Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनने के लिए तेजी से कदम बढा रही है स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

  • by: news desk
  • 18 March, 2021
 आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनने के लिए तेजी से कदम बढा रही है स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

रायपुर:  छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के विकास खण्ड लोरमी के ग्राम बंधवा में संचालित एकीकृत सुविधा केंद्र आजीविका परिसर में 26 स्व सहायता समूह की एक हजार एक सौ एक महिलाओं द्वारा आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनने के लिए तेजी से कदम बढा रही है। एकीकृत सुविधा केंद्र आजीविका परिसर में इन स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा रा- मटेरियल से घरेलू सामग्री अगरबत्ती, पापड़, चप्पल, ब्रिक्स, साबुन, फिनाईल, टायलेट क्लीनर, साफ्ट टय, मसाला आदि वस्तुओं का निर्माण कर अपने उत्पादों को आजीविका परिसर में ही संचालित मार्ट (सुपर मार्केट) से विक्रय किया जा रहा है।  जिसे लोगों द्वारा हाथों-हाथ लिया जा रहा है। जो उनके अतिरिक्त आय का साधन बन गया है।  





जिले के ग्राम बंधवा में आजीविका परिसर में कार्य करने वाली ग्राम पंचायत करनकापा के सफुरा माता स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमति कविता ने बताया कि उनके समूह में दस महिलाएं है उनके द्वारा फिनाईल, ग्राम पंचायत पेंड्री तालाब (बी) के सोन मंदिर महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमति मनीषा ने बताया कि उनके समूह द्वारा टायलेट क्लीनर, ग्राम पंचायत दयालपुर के लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमति संतरा बाई ने बताया कि उनके समूह द्वारा डिशवाॅश , सृष्टि महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमति नैन कुर्रे ने बताया कि उनके समूह द्वारा हैंडवाश, ग्राम पंचायत राजपुर के नारी शक्ति ग्राम संगठन की अध्यक्ष श्रीमति सविता डाहिरे ने बताया कि उनके समूह में 110 महिलाएं है। उनके द्वारा लिक्विड डिटर्जेन्ट का निर्माण किया जा रहा है। इसी तरह ग्राम पंचायत झाफल के ज्योति ग्राम संगठन की अध्यक्ष श्रीमति रामजानी ने बताया कि उनके समूह में 120 महिलाएं हैं और उनके द्वारा रा-मटेरियल से विभिन्न प्रकार की साबुन का निर्माण किया जा रहा है।





ग्राम पंचायत चंदली के वंदेमातरम स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमति संध्या साहू ने बताया कि उनके समूह में दस महिलाएं है जो रा-मटेरियल से स्लिपर (चप्पल), ग्राम पंचायत परसाकापा के शंभू शेक महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमति कुवर बाई ने बताया कि उनके समूह द्वारा दोना निर्माण, ग्राम पंचायत झाफल के जय माॅ काली स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमति उर्वसी ने बताया कि उनके समूह के सभी दस महिलाएं अगरबत्ती निर्माण, ग्राम पंचायत चंदली के धरोहर महिला संकुल संगठन की अध्यक्ष श्रीमति राजकुमारी ने बताया कि उनके समूह की महिलाओं द्वारा मिनी राईस मिल का संचालन किया जा रहा है। 




इसी क्रम में ग्राम पंचायत चंदली के ही धरोहर महिला संकुल संगठन की अध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी साहू ने बताया कि उनके समूह की सभी 20 महिलाएं सिलाई-कढ़ाई, ग्राम पंचायत बंधवा के सागर ग्राम संगठन के अध्यक्ष श्रीमति मीना ने बताया कि उनके समूह की सभी 130 महिलाओं द्वारा ईट (ब्रिक्स) निर्माण, ग्राम पंचायत चंदली के माॅ तुलसी ग्राम संगठन की अध्यक्ष श्रीमति सरोजा ने बताया कि उनके समूह में 150 महिलाएं है और उनके द्वारा पेवर ब्लाक, ग्राम पंचायत चंदली के धरोहर कलस्टर की अध्यक्ष श्रीमति कविता ने बताया कि उनके समूह की सभी दस महिलाएं चैन लिंक फैन्सिंग, ग्राम पंचायत बंधवा के सागर ग्राम संगठन की अध्यक्ष श्रीमति सुनिता ने बताया कि उनके समूह में 120 महिलाएं है। जो पोल ट्री गार्ड, ग्राम पंचायत मरूकापा के नयासवेरा महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमति सरोज ने बताया कि उनके समूह द्वारा देशी बिस्कुट का निर्माण, ग्राम पंचायत लालपुर थाना के ज्ञान दीप ग्राम संगठन की अध्यक्ष श्रीमति गोंदा बाई ने बताया कि उनके समूह में 130 महिलाएं है और उनके द्वारा पापड़ निर्माण किया जा रहा है।





आजीविका परिसर में ग्राम पंचायत परसाकापा के सतगुरू स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमति मालती ने बताया कि उनके समूह की सभी 10 महिलाओं द्वारा स्टेशनरी और बाईडिंग, ग्राम पंचायत जरहाबरबसपुर के गुरूघासीदास महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमति नीलम ने बताया कि उनके समूह द्वारा साफ्ट टाय, ग्राम पंचायत गुरूवाईनडबरी के गंगा ग्राम संगठन के अध्यक्ष श्रीमति मंदाकनी ने बताया कि उनके समूह में 140 महिलाएं है जो बैग मेकिंग, ग्राम पंचायत लालपुर थाना के अंगारमोती स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमति इंद्राणी कुर्रे ने बताया कि उनके समूह द्वारा केला उत्पादन, ग्राम पंचायत इंदलपुर के समृद्धि समूह की अध्यक्ष श्रीमति राजेश्वरी सतपुरे ने बताया कि उनके समूह के महिलाओं द्वारा सब्जी उत्पादन, ग्राम पंचायत बंधवा के जयभारती स्व सहायता समूह चंदली की अध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी ने बताया कि उनके समूह की महिलाओं द्वारा बाडी विकास, सतनाम महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमति मीना ने बताया कि उनके समूह के महिलाओं द्वारा बाडी विकास एवं साग-सब्जी का उत्पादन और विक्रय, ग्राम पंचायत कुधुरताल के सतनाम महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमति कुमारी बाई ने बताया कि उनकी समूह की महिलाओं द्वारा मसाला निर्माण तथा ग्राम पंचायत चंदली के धरोहर महिला संकुल संगठन  की अध्यक्ष श्रीमति शशिलता ने बताया कि उनके समूह में 20 महिलाएं है और उनके द्वारा आजीविका परिसर में ही मार्ट का संचालन कर स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित वस्तुओं का विक्रय किया जाता है। 





महिला स्व सहायता समूह की सभी अध्यक्ष ने बताया कि पहले एकीकृत सुविधा केंद्र आजीविका परिसर का संचालन नही होने पर उन्हे केवल रबी एवं खरीफ सीजन में ही रोजगार प्राप्त होता था। अब ऐसी बात नहीं है।  ग्राम बंधवा में एकीकृत सुविधा केंद्र आजीविका परिसर संचालित होने से उन्हे रोजगार प्राप्त हुआ है । सभी समूहों के प्रति सदस्य को प्रतिदिन दो सौ रूपये का अतिरिक्त आय हो रहा है। जो उनके लिए गौरव की बात है। 




उन्होने बताया कि एकीकृत सुविधा केंद्र आजीविका परिसर के संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा श्रीमति कविता पुरले को अध्यक्ष, श्रीमति राजकुमारी बंजारे को सचिव और श्रीमति शशि घृतलहरें को कोषाध्यक्ष तथा श्रीमति लक्ष्मी साहू को लेखापाल का दायित्व दिया गया है। उनके द्वारा स्व सहायता समूह की महिलाओं को भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है और महिलाओं को हमेशा आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होने क्षेत्र की महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए आजीविका परिसर के संचालन को सराहनीय कदम बताया।






आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन