Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

Tokyo Olympics : भारतीय हॉकी टीम ने हॉकी में 41 साल बाद रचा इतिहास, जर्मनी को 5-4 से हराकर ओलंपिक में जीता कांस्य पदक

  • by: news desk
  • 05 August, 2021
Tokyo Olympics : भारतीय हॉकी टीम ने हॉकी में 41 साल बाद रचा इतिहास,  जर्मनी को 5-4 से हराकर ओलंपिक में जीता कांस्य पदक

तोक्यो: India vs Germany Bronze medal:  भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता| तोक्यो में जारी ओलिंपिक 2020 खेलों में वीरवार को भारत ने ओलिंपिक में 41 साल का सूखा खत्म करते हुए जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है|


भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में भारत ने जर्मनी को हराकर मेडल पर कब्जा कर लिया। इस मैच में टीम इंडिया ने जर्मनी को 5-1 से शिकस्त दी। भारत ने 41 साल बाद हॉकी में पदक जीता है।


भारत ने आखिरी बार 1980 में मॉस्को ओलिंपिक में पदक जीता था, जो स्वर्ण के रूप में आया था| 




पंजाब: पुरुष हॉकी में भारत द्वारा कांस्य पदक जीतने के बाद अमृतसर में हॉकी खिलाड़ी गुरजंत सिंह के घर पर खुशियां मनाई गईं।  गुरजंत सिंह की मां ने बताया, "हमें बहुत खुशी है कि खिलाड़ियों ने आज का मैच जीत लिया। इन्होंने पंजाब और भारत का नाम रोशन कर दिया।"




जालंधर: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह की मां ने कहा,''41 साल बाद भारत जीती है ये बहुत खुशी की बात है। भगवान ने मेरी अरदास सुन ली.



पंजाब: पुरुष हॉकी में भारत द्वारा कांस्य पदक जीतने के बाद अमृतसर में हॉकी खिलाड़ी गुरजंत सिंह के घर पर खुशियां मनाई गईं।




ऐतिहासिक! एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की याद में अंकित होगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है: प्रधानमंत्री



भारतीय हॉकी टीम को बहुत बधाई जिन्होंने 135 करोड़ भारतीयों के चेहरे पर खुशी लाईं। टीम ने अपने प्रदर्शन से पदक जीतकर 135 करोड़ भारतीयों का दिल भी जीता है।  41 साल बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एक बार फिर मेडल जीता है इसके लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर



41 साल के लंबे समय के बाद हमें ओलंपिक पदक दिलाने के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई। ये ऐतिहासिक जीत खिलाड़ियों की पीढ़ी को प्रेरित करेगी: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 



मारी पुरुष हॉकी टीम को 41 साल बाद हॉकी में ओलंपिक पदक जीतने के लिए बधाई। ये ऐतिहासिक जीत हॉकी में एक नए युग की शुरुआत करेगी और युवाओं को खेल में आगे बढ़ने और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करेगा: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद





आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन