मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हम 'टिकाऊ' हैं, 'बिकाउ' नहीं: तेजस्वी ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार प के खिलाफ तीखा हमला करते हुए, उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि केंद्र राजनीतिक लाभ के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग…

हम 'टिकाऊ' हैं, 'बिकाउ' नहीं: तेजस्वी ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
हम 'टिकाऊ' हैं, 'बिकाउ' नहीं: तेजस्वी ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  केंद्र की मोदी सरकार प के खिलाफ तीखा हमला करते हुए, उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि केंद्र राजनीतिक लाभ के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहा है और कहा कि बिहार में नवगठित महागठबंधन इस तरह की कार्यनीति से नहीं डरेगा।  उन्होंने कहा“‘पूरे देश ने देखा कि हाल ही में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में क्या हुआ।



बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा," 'हमने महाराष्ट्र, एमपी और झारखंड में बीजेपी का सारा ड्रामा देखा - डरने वालों को डराओ, बेचने वालों को खरीदो। "हमारे संवैधानिक संस्थान - केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आयकर विभाग (आईटी) - एक-एक करके बर्बाद हो रहे हैं। उनकी (CBI, ED, IT की) हालत एक पुलिस स्टेशन से भी बदतर है, ”



तेजस्वी यादव ने कहा,"“बिहारी नहीं डरेंगे...‘बिहारी डरता नहीं है,” हम 'टिकाऊ' हैं, 'बिकाउ' नहीं... | हम किसी नहीं डरते हैं...हम स्वाभिमान वाले लोग हैं| उन्होंने कहा ,“हमारे (नीतीश-तेजस्वी) बीच नोकझोंक होती रही, लेकिन हम समाजवादी लोग हैं। हर घर में झगड़े होते हैं, लेकिन देश के हालात को देखते हुए हम नीतीश जी के फैसले का स्वागत करते हैं।



देश में विपक्ष को मजबूत करने के लिए उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। बाद में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर बिहार में सभी राजनीतिक दल मिलकर जनता के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं| बिहार में सत्ता में परिवर्तन के बाद तेजस्वी की सोनिया गांधी के साथ यह पहली मुलाकात है



सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद राष्ट्रीय राजधानी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए यादव ने कहा, “बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद आज पहली बार हमारी मुलाकात हमारे घटक दलों के शीर्ष नेतृत्व से हुई। डी. राजा, येचुरी जी और सोनिया गांधी से हमारी मुलाकात हुई है। सभी ने हमें बधाई दी और नवगठित नीतीश कुमार सरकार का स्वागत किया। महागठबंधन की ये सरकार मज़बूती से चलेगी। ये जनता की सरकार है .”



तेजस्वी यादव ने कहा,“ यह सरकार ताकत के साथ काम करेगी। यह जन हितैषी सरकार है। नीतीश जी का फैसला बीजेपी को समय पर तमाचा है. बिहार विधानसभा में बीजेपी को छोड़कर सभी राजनीतिक दल एक हैं. यह (Political Development) अब पूरे देश में देखने को मिलेगा। लोग बेरोजगारी, महंगाई, धार्मिक झड़पों से थक चुके हैं,”। राजद नेता ने जोर देकर कहा कि सभी विपक्षी दलों को एनडीए सरकार के एजेंडे को खत्म करने के लिए एक साथ आना चाहिए।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।