लखनऊ: UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के बेहट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी, सिरसागंज से समाजवादी पार्टी के विधायक हरिओम यादव और सपा के पूर्व विधायक धर्मपाल यादव भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा मौजूद रहे|