सिद्धार्थनगर: शुक्रवार को दिन में लगभग 4 बजे सिद्धार्थ नगर स्थित जिला सपा कार्यालय पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे व प्रबुद्ध सभा जिला अध्यक्ष रघुनंदन पांडे की उपस्थिति में सैकड़ों लोगों को प्रबुद्ध सभा का मनोनयन पत्र दिया गया।प्राप्त समाचार के अनुसार सिद्धार्थ नगर स्थित जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को दिन में लगभग 4 बजे प्रबुद्ध सभा का विस्तार किया गया एवं सैकड़ों लोगों को मनोनयन पत्र दिया गया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि जिस तरह से लोगों का आस्था अखिलेश यादव के साथ जुड़ रहा है.. 2022 में सपा सरकार आना तय है।
इस अवसर पर प्रबुद्ध सभा के जिला अध्यक्ष रघुनंदन पांडे ने कहा कि ब्राह्मणों का सम्मान सिर्फ समाजवादी पार्टी में है। भाजपा सरकार ब्राह्मणों के साथ केवल दिखावा का कार्य कर रही है। हमारी यही अपील है कि ब्राह्मण समाज एकत्रित होकर 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनाएं और उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम करें।
मनोनयन पत्र प्राप्त करने वालो में अजय कुमार पाठक, जनार्दन पाठक,राहुल मिश्रा,सत्य प्रकाश द्विवेदी ,सिद्धार्थ कुमार शुक्ला, पारस नाथ दुबे को जिला उपाध्यक्ष और ईश्वर चंद्र दुबे को जिला महासचिव, नंदकिशोर मिश्रा को जिला कोषाध्यक्ष अशोक मिश्र,विजय मिश्र, बृजेश पांडे,सत्येंद्र द्विवेदी,रामगोपाल मिश्रा,महेश पांडे,रमेश पांडे को जिला सचिव और महेंद्र नाथ पांडे को विधानसभा अध्यक्ष डुमरियागंज सहित कई लोगों को प्रबुद्ध सभा का जिला मनोनयन पत्र दिया गया।
रिपोर्ट- सत्येन्द्र उपाध्याय