृपया संज्ञान ले।
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने डाला वोट
उत्तर प्रदेश: प्रतापगढ़ में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने संग्रामगढ़ में मतदान केंद्र पहुंचकर वोट दिया। उन्होंने कहा, "भाजपा 100 सीटों से नीचे रह जाएगी। जो सरकार गठित होगी वह प्रियंका गांधी के नेतृत्व में गठित होगी।
कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने डाला वोट
उत्तर प्रदेश: कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने बाराबंकी में मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट दिया। उन्होंने कहा, "मेरे बेटे यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार लोग भाजपा के झांसे में नहीं आने वाले हैं, उन्होंने तय कर लिया है कि वे इन्हें साफ़ करेंगे।
कुछ जगहों पर EVM की खराब होने की घटनाएं हुई थीं...उन्हें ठीक कर दिया गया:
लखनऊ के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बी.डी. राम तिवारी ने कहा कि,उत्तर प्रदेश में आज हो रहे मतदान में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक 8.02% मतदान हुआ है। राज्य में सभी जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। कुछ जगहों पर EVM की खराब होने की घटनाएं हुई थीं, जिसके बाद उन्हें ठीक कर दिया गया|
केशव प्रसाद मौर्य ने मतदान किया
उत्तर प्रदेश: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में मतदान केंद्र पहुंचकर अपना मतदान किया। उन्होंने कहा,'आज प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए पांचवे चरण का मतदान हो रहा है।मैं सभी वर्ग के लोगों से अपील करता हूं कि वे घर से निकलें और मतदान करें। हम प्रदेश में 300 से ज़्यादा सीटों के साथ सरकार बना रहे हैं। हम यहां प्रयागराज में 12 में से 12 सीटें जीत रहे हैं|
5वें चरण में सुबह 9 बजे तक 8.02% मतदान
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के 5वें चरण में सुबह 9 बजे तक 8.02% मतदान हुआ।
● अमेठी में 8.67 प्रतिशत मतदान
● अयोध्या में 9.44 फीसदी वोटिंग
● बहराइच में 7.45 प्रतिशत मतदान
● बाराबंकी में 6.21 फीसदी वोटिंग
● चित्रकूट में 8.80 प्रतिशत मतदान
● गोंडा में 8.31 फीसदी वोटिंग
● कौशांबी में 11.40 प्रतिशत मतदान
● प्रतापगढ़ में 7.77 फीसदी वोटिंग
● प्रयागराज में 6.95 प्रतिशत मतदान
● रायबरेली में 7.48 फीसदी वोटिंग
● श्रावस्ती में 9.67 प्रतिशत मतदान
● सुल्तानपुर में 8.60 फीसदी वोटिंग
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के उम्मीदवार रघुराज प्रताप सिंह ने वोट डाला
उत्तर प्रदेश: कुंडा से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के उम्मीदवार रघुराज प्रताप सिंह ने प्रतापगढ़ में वोट डाला। उन्होंने कहा, "बहुत अच्छी जीत होने वाली है। कुंडा में हम अपने रिकॉर्ड को तोड़ेंगे। "
बीजेपी नेता रमापति शास्त्री ने गोंडा में वोट डाला
उत्तर प्रदेश: प्रदेश मंत्री और बीजेपी नेता रमापति शास्त्री ने गोंडा में वोट डाला। उन्होंने विश्नोहरपुर मतदान केंद्र पर मतदान किया
हर मतदान केंद्र पर काफ़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है
प्रयागराज के SSP अजय कुमार ने कहा,''हर मतदान केंद्र पर काफ़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। शांति के साथ चुनाव को संपन्न कराया जा रहा है। सभी मतदाताओं की सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है|
। मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण चल रहा
ज़िलाधिकारी प्रयागराज संजय कुमार खत्री ने कहा,''मैंने लाइन में खड़े होकर पहला मतदान दिया है। चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए पूरे जनपद को 47 जोन और 378 सेंटर में बांटा हैं। हमने 12 पिंक बूथों को भी बनाया है। मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण चल रहा है|
भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी ने वोट डाला
उत्तर प्रदेश: राज्य में पांचवे चरण के लिए मतदान हो रहा है। प्रयागराज में भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपना मतदान दिया। उन्होंने कहा, "सरकार हमारी ही बनेगी। हम 300 से ज़्यादा सीटों की उम्मीद कर रहे हैं।"
आराधना मिश्रा ने संग्रामगढ़ में किया मतदान
प्रतापगढ़: राज्य में आज पांचवे चरण के लिए मतदान हो रहा है। प्रतापगढ़ में कांग्रेस उम्मीदवार आराधना मिश्रा ने संग्रामगढ़ में मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट दिया| कांग्रेस विधायक दल (CLP) की नेता और रामपुर खास से पार्टी की उम्मीदवार आराधना मिश्रा ने संग्रामगढ़ के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबसे बड़ी शक्ति आपका वोट है। देश और अपने भविष्य के लिए वोट करें। कांग्रेस उम्मीदवार आराधना मिश्रा ने कहा कि रामपुर खास के लोग फिर इतिहास रचेंगे। कांग्रेस द्वारा उठाए गए मुख्य मुद्दे किसान, युवा, महिला सुरक्षा और मुद्रास्फीति- वे मुद्दे हैं जिनके साथ हम जनता के बीच गए। यूपी के लोग कांग्रेस पर भरोसा करेंगे।
संजय सिंह ने मतदान किया
अमेठी से बीजेपी प्रत्याशी संजय सिंह ने अमेठी के एक मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने कहा, "ये लड़ाई अत्याचारियों के खिलाफ लड़ने वालों की है। अमेठी कभी किसी का गढ़ नहीं रहा, यह केवल यहां के लोगों का और हम लोगों का गढ़ था।"
भाजपा 300 का आंकड़ा पार करेगी: सिद्धार्थनाथ सिंह
उत्तर प्रदेश: राज्य में आज पांचवे चरण के लिए मतदान हो रहा है। राज्य सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने प्रयागराज में मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट दिया। उन्होंने कहा, "भाजपा 300 का आंकड़ा पार करेगी।"
मौर्य ने कौशाम्बी में अपने आवास पर पूजा की
पांचवें चरण का मतदान शुरू होते ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने घर पर की पूजा। मौर्य सिराथू से चुनाव मैदान में हैं। पूजा-अर्जना के बाद मौर्य ने अखिलेश पर तंज किया। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को लोगों के आशीर्वाद से अहंकार के आसमान में ऊंची उड़ान भरने वाले अखिलेश यादव की साइकिल बंगाल की खाड़ी में गिरेगी। उनकी साइकिल पहले सैफई के लिए उड़ी थी और अब बंगाल की खाड़ी में जाएगी।
मौर्य ने कहा कि सिराथू में आज मतदान भी हो रहा है, मुझे पूरा विश्वास है कि सिराथू विधानसभा क्षेत्र में जनता सिराथू के बेटे को भारी मतों से विजय बनाएगी और पूरे उत्तर प्रदेश में लोगों ने कमल के फूल खिलाने का मन बनाया है|
प्रयागराज में सिद्धार्थनाथ सिंह ने मंदिर में पूजा की
उत्तर प्रदेश: प्रदेश में पांचवे चरण का मतदान हो रहा है। राज्य के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने प्रयागराज में मंदिर में पूजा की। उन्होंने कहा,"BJP की सरकार बनने जा रही है। 2017 से पहले विकास, क़ानून व्यवस्था चरमरा रखी थी। अब लोगों को लगता है कि मैं उन्हें शांति, विकास दे पाया हूं।
07:01 AM, 27-FEB-2022:
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए मतदान शुरू| पांचवे चरण में 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू..
50 प्रतिशत मतदान बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग
50 प्रतिशत मतदान बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। चुनाव के लिए 6348 भारी वाहन, 6630 हल्के वाहन और 1,14,089 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है। मतदान के लिए 25,995 मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीन के साथ पर्याप्त संख्या में रिजर्व ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की व्यवस्था की है।
