ढाका: BAN v IND 2nd ODI : भारत और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 227 रन से हरा दिया है| बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 409 रन बनाए|जवाब में बांग्लादेश की टीम 34 ओवर में 182 रन पर ढेर हो गई| इसके साथ ही भारतीय टीम क्लीन स्वीप होने से बच गई। बांग्लादेश ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा शाकिब अल हसन ने 43 रन बनाए| इसके अलावा कप्तान लिटन दास ने 29 रन,यासिर अली ने 25 रन और महमूदुल्लाह ने 20 रन बनाए| भारत के लिए सबसे ज्यादा शार्दुल ठाकुर ने 3 विकेट झटके| शार्दुल के अलावा अक्षर पटेल और उमरान मलिक को 2-2 सफलताएं मिली|
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 409 रन बनाए। बांग्लादेश को 50 ओवर में 410 रन का टारगेट दिया है। भारत की ओर से ईशान किशन ने इंटरनेशनल क्रिकेट की सबसे तेज डबल सेंचुरी जमा दी है। उन्होंने 126 बॉल में यह कारनामा किया है। ईशान किशन 131 गेंद पर 210 रन बनाकर आउट हुए। ईशान के अलावा कोहली ने 91 गेंद पर 113 रन बनाकर आउट हुए| ईशान किशन के आउट होने के बाद टीम इंडिया के लगातार विकेट गिरते चले गए| ईशान किशन-कोहली के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।
श्रेयस अय्यर तीन, लोकेश राहुल आठ, शार्दुल ठाकुर तीन और कुलदीप यादव ने तीन रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर ने 37 और अक्षर पटेल ने 20 रन की पारी खेली| बांग्लादेश के लिए तस्किन अहमद, इबादत हुसैन, शाकिब अल हसन ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, मुस्तफिजुर रहमान और मेहदी हसन को एक-एक विकेट मिला।
जीत के लिए 410 रनों का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही| बांग्लादेश को पहला झटका पांचवें ओवर की पहली गेंद पर लगा। अक्षर पटेल ने अनामुल हक को मोहम्मद सिराज के हाथों कैच कराया। अनामुल सात गेंद पर आठ रन ही बना सके। बांग्लादेश को दूसरा झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर लिटन दास को आउट किया। लिटन दास ने 26 गेंद पर 29 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए।
भारत को तीसरी सफलता अक्षर पटेल ने दिलाई। उन्होंने मुशफिकुर रहीम को आउट कर दिया। रहीम 13 गेंद पर सात रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। बांग्लादेश को चौथा झटका उमरान मलिक ने दिया। उन्होंने 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर यासिर अली को एलबीडब्ल्यू कर दिया। यासिर 30 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हो गए।
इसके बाद शाकिब अल हसन 23वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। शाकिब को कुलदीप यादव ने क्लीन बोल्ड कर दिया। उन्होंने 50 गेंद में 4 चौके की मदद से 43 रन बनाए। शाकिब के बाद बांग्लादेश को 27वें ओवर की 5वीं गेंद पर महमूदुल्लाह के रूप में छठा झटका को लगा| वाशिंगटन सुंदर ने महमूदुल्लाह को पगबाधा आउट किया| उन्होंने 26 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 20 रन की पारी खेली।
महमूदुल्लाह के बाद अगले ओवर में अफिफ हुसैन ध्रुबो (8) पवेलियन लौट गए। 28वें ओवर में आफिफ 12 गेंद पर 8 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर का शिकार बने। उमरान मलिक ने उनका कैच लिया। इसके बाद बांग्लादेश को 30वें में दो ओवर में दो झटके लगे। ओवर की पहली गेंद पर मेहदी हसन मिराज (83) आउट हो गए। मेहदी हसन 3 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर का शिकार बने| इसी ओवर की चौथी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने एबादोत हुसैन (0) को पगबाधा आउट किया| हुसैन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए| 34वें की आखिरी गेंद पर मुस्ताफिजुर रहमान (13) पवेलियन लौट गए| वे उमरान मलिक का शिकार बने| बांग्लादेश की पूरी टीम 34 ओवर में 182 रन के स्कोर पर सिमट गई। भारत के लिए शार्दूल ठाकुर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। अक्षर पटेल और उमरान मलिक को 2-2 विकेट मिले| इसके अलावा मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर को 1-1 विकेट मिला|
इससे पहले, बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है| टॉस हारकर पहले पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को पांचवें ओवर की पहली गेंद पर पहला झटका लगा। शिखर धवन 8 गेंद खेलकर तीन रन बनाकर आउट हो गए। मेहदी हसन मिराज ने शिखर धवन को LPW आउट किया| इसके बाद ईशान किशन और विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 190 गेंदों में 290 रन की साझेदारी हुई।
टीम इंडिया को 35वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 305 रन के स्कोर पर ईशान किशन के रूप में दूसरा झटका को लगा| ईशान किशन 131 गेंद पर 210 रन बनाकर आउट हुए।उन्होंने अपनी पारी में 24 चौके और 10 छक्के लगाए। तस्किन अहमद की गेंद पर लिटन दास ने किशन का कैच पकड़ा। किशन के बाद 320 रन के स्कोर पर भारत की तीसरा विकेट गिरा है। श्रेयस अय्यर आठ गेंद में तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इबादत हसन ने उन्हें लिटन दास के हाथों कैच कराया।
344 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा है। लोकेश राहुल 10 गेंद में आठ रन बनाकर आउट हुए। इबादत हसन ने उन्हें 41वें ओवर की पांचवीं गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद 42वें ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली भी शतकीय पारी खेलने के बाद आउट हो गए। कोहली ने 91 गेंद पर 113 रन बनाए। उनकी इस पारी में 11 चौके और दो छक्के शामिल थे। शाकिब अल हसन ने उन्हें मेहदी अहस मिराज के हाथों कैच कराया। विराट कोहली के आउट होने के बाद 48वें ओवर की दूसरी गेंद पर अक्षर पटेल 17 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हो गए। तस्किन अहमद ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अक्षर ने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया।
405 रन के स्कोर पर भारत का सातवां विकेट गिरा है। 49वें ओवर की पांचवीं गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर 27 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हो गए।शाकिब अल हसन ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया| वाशिंगटन सुंदर ने अपनी पारी में 4 चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद 409 के स्कोर पर टीम इंडिया को शार्दुल ठाकुर के रूप में आठवां झटका को लगा| मुशफिकुर रहीम ने उन्हें लिटन दास के हाथों कैच कराया। टीम इंडिया ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 409 रन बनाए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
बांग्लादेश : लिटन दास (कप्तान), अनामुल हक, यासिर अली, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, आफिफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, नसुम अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान और इबादत हुसैन।
भारतः केएल राहुल (कप्तान), ईशान किशन, शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक।