काहिरा: इजिप्ट की राजधानी काहिरा में विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर ने कहा, आज स्वतंत्र विचारों वाले देशों की आवश्यक है, जो अपनी बात कहें क्योंकि दुनिया बहुत ध्रुवीकृत हो रही है... अमीर देश यह नहीं समझ पा रहे हैं कि दुनिया में जो हो रहा है उससे गरीब देश कैसे प्रभावित हो रहे हैं। आज दुनिया में बहुत तनावपूर्ण और दुखद स्थिति है|
विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर ने कहा,हमारे व्यापार संबंधों में एक दिलचस्प विकास यह हुआ है कि इजिप्ट ने भारत से गेहूं का आयात शुरू किया है। इजिप्ट के बारे में अच्छी बात यह है कि व्यापार दोनों पक्षों से संतुलित रहा है|
जयशंकर ने कहा,''हम कई देशों के लिए एक हेल्थ हब हैं। न केवल पड़ोसी देशों से बल्कि खाड़ी, पूर्व-अफ्रीका, मध्य एशिया से चिकित्सा के लिए भारत आने वाले लोगों की संख्या आश्चर्यचकित करने वाली है... भारतीय अस्पतालों के भारत से बाहर जाने की संभावना दिखाई दे रही है|