Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

महिलाओं के लिए कल जारी होगा कांग्रेस का घोषणा पत्र: प्रियंका गांधी ने यूपी कांग्रेस की प्लानिंग और स्ट्रेटजी कमेटी के साथ की बड़ी बैठक

  • by: news desk
  • 07 December, 2021
महिलाओं के लिए कल जारी होगा कांग्रेस का घोषणा पत्र: प्रियंका गांधी ने यूपी कांग्रेस की प्लानिंग और स्ट्रेटजी कमेटी के साथ की बड़ी बैठक

लखनऊ: UP Assembly Election 2022: लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज यानी मंगलवार को यूपी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्लानिंग और स्ट्रेटजी कमेटी के साथ बैठक कर चुनावों की रणनीति पर गहन चर्चा की। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में प्लानिंग और स्ट्रैटेजी कमेटी के साथ रणनीतिक चर्चा कर कांग्रेस के अभियानों को घर-घर पहुंचाने के लिए रणनीति बनाई।



यूपी विधानसभा चुनावों के लिए महिलाओं के लिए कल कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी होगा| कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि,' हमने महिलाओं के लिए अलग से एक घोषणा पत्र बनाया है,हम महिलाओं के लिए जो करना चाहते हैं वो उस घोषणा पत्र में होगा। हम कल इस घोषणा पत्र को जारी करेंगे|




अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए  प्रियंका गांधी ने कहा कि,'अखिलेश यादव ज्योतिषी हो सकते हैं कि उन्हें लगता है कि कांग्रेस को 0 सीटें मिलेंगी, हम देखेंगे कि क्या होता है। प्रियंका गांधी ने कहा कि,''यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ 2 बैठकें हुईं.  राज्य में महिला कल्याण पर एक अलग सार्वजनिक घोषणा नोटिस की घोषणा की जाएगी:



दरअसल,अखिलेश यादव ने कहा था कि,जनता कांग्रेस को नकार देगी और आने वाले चुनाव में उन्हें 0 सीटें मिलेंगी| मुझे कांग्रेस पार्टी का रोल नहीं पता है। जनता उन्हें नकार देगी, हो सकता है उनकी गिनती शून्य हो जाएं| 





आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन