Time:
Login Register

अडानी स्टॉक क्रैश: PM मोदी 'मित्र' उद्योगपति की कम्पनियों में सरकारी संस्थाओं का हजारों करोड़ रूपया डूब रहा, क्या जिम्मेदार जेल जाएंगे- अखिलेश यादव

By tvlnews February 4, 2023
अडानी स्टॉक क्रैश: PM मोदी 'मित्र' उद्योगपति की कम्पनियों में सरकारी संस्थाओं का हजारों करोड़ रूपया डूब रहा, क्या जिम्मेदार जेल जाएंगे- अखिलेश यादव

अडानी स्टॉक क्रैश: गौतम अडानी मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है| उन्होंने कहा ,“मैं भारतीय जनता पार्टी के लोगों से पूछना चाहता हूं। एलआईसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और ना जाने कितनी संस्थाओं का पैसा अपने सबसे प्रिय उद्योगपति (गौतम अडानी) को लगा दिया। आज कई लाख करोड़ रुपए का घाटा हो गया है। क्या अधिकारियों को जेल भेजा जाएगा?"



अखिलेश यादव ने कहा कि ,“भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। देश की जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाये गये। भाजपा एक उद्योगपति (गौतम अडानी) को दुनिया का नम्बर वन उद्योगपति बनाने का सपना दिखा रही थी। उस उद्योगपति (गौतम अडानी) से प्रधानमंत्री जी की कितनी मित्रता है यह सब जानते हैं। उस उद्योगपति की कम्पनियों में सरकारी संस्थाओं का हजारों करोड़ रूपया लगाया गया। अब वह डूब रहा है।


यादव ने कहा कि,“ शेयर बाजार में उसकी कम्पनियों का शेयर गिर रहा है। पूरी सरकार, पूरा तंत्र, पूरी आर्थिक संस्थाएं लगी है बचाने में, जब एक उद्योगपति को बचाने में इतनी संस्थाएं लगी हैं लेकिन नहीं बचा पा रही है। तो आम जनता, व्यापारी और उद्योगपतियों का क्या हाल होगा? सरकार बताये कि उस डूबती कम्पनी में पैसा लगाने वाले एलआईसी और अन्य सरकारी संस्थाओं के जिम्मेदार अधिकारियों को जेल कब भेजेगी?



अखिलेश यादव ने कहा कि ,“उत्तर प्रदेश में डीएचएफएल कम्पनी में कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड का पैसा लगाने वाले एक अधिकारी को जेल भेजा गया और कई पर कार्रवाई हुई। दिल्ली में भाजपा सरकार इसी तरह की कार्रवाई कब करेगी। लगातार भाजपा जनता को धोखा दे रही है। भाजपा सरकार अब इंवेस्टर्स मीट के नाम पर जनता को धोखा दे रही है। झूठ बोल रही है।



केन्द्र सरकार के बजट को लेकर यादव ने कहा कि ,“यह इस सरकार का विदाई बजट है। महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गयी है। भाजपा के पास महंगाई और बेरोजगारी रोकने के लिए कोई नीति नहीं है। किसान, नौजवान, छोटे व्यापारी सभी इस सरकार से परेशान हैं।






You May Also Like