पटना: बिहार में पांच दिन पूर्व नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी महागठबंधन की सरकार का मंगलवार को विस्तार किया गया। नीतीश मंत्रिमंडल में 31 विधायकों, विधान पार्षदों ने मंत्री पद की शपथ ली। मंत्री बनने वाले कुल 31 विधायकों में RJD से सबसे ज्यादा 16, JDU से 11, कांग्रेस से 2, हम से एक और एक निर्दलीय शामिल है। नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के विस्तार के कुछ ही देर बाद मंत्रालयों और विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया है। नीतीश ने अपने पास रखा गृह मंत्रालय, तेजस्वी के जिम्मे स्वास्थ्य विभाग, तेज प्रताप को वन विभाग की जिम्मेदारी।
जद(यू) विधायक शीला कुमारी मंडल, राजद विधायक चंद्रशेखर,राजद विधायक मोहम्मद इसराइल मंसूरी और कांग्रेस विधायक मुरारी प्रसाद गौतम
अन्य ने बिहार कैबिनेट में मंत्री के रूप में शपथ ली।
मंत्री पद की शपथ लेने वालों में JDU की ओर से विजेन्द्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी, संजय कुमार झा, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, मदन सहनी, सुनील कुमार, शीला कुमारी, लेसी सिंह जमा खान, और जयंत राज शामिल हैं|
वहीं RJD की ओर से तेज प्रताप यादव, आलोक कुमार मेहता,अनिता देवी, सुरेंद्र प्रसाद यादव, चंद्रशेखर, ललित कुमार यादव, भाई वीरेंद्र, रामानंद यादव, सुधाकर सिंह, कुमार सर्वजीत, सुरेंद्र राम, अक्तरुल इस्लाम शाहीन, शाहनवाज, भारत भूषण मंडल, कार्तिक सिंह और समीर कुमार महासेठ ने शपथ ली|
कांग्रेस की ओर से MLA आफाक आलम और मुरारी गौतम मंत्री बने है। वहीं, पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) से संतोष सुमन ने शपथ ली| इसके अलावा निर्दलीय विधायक सुमित सिंह भी मंत्री बने है
बिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा,'' हम एक बार फिर से कैबिनेट की बैठक करेंगे और तेजी से काम करेंग|
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गृह विभाग, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को स्वास्थ्य विभाग, विजय कुमार चौधरी को वित्त विभाग, राजद नेता तेज प्रताप यादव को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री पद दिया गया।
01- नीतीश कुमार - सामान्य प्रशासन ,गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन और ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नही है।
02- तेजस्वी प्रसाद यादव- स्वास्थ्य , पथ निर्माण , नगर विकास एवं आवास और ग्रामीण कार्य
3-विजय चौधरी: वित्त, वाणिज्य एवं संसदीय कार्य
4-बिजेंद्र यादव: ऊर्जा, योजना एवं विकास
5-आलोक कुमार मेहता - राजस्व एवं भूमि सुधार
6-तेज प्रताप यादव-पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन
7-आफाक आलम - पशु एवं मत्स्य संसाधन
8-अशोक चौधरी - भवन निर्माण
9-श्रवण कुमार - ग्रामीण विकास
10-सुरेंद्र प्रसाद यादव - सहकारिता
11-रामानंद यादव - खान एवं भूतत्व
12-लेशी सिंह - खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
13-मदन सहनी - समाज कल्याण
14-सर्वजीत कुमार - पर्यटन
15-ललित यादव - लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
Also Read: अब 10 नहीं, 20 लाख लोगों को देंगे रोजगार, CM नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान
16- संतोष कुमार सुमन - एससी/एसटी कल्याण
17-संजय कुमार झा - जल संसाधन और सूचना एवं जनसंपर्क
18-शीला कुमारी - परिवहन
19-समीर महासेठ - उद्योग
20-चंद्रशेखर - शिक्षा
21-सुमित सिंह - विज्ञान एवं प्रावैधिकी
22-सुनील कुमार - मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
23-अनिता देवी - पिछड़ा वर्ड एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
Also Read भाजपा के लोगों ने दो साल बर्बाद कर दिए, वरना नौजवानों के हाथों में नौकरियां होती: तेजस्वी
24-जीतेंद्र राय: कला-संस्कृति व युवा
25-जयंत राज: लघु जल संसाधन
26-सुधाकर सिंह: कृषि
27-जमा खान: अल्पसंख्यक कल्याण
28-मुरारी प्रसाद गौतम: पंचायती राज
29-कार्तिक सिंह: विधि मंत्री
30- शमीम अहमद: गन्ना उद्योग
31- शहनवाज: बापदा प्रबंधन
32- सुरेंद्र राम: श्रम संसाधन
33-इसरायल मंसूरी: सूचना-प्रावैधिकी
BJP से गठबंधन तोड़ने के बाद 10 अगस्त को नीतीश कुमार ने RJD के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। 10 अगस्त को उन्होंने 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। उनके साथ तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। नीतीश के पास 164 विधायकों का सपोर्ट है।