शिमला: कांग्रेस आलाकमान ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम को मंजूरी दे दी है। उनके नाम की घोषणा आज शाम तक अन्य नेताओं से चर्चा के बाद की जाएगी| हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री ने शिमला में CLP बैठक से पहले एक-दूसरे से बातचीत की।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, 'मुझे कोई जानकारी नहीं है। अभी CLP की बैठक बुलाई गई है, 5 बजे बैठक होगी। आलाकमान ने क्या तय किया है मुझे उसकी जानकारी नहीं है|