सिद्धार्थनगर: मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन की तैयारियां जोरों पर है, वहीं हिंदू युवा वाहिनी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई| बताया जाता है कि 700 दोपहिया गाड़ी डीजे गाज बाजा के साथ 3 अक्टूबर दिन रविवार को पथरा बाजार जनसुनवाई केंद्र कार्यालय पर सुबह 11 बजे एकत्रित होंगे हि.यु.वा.कार्यकर्त्ता,तथा डुमरियागंज राजकीय कन्या इंटर कालेज में आयोजित परम पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज जी के कार्यक्रम में हजारों हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के साथ कूच करेंगे।
पथरा में हि.यु.वा.की बैठक में सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।इस दौरान हि.यु.वा.जिलाउपाध्यक्ष अजय वर्मा जी,जिलामंत्री विष्णु गिरी जी,प्रधानसंघ अध्यक्ष बाबा मौलेश्वरनाथ त्रिपाठी जी,ब्लॉक प्रभारी संजय कंन्नौजिया जी,महामंत्री श्यामकरन गुप्ता जी,मिडिया प्रभारी सूरज तिवारी जी,उपाध्यक्ष राजेश यादव जी,मंत्री शैलेंद्र सिंह जी,मनोज सोनी जी,खुशिहाल चौधरी जी,रमेश गौतम जी,शत्रुधन यादव जी,रवि गिरी जी,प्रधान अशोक प्रजापति जी,प्रधान माखन लाल जी समेत दर्जनों हि.यु.वा.पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।