डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर: मंगलवार को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भैसहिया गांव में चौपाल के माध्यम पूर्व सपा प्रत्याशी राम कुमार उर्फ चिन्कू यादव ने सेक्टर प्रभारियों ,बूथ प्रभारियों एवं आसपास के इलाकों के वरिष्ठ लोगों से अपील किया कि 2022 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में मदद करें। मंगलवार को दिन मे 1 बजे क्षेत्र के भैसहिया में जनता को संबोधित करते हुए रामकुमार उर्फ चिंकू यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में डीजल पेट्रोल और रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। एक तरफ भाजपा सरकार ने फ्री गैस सिलेंडर के नाम पर कई लोगों को गैस सिलेंडर दिया और उसके बाद गैस का रेट दोगुना से ज्यादा बढ़ा कर जनता के साथ छलावा करने का काम किया।
भाजपा सरकार में नीचे से ऊपर तक सारे लोग झूठों का पुलिंदा बांधने में लगे रहते हैं। इनके झूठ को अब जनता समझ चुकी है 2022 में इनकी दाल गलने वाली नहीं है। महंगाई की मार से जनता पूरी तरह से ऊब चुकी है जनता को अब केवल चुनाव आने का इंतजार है जैसे ही चुनाव आएगा भाजपा का खेल खत्म हो जाएगा और पूर्ण बहुमत से समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
उन्होंने अपने बूथ प्रभारी और सेक्टर प्रभारी के साथ साथ समस्त सपा नेताओं से और कार्यकर्ताओं से कहा कि लोग घर घर जाकर समाजवादी पार्टी के समय में कराए गए कार्यों को लोगों को बताएं और भाजपा सरकार की गलत नीतियों को भी जनता तक पहुंचाने का काम करें।
इस अवसर पर महेंद्र पांडे,रघुनंदन पांडेय,तोताराम वर्मा, सत्नरायन यादव,शम्स तबरेज, दुर्गेश चौधरी,लवकुश यादव,गोरख नाथ,अजयराम यादव,मोहमद जमाल,राजेश चौधरी,अयोध्या प्रसाद चौधरी,पुरन वर्मा,पप्पू मलिक, गुड्डू मलिक,अजय गुप्ता,बब्बू , गरीब दास,अवधेश सिंह,नफीस, अज्जू सिंह,बब्बू पाठक,लवकुश यादव,विजय यादव सहित तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट- सत्येन्द्र उपाध्याय