कानपुर: भतीजे अखिलेश यादव के प्रति शिवपाल सिंह यादव भी नरम पड़ें| शिवपाल सिंह यादव ने कहा,'' आने वाले चुनाव में बीजेपी हार जाएगी| अखिलेश यादव ही मुख्यमंत्री बनेंगे। हम समाजवादी पार्टी से गठबंधन को तैयार हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी समाजवादी पार्टी से गठबंधन को लेकर संकेत दे दिए हैं|
कानपुर में शिवपाल सिंह यादव ने कहा,'' हम समाजवादी पार्टी से गठबंधन को तैयार हैं। बता दें कि,समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को चाचा शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से गठबंधन करने का ऐलान किया था |
बुधवार (03 नवंबर, 2021) को चाचा शिवपाल से गठबंधन के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा था कि, पार्टी की कोशिश है कि जितने भी छोटे दल हैं उनको जोड़ा जाए और चाचा (शिवपाल सिंह यादव) के दल को भी साथ में लेने का काम करेंगे।