मुंबई: महाराष्ट्र स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, डेल्टा प्लस वेरियंट के कारण कोई मौत नहीं हुई और कुछ इस वेरियंट से ठीक हो गए हैं। इस वेरियंट से कोई बच्चा संक्रमित नहीं हुआ है| स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा,''राज्य के 7 ज़िलों में डेल्टा प्लस वेरियंट के 21 मामले मिले हैं। ये वेरियंट शरीर में एंटीबॉडी को कम करता है।
हम ऐसे मामलों को आइसोलेट कर रहे हैं और ट्रैवल हिस्ट्री,कांटेक्ट ट्रेसिंग और क्या उन्हें टीका लगाया गया है जैसे सभी जानकारी ले रहे हैं| डेल्टा प्लस वेरियंट के कारण महाराष्ट्र में कोई मौत नहीं हुई और कुछ इस वेरियंट से ठीक हो गए हैं। इस वेरियंट से कोई बच्चा संक्रमित नहीं हुआ है|