रांची: झारखंड सरकार और विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा परिसर में कुड़मी/कुरमी जाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। एक MLA ने कहा, ''हम लोग कुर्मी लोगों के लिए आदिवासी जनजाति की मांग राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार से कर रहे हैं।''
ग़ौरतलब है कि झारखंड में कुर्मी/कुड़मी समुदाय की क़रीब 16 -17 फ़ीसदी आबादी है और राजनीतिक तथा सामाजिक तौर पर इनकी ताक़त भी रही है| यह बड़ी वजह हो सकती है कि सत्ता-विपक्ष के कुर्मी नेता इस मांग पर आवाज़ उठाने लगे हैं| झारखंड में कुर्मियों के अलावा तेली जाति के लोग भी अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की आवाज़ उठाते रहे हैं| जबकि आदिवासी संगठन और उनके प्रतिनिधि इन कोशिशों का प्रत्यक्ष तौर पर विरोध करने लगे हैं|