Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

मुंबई के Police Commissioner परम बीर सिंह का तबादला, हेमंत नगराले बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर

  • by: news desk
  • 17 March, 2021
मुंबई के Police Commissioner परम बीर सिंह का तबादला, हेमंत नगराले बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर

मुंबई:  मुंबई पुलिस के आयुक्त परमबीर सिंह का बुधवार को तबादला कर दिया गया| महाराष्ट्र सरकार ने मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक मिलने के मामले से ‘निपटने'' को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे मुंबई पुलिस के आयुक्त परमबीर सिंह का बुधवार को तबादला कर दिया| महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हेमंत नगराले, सिंह की जगह मुंबई पुलिस के नए आयुक्त होंगे|




बहरहाल, परमबीर सिंह के अचानक हुए तबादले को एंटीलिया मामले से जोड़कर देखा जा रहा है| मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर हेमंत नागराले को मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। 58 वर्षीय हेमंत नागराले 1987 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वह अभी तक महानिदेशक (तकनीकी और कानूनी) के रूप में सेवा दे रहे थे।




प्रदेश के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि परबीर सिंह को नई तैनाती देकर डीजी होमगार्ड बनाया गया है। इससे पहले मंगलवार रात को परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात की थी। प्रदेश के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि परबीर सिंह को डीजी होमगार्ड बनाया गया है।



 गृहमंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट किया, ''सरकार का बड़ा फैसला....श्री हेमंत नागराले मुंबई पुलिस के नए आयुक्त होंगे| रजनीश सेठ को महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है'' ''संजय पांडे को महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम की जिम्मेदारी दी गई है| परमबीर सिंह को होमगार्ड विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है|




आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन