Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

UP Polls 2022: UP में तीसरे चरण का मतदान ख़त्म, अखिलेश यादव समेत कई दिग्गजों की किस्मत EVM में कैद

  • by: news desk
  • 20 February, 2022
 UP Polls 2022: UP में तीसरे चरण का मतदान ख़त्म, अखिलेश यादव समेत कई दिग्गजों की किस्मत EVM में कैद

Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश के 16 जिलों की 59 सीटों पर तीसरे चरण का मतदान खत्म हो चुका है। विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा-कासगंज जिले की 16 विधानसभा सीटों के लिए मतदान रविवार सुबह सात बजे से शुरू हो गया था। इस चरण में सपा मुखिया अखिलेश यादव और केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल समेत कई दिग्गजों की परीक्षा है।



उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले गए| इनमें 13 सुरक्षित सीटें शामिल हैं. सुबह 9:00 बजे तक 8.15% मतदान हुआ है| वहीं सुबह 11 बजे तक 21.18 फीसदी मतदान हुआ| दोपहर 1 बजे तक 35.9 फीसदी वोटिंग हुई |शाम 6 बजे मतदान खत्म होने तक 60.1 फीसदी वोट पड़ा है| जबकि 2017 के चुनाव में 62.4 फीसदी वोटिंग हुई थी| फिलहाल अभी आधिकारिक आंकड़े की पुष्टि नहीं है|



3rd Phase LIVE Updates

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला  ने कहा,''जनपदों से प्राप्त सूचना के आधार पर शाम 5 बजे तक प्रदेश के 16 जनपदों में कुल 57.58% मतदान हुआ है|



उत्तर प्रदेश के 16 जिलों की 59 सीटों पर तीसरे चरण का मतदान खत्म हो चुका है। चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम पांच बजे तक 57.58 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ललितपुर जिले में सबसे ज्यादा 67.37 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे कम 50.88 फीसदी वोटिंग कानपुर नगर में हुई है। जिन 59 सीटों पर तीसरे चरण में मतदान हुआ, उनमें 2017 में  62.36 फीसदी वोट पड़े थे।




उत्तर प्रदेश: कानपुर में तीसरे चरण के लिए मतदान ख़त्म हुआ। कानपुर के चुन्नीगंज में नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज में बनाए गए एक मतदान केंद्र पर चुनावकर्मी EVM मशीनों को बंद कर रहे हैं।




सपा का अति आत्मविश्वास धवस्त

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा,''अति आत्मविश्वास के साथ सपा चुनाव में उतरी थी तीसरे चरण का चुनाव आते-आते उनका अति आत्मविश्वास धवस्त होता नज़र आ रहा है। PM नरेंद्र मोदी की योजनाएं, योगी आदित्यनाथ के हाथों से वहां पर लागू हुई है, उससे हमें बहुत सारे साइलेंट वोटर मिलने वाले हैं|



UP  Election 2022 LIVE updates: शाम 5 बजे तक
तीसरे चरण में 57.44% मतदान

यूपी में पिछली बार के मुकाबले कम वोटिंग, शाम 5 बजे तक 57.3 फीसदी मतदान, वर्ष 2017 में इतने वक्त तक 62.1 प्रतिशत वोटिंग हुई थी|



'थोथा चना बाजे घना' कहावत घोर परिवारवादियों पर बिल्कुल फिट बैठती

उन्नाव में प्रधानमंत्री ने कहा,''यूपी में आज हर तरफ एक ही गूंज है, 2017 में हराया था, 2022 में फिर हराएंगे, यूपी के लोग योगी जी को ही लाएंगे 'थोथा चना बाजे घना' कहावत घोर परिवारवादियों पर बिल्कुल फिट बैठती है। आजकल मैं देख रहा हूं कि हमारे ये घोर परिवारवादी भी खूब ढींगे हाक रहे हैं। पहले दो चरण में चारों खाने चित्त होने के बाद भी ये लोग जब-जब सोते हैं, सपने देखते रहते हैं|



प्रधानमंत्री ने कहा,''जिस सीट को ये लोग सबसे सुरक्षित मानकर बैठे थे, वो भी हाथ से निकल रही है। जिस पिता को मंच से धक्के देकर हटाया था, जिसे अपमानित करके पार्टी पर कब्जा जमाया था, उसी से गुहार लगानी पड़ी की मेरी सीट बचाइए| जब मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार ही अपनी ही सीट पर असुरक्षित हो, तो हवा के रुख का पता लगाया जा सकता है|




तीसरे चरण के बाद  वो (भाजपा)  शून्य होने जा रहे हैं|

अयोध्या में अखिलेश यादव ने कहा,''जो लोग कह रहे थे कि गर्मी निकाल देंगे पहले चरण के मतदान के बाद भाजपा के नेता और कार्यकर्ता ठंडे पड़ गए हैं, दूसरे चरण के बाद वो सुन्न पड़ गए हैं और तीसरे चरण के बाद वो शून्य होने जा रहे हैं|



सपा, बसपा, कांग्रेस तीनों की ज़मानत ज़ब्त हो रही है: योगी आदित्यनाथ

लखीमपुर खीरी में योगी आदित्यनाथ ने कहा,'''उत्तर प्रदेश में दो चरणों के मतदान हो चुके हैं। आज तीसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है। तीसरे चरण के मतदान के बाद भाजपा इतनी सीटें प्राप्त कर रही हैं कि सपा, बसपा, कांग्रेस तीनों की ज़मानत ज़ब्त हो रही है| पछली सरकारें क्या काम करती थीं। उनका नारा था सबका साथ लेकिन सैफई खानदान का विकास। नौज़वानों के लिए नौकरी निकलती थी तो चाचा, भतीजा वसूली के लिए निकल पड़ते थे। हम 1,60,000 करोड़ रुपए का भुगतान गन्ना किसानों को कर चुके हैं|



अगर रोड शो किया तो हम आपको डिटेन कर देंगे

लखनऊ में रोड शो करने पहुंचीं शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा,''मैं यहां रोड शो करने के लिए आईं थीं। रूट भी दिया गया। सबकुछ तय था। आखिरी मिनट पर उसकी स्वीकृति खारिज़ की गई। रिटर्निंग अधिकारी ने मना कर दिया कि वे रूट नहीं दे रहे हैं| 14-15 पुलिसकर्मी वहां आए और कहने लगे कि आप रोड शो नहीं करेंगी। अगर आप ने किया तो हम आपको डिटेन कर देंगे|



अखिलेश अब UP का चुनाव लड़ रहा है या करहल का चुनाव लड़ने लग गया...

जे.पी.नड्डा ने कहा,''मैंने एक वीडियो क्लिप देखा कि अखिलेश यादव के पूज्य पिताजी मुलायम सिंह जी करहल पहुंचे हुए हैं, मैंने सोचा कि अखिलेश यादव अब UP का चुनाव लड़ रहा है या करहल का चुनाव लड़ने लग गया। अगर पूज्य पिताजी को करहल बुलाना पड़ गया तो समझिए कि राजनीति में घर डगमगाने लगा है|



दोपहर 3 बजे तक ललितपुर में सबसे अधिक 59.13 प्रतिशत मतदान

हाथरस में दोपहर 3 बजे तक 50.15 फीसदी, फिरोजाबाद में औसतन 51.23 फीसदी, कासगंज में 50.75 प्रतिशत, एटा में 53.23 प्रतिशत, मैनपुरी मे 52.44 प्रतिशत, फर्रूखाबाद में 46.19 फीसदी, कन्नौज में औसतन 50.23 प्रतिशत, इटावा में 50.42 प्रतिशत, औरैया में 48.30 प्रतिशत, कानपुर देहात में 47.13 प्रतिशत, कानपुर नगर में 41.15 प्रतिशत, जालौन में 46.87 प्रतिशत, झांसी में 48.52 प्रतिशत, ललितपुर में 59.13 प्रतिशत, हमीरपुर में 50.74 प्रतिशत, महोबा में 51.72 प्रतिशत औसत मतदान दोपहर तीन बजे तक हुआ है|




रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

अमेठी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,''जो 2 चरणों में चुनाव हुए हैं उसमें BJP को उतनी ही सीटें मिल रही हैं जितनी पिछली बार मिली थी। समाजवादी वह होता है जो लोगों को भूख और भय से निज़ात दिलाए। भय और भूख से निज़ात दिलाने का काम तो हम कर रहे हैं। क़ानून व्यवस्था की स्थिति यहां बेहतर हुई है|



UP  Election 2022 LIVE updates: तीसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 48.81%मतदान

विधानसभा चुनाव 2022 में दोपहर 3 बजे तक उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 48.81% मतदान हुए हैं।




समाजवादी पार्टी (सपा) का ट्वीट्स

कन्नौज:  कन्नौज की 196 छिबरामऊ विधानसभा के बूथ 301  में भजपा नेता और चुनाव अधिकारी की मिलीभगत से फर्जी वोटिंग हो रही है गुंडा गर्दी चल रही है। संज्ञान ले चुनाव आयोग। करे कठोरतम कार्रवाई। सुनिश्चित हो निष्पक्ष एवं सुचारु मतदान।



मैनपुरी: मैनपुरी जिले की 108 भोगांव विधानसभा सीट के बूथ नंबर 104 पर मतदाताओं को मतदान से रोका जा रहा है। भाजपा संरक्षित लोग कर रहे हैं लड़ाई झगड़ा। मामले का संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सुचारू एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराए चुनाव आयोग।



कन्नौज: कन्नौज की 198 कन्नौज विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 166 पर धीमी गति से हो रहे मतदान के कारण मतदाता प्रभावित संज्ञान में सुचारू रूप से मतदान सुनिश्चित कराएं चुनाव आयुक्त।


फर्रुखाबाद:  फर्रुखाबाद जिले की 192 कायमगंज विधानसभा के बूथ नंबर 416 पर बीएलओ ने जो पर्ची बनाई है उससे वोट नहीं डालने दे रहे हैं। मामले का संज्ञान लेकर सुचारू एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराएं चुनाव आयोग।



कानपुर:  बिल्हौर 209 विधानसभा बूथ नंबर 90 पर प्रचार गाड़ी में पास लगाकर वोटर्स को ले जाया जा रहा है चुनाव आयोग कृपया संज्ञान ले


कन्नौज:  कन्नौज जिले की 196 छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 324 और 325 में भाजपा विधायक अर्चना पांडे ने बूथ के अंदर जा कर सपा एजेंट को गाली देकर बूथ से भगाया। चुनाव आयोग से अपील है कि संज्ञान लेकर कठोरतम कार्रवाई करे।



कानपुर नगर: कानपुर नगर की बिल्हौर विधानसभा 209 की बूथ संख्या 9 पर प्रशासन की उपस्थिति में फर्जी वोट डाले जा रहे हैं। संज्ञान ले चुनाव आयोग। सुचारू एवं निष्पक्ष मतदान करें सुनिश्चित


कन्नौज:  कन्नौज जिले की विधानसभा तिरवा-197 बूथ संख्या 214 पर पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह ने बूथ एजेंट सुमित कश्यप को मारा और जान से मारने की धमकी दी है जिला प्रशासन मूकदर्शक बना है चुनाव आयोग कृपया संज्ञान ले



फिरोजाबाद:  फिरोजाबाद जिले की 95 टूंडला विधानसभा में पुलिसकर्मी मतदाताओं को मतदान नहीं करने दे रहे हैं। मामले का संज्ञान लेकर सुचारू एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराएं चुनाव आयोग।



औरैया: औरैया जिले की बिधूना विधानसभा 202, बूथ संख्या 559 पर बीजेपी कार्यकर्ता मतदाताओं को भड़का रहे हैं चुनाव आयोग और जिला प्रशासन कृपया संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष मतदान कराना सुनिश्चित करें


कासगंज:  कासगंज विधानसभा 100 बूथ नंबर 321 पर रामवीर नाम के 65 वर्षीय बुजुर्ग का वोट पहले से पड़ा है चुनाव आयोग जिला प्रशासन कृपया संज्ञान लें


फर्रुखाबाद फर्रुखाबाद की 193 अमृतपुर विधानसभा के बूथ नंबर 38 पर ईवीएम पर साइकिल चुनाव चिन्ह नहीं है चुनाव आयोग और जिला प्रशासन कृपया संज्ञान ले 


मैनपुरी: मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा 110 बूथ नंबर 17 पर बाहर बाली वोटर लिस्ट और अंदर वाली वोटर लिस्ट में अंतर है चुनाव आयोग और जिला प्रशासन कृपया संज्ञान लेते हुए मतदान कराना सुनिश्चित करें



फर्रुखाबाद फर्रुखाबाद विधानसभा 194 बूथ नंबर 173, 174, 175 पर बार बार ईवीएम मशीन खराब हो रही है चुनाव आयोग और जिला प्रशासन संज्ञान लेते हुए निर्भीक, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मतदान कराना सुनिश्चित करें


मैनपुरी: मैनपुरी जिले की विधानसभा 110 बूथ नंबर 102 पर तीसरी बार मशीन खराब हुई है कृपया संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन और चुनाव आयोग मतदान कराना सुनिश्चित करें। 



औरैया: औरैया जिले की बिधूना विधानसभा 202 बूथ नंबर 176 पर सपा पर वोट डालने पर बीजेपी की पर्ची निकल रही है चुनाव आयोग और जिला प्रशासन कृपया संज्ञान ले 





फर्रुखाबाद में ईवीएम से सपा का चुनाव चिन्ह गायब...

समाजवादी पार्टी (सपा) ने ट्वीट किया कि फर्रुखाबाद जिले के विधानसभा 194 बूथ संख्या 38 पर ईवीएम से उनका चुनाव चिन्ह गायब है| चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने का आग्रह किया।



कानपुर जिले में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन पर ज़िलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया,''अभी तक तीन ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें मतदान की गोपनीयता भंग की गई, हमने तीनों मामलों में कार्रवाई की है|



यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,'' प्रदेश क़ानून से चलेगा। समाजवादी पार्टी संस्थाओं को मजबूत करेगी। हम संस्थाओं को हटाकर कोई नया राज नहीं ला सकते। हम लोकतंत्र में रहते हैं इसलिए मैंने कहा यह देश का सबसे बड़ा चुनाव होने जा रहा है। यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है|




सुबह 11 बजे तक उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए 21.18% मतदान हुए हैं।




कोई आतंकवादी हो उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो

सैफई में वोट डालने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,'''बाबा 'मुख्यमंत्री 5 साल रहे। आप ने अपने मेडिकल कॉलेज को वो सुविधा क्यों नहीं दी जो PGI की हैं। ज़िम्मेदार कौन है? सैफई का जो विकास हुआ वो एक दिन का नहीं है। बाबा मुख्यमंत्री को कोई काम करना नहीं है कोई अच्छा काम देखना नहीं है|



सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,''कोई आतंकवादी हो उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। चुनाव से पहले भाजपा द्वारा आरोप लगाना, भाजपा रणनीति से चलती है। इटावा में बाबा मुख्यमंत्री आए थे, उन्होंने झूठी तस्वीर लगाई। उ.प्र. में तमाम जगह जब विकास दिखाना था तो चीन की फोटो चोरी करके कौन लाया|





अखिलेश यादव ने पत्नी के साथ डाला वोट 

समाजवादी पार्टी प्रमुख और करहल से पार्टी के उम्मीदवार अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ जसवंतनगर के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला



समाजवादी पार्टी (सपा) ने ट्वीट किया कि,''माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी व पूर्व सांसद श्रीमती डिंपल यादव जी ने प्रदेश की तरक्की और खुशहाली के लिए मतदान किया। सभी मतदाताओं से अपील है कि अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।




कानपुर की मेयर पर कार्रवाई की तलवार, वोट डालते हुए EVM की तस्वीर शेयर करने का आरोप'

कानपुर नगर के ज़िलाधिकारी का कहना है कि हडसन स्कूल मतदान केंद्र पर कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे द्वारा मतदान की गोपनीयता भंग करने के आरोप में उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। उन्होंने मतदान केंद्र के अंदर से EVM दिखाते हुए तस्वीरें साझा की थीं।



वोट देकर आने वालों को मुफ्त में नाश्ता

कानपुर के एक व्यवसाई व समाजसेवी राजेश भल्ला ने एक अनोखी पहल की जहां वह वोट देकर आने वालों को मुफ्त में नाश्ता करा रहे हैं। उन्होंने बताया, “चुनाव देश का सबसे बड़ा पर्व है और आज छुट्टी भी है। इस छुट्टी में हम मतदाताओं के लिए यह सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।”




पश्चिम में भाजपा की लहर चल रही है

उत्तर प्रदेश के मंत्री बृजेश पाठक ने कहा,'''पश्चिम में भाजपा की लहर चल रही है और भाजपा के उम्मीदवार भारी बहुमत से आगे हैं। जिस तरह से विपक्ष ने राज्य में वंशवाद और तुष्टिकरण किया उससे लोग परेशान और भाजपा की सरकार में खुश हैं। सपा ने आतंकवादियों का साथ दिया उसका परिणाम 10 मार्च को पता चलेगा|




कानपुर मेयर प्रमिला पांडेय ने उड़ाई निर्वाचन आयोग की धज्जियां

कानपुर: मेयर प्रमिला पांडेय ने उड़ाई निर्वाचन आयोग की धज्जियां| EVM में BJP को वोट देते हुए फ़ोटो की शेयर| कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे ने मतदान केंद्र के अंदर की तस्वीरें और वीडियो ले लिए.. पांडे ने यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की तस्वीर भी साझा की| बता दें कि तीसरे चरण में कुल 627 उम्मीदवार किस्मत आजमाने के लिए मैदान में हैं| मतदान सुबह सात बजे से शुरू है और यह शाम छह बजे तक चलेगा|




सभी जगह चुनाव शांतिपूर्ण चल रहा है

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी.डी. राम तिवारी ने कहा,''उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन के तीसरे चरण में जो 59 विधानसभा क्षेत्रों में है, इसमें सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच कुल 8.15% मतदान की सूचना मिली है। सभी जगह चुनाव शांतिपूर्ण चल रहा है|




कुरावली में सपा-भाजपा समर्थक भिड़े

मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र के कुरावली के गांव रसेमर में मतदान के दौरान सपा और भाजपा समर्थक भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। उधर, करहल के नगला अतिराम में स्थित मतदान केंद्र पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने प्रशासन पर परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि कहा वोट डालने जाने पर मतदान कार्मिक पूछ रहे कहां वोट डालेंगे। 




मैनपुरी: मैनपुरी जिले में सुबह 9 बजे तक 9 प्रतिशत मतदान है। मैनपुरी सदर और करहल विधानसभा क्षेत्र में 10.5 प्रतिशत, भोगांव विधानसभा क्षेत्र में 8.9 प्रतिशत और किशनी में 9 प्रतिशत मतदान हुआ है।





सुबह 9 बजे तक उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए 8.15% मतदान हुए हैं।




गुंडागर्दी करते हैं सपा-बसपा के लोग: स्वतंत्र देव

उत्तर प्रदेश: राज्य के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जालौन के उरई के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा,'ये लोग अराजकता का माहौल बनाते हैं। गुंडागर्दी करते हैं सपा-बसपा के लोग। नियुक्तियों भ्रष्टाचार करते हैं, रोड सड़क बैठ जाता है, लोग उन्हें क्यों वोट देंगे। भाजपा के पक्ष में जनता ने मन बनाया है|




नवविवाहित जोड़े ने वोट डाला

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान जारी हैं।हनुमानगढ़ लक्ष्मी कॉन्वेंट स्कूल मतदान केंद्र पर एक नवविवाहित जोड़े ने वोट डाला। 



अखिलेश की खुद की सीट फंसी हुई है.. वह पहले अपनी सीट बचाएं:सतीश महाना 

कानपुर में मतदान करने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सतीश महाना ने कहा,''इस बार सबसे आसान चुनाव है। समाजवादी पार्टी को अपनी सीट पर मुश्किलें हो रहीं हैं। अखिलेश यादव को समर्थन के लिए अपने पिताजी को बुलाना पड़ा। उनकी खुद की सीट फंसी हुई है वह पहले अपनी सीट बचाएं|



मुलायम के भाई अभय राम यादव ने डाला वोट

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम यादव ने आज सैफई के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। उन्होंने कहा, "इस चुनाव में समाजवादी पार्टी को भारी जीत देखने को मिलेगी।"




बली का बकरा बनाने एसपी सिंह बघेल को भेजा गया है

सपा नेता राम गोपाल यादव ने कहा,'''तीसरे चरण के कुछ ज़िलों में भाजपा कोई सीट नहीं जीत पा रही है। करहल से इनको कोई उम्मीदवार नहीं मिल पा रहा था इसलिए आखिरी समय में बली का बकरा बनाने एस. पी. सिंह बघेल को भेजा गया है। इस बार ऐसा लग रहा है कि लोग सिर्फ अखिलेश यादव का चेहरा देखकर वोट दे रहे हैं|




अखिलेश को मेरा पूरा आशीर्वाद है

इटावा से पीएसपी प्रमुख शिवपाल यादव ने कहा,'''जनता से अपील है कि बढ़ चढ़कर समाजवादी के पक्ष में वोट करें। मुझे लगता है मुझे भारी मतों से जीत मिलेगी। अखिलेश को मेरा पूरा आशीर्वाद है। वो गठबंधन में मुख्यमंत्री बनें|




भाजपा को जनता का समर्थन नहीं

सैफई (इटावा) : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है।  समाजवादी पार्टी के नेता तेज प्रताप ने बताया, "समाजवादी पार्टी बहुत आगे है, जब से दूसरी पार्टियों के साथ गठबंधन हुआ है तब से बाजी एकदम पलट गई है।  भाजपा को जनता का समर्थन नहीं है।"



उत्तर प्रदेश में हमें जनता से अच्छा बहुमत मिलेगा: सलमान खुर्शीद

उत्तर प्रदेश: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने फ़र्रूख़ाबाद में एक मतदान केंद्र में मतदान किया। सलमान खुर्शीद ने कहा,'' हमें उत्तर प्रदेश में पहले काफी दिक़्क़तें हुईं हैं लेकिन हमारी नेता प्रियंका गांधी ने कांग्रेस को मजबूती दी है और हमें जनता से अच्छा बहुमत मिलेगा। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में यहां की राजनीति के परिदृश्य में अपना नाम दर्ज कराने आई है|




तीसरे चरण में 627 उम्मीदवार मैदान में

तीसरे चरण में जो 627 उम्मीदवार मैदान में हैं, उनमें राज्‍य सरकार के मंत्री सतीश महाना (महाराजपुर-कानपुर) एवं आबकारी मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री (भोगांव-मैनपुरी), पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय (हाथरस - सादाबाद) भाजपा से चुनाव मैदान में हैं, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद फर्रुखाबाद सदर से कांग्रेस की उम्मीदवार हैं|




7:05 AM · Feb 20, 2022

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  शिवपाल सिंह यादव ने आज इटावा में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। शिवपाल सिंह यादव यूपी चुनाव इटावा ज़िले के जसवंत नगर से लड़ रहे हैं, जिसके लिए यूपी चुनाव 2022 के तीसरे चरण में आज मतदान होना है।



7:03 AM · Feb 20, 2022

उत्तर प्रदेश चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो गए हैं। राज्य के 16 ज़िलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।




आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन