Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

सदानंद सिंह के निधन पर CM नीतीश कुमार ने जताया दुख, कहा-राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा सदानंद सिंह जी का अंतिम संस्कार

  • by: news desk
  • 08 September, 2021
 सदानंद सिंह के निधन पर CM नीतीश कुमार ने जताया दुख, कहा-राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा सदानंद सिंह जी का अंतिम संस्कार

पटना:   बिहार कांग्रेस के दिग्‍गज नेता, नौ बार विधायक और कई बार मंत्री और पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष सदानंद सिंह का बुधवार को निधन हो गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष सदानंद सिंह के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुःख जताया है |मुख्यमंत्री ने कहा ,''सदानंद सिंह जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।




कांग्रेस नेता सदानंद सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा ,'' सदानंद सिंह जी के निधन से हम सभी दुखी हैं। वे लोक प्रिय नेता, विधानसभा के अध्यक्ष, बिहार सरकार में मंत्री और विधानसभा में 9 बार सदस्य रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। हम सभी लोग उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं|




कांग्रेस नेता सदानंद सिंह के निधन पर BJP नेता शाहनवाज़ हुसैन ने कहा ,' सदानंद सिंह जी बिहार के वरिष्ठ नेता थे और बहुत अच्छे इंसान थे। आज बिहार ने अपना एक बड़ा नेता खो दिया है वे कांग्रेस पार्टी के सबसे बड़े नेता थे और उनके लिए ये बड़ी क्षति है। भगवान उनके परिवार को ये दुख सहने की शक्ति दें|



सदानंद सिंह के निधन पर तेजस्वी यादव ने भी दुःख जताया है | तेजस्वी ने कहा कि,'बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्री सदानंद सिंह जी के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूँ। उनका लंबा सामाजिक-राजनीतिक अनुभव रहा। वो एक कुशल राजनेता थे। ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।



तेजस्वी ने कहा कि,''सदानंद सिंह जी आज हमारे बीच नहीं रहें, मैं अपने पिता और  RJD पार्टी की तरफ से उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। हमारा उनके साथ पूराना रिश्ता रहा है इसलिए उनके हमारे बीच न रहने से कांग्रेस को तो क्षति हुई हैं साथ ही हमें भी ये ख़बर सुनकर दुख हुआ है| 





आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन