वडोदरा: गुजरात के वडोदरा में युवक ने 19 साल की एक युवती की हत्या कर दी| युवती के प्यार में पागल 23 वर्षीय युवक कल्पेश ने धोखे से बुलाकर युवती तृषा सोलंकी को तेजधार हथियार से मौत के घाट उतार दिया| यहां तक की तृषा का एक हाथ भी हत्यारे ने काट दिया था| मृतक लड़की के शरीर पर कई जख्म के निशान मिले हैं| पुलिस के मुताबिक हत्यारे ने उसके शरीर पर तेजधार हथियार से कई वार किया| पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है|
वडोदरा में पुलिस को जानकारी मिली थी कि शहर से बाहरी इलाके में धनियावी गांव के पास के वीरान इलाके में एक लड़की की लाश पड़ी हुई है| जिसका एक हाथ भी काट दिया गया है| पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी थी|
जानकारी के मुताबिक,''जब आरोपी युवक ने युवती पर हमला किया तो उसकी चीख सुनकर खेत में काम कर रहे मजदूर दौड़े चले आए| उन्हें वहां आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया| हालांकि एक मजदूर ने आरोपी को देख लिया था| जिसके बाद पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया| आरोपी की पहचान कल्पेश के रूप में हुई|
पुलिस के मुताबिक हत्या करने वाला युवक कल्पेश तृषा सोलंकी के ही आसपास के इलाके में रहता था वो तृषा से प्यार करता था| पुलिस का कहना है कि उसे धोखे से बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई|
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त चिराग कोरडिया ने बताया कि,''धनियावी गांव के पास एक लड़की का शव बरामद हुआ। क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। आरोपी को पकड़ लिया गया है, आरोपी लड़की से प्रेम करता था, धोखे से बुलाकर लड़की की हत्या की गई है|
पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए तैयारी कर थी युवती
जानकारी के मुताबिक मृतक लड़की तृषा वड़ोदरा के पडोसी जिले पंचमहल जिले के शामली गांव की रहने वाली थी| वो पुलिस फोर्स ज्वाॉइन करना चाहती थी| उसने पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए फिजिकल परीक्षा भी पास कर ली थी और रिटन एग्जाम के लिए अपने मामा के घर पर रहकर तैयारी कर रही थी| मृतक लड़की के परिजन केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के साथ हत्यारे को फांसी देने की मांग कर रहे हैं|
तीन साल पहले दोनों के बीच था रिश्ता
पुलिस पूछताछ में आरोपी कल्पेश ने बताया कि वह युवती को जानता था| और दोनों रिलेशनशिप में थे| लेकिन तीन साल पहले युवती पढ़ाई के लिए गोधरा अपने मामा के घर आ गई| जिसके बाद तृषा ने कल्पेश से रिलेशन तोड़ दिया| कल्पेश अक्सर तृषा को फोन करता था| लेकिन तृषा उसका फोन नहीं उठाती थी| इसी बीच आरोपी को पता चला कि तृषा अब दूसरे लड़के के साथ रिलेशनशिप में है| यह बात पता लगते ही कल्पेश को गुस्सा आ गया और उसने तृषा की हत्या का प्लान बनाया|
ट्यूशन के बाद कल्पेश से मिलने पहुंची थी युवती
इसके लिए उसने तृषा को किसी तरह आखिरी बार मिलने के लिए राजी किया| उसने तृषा को मिलने के लिए मुजारी गांव बुलाया| तृषा ट्यूशन के बाद उससे मिलने के लिए वहां पहुंच गई| तृषा को देखते ही कल्पेश ने उस पर धारदार हथियार से 10 से भी ज्यादा बार हमला करके मार डाला और उसे भी वहीं फेंक दिया|