मुंबई: आयकर विभाग ने कल मुंबई की एक टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी के कॉमर्स सेंटर में सर्च शुरू की थी, जहां आज भी सर्च जारी है। बता दे,''मुंबई में फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेत्री तापसी पन्नू के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा पड़ा था|
आयकर विभाग ने बुधवार को बॉलीवुड डायरक्टर अनुराग कश्यप और एक्ट्रेस तापसी पन्नू के मुंबई, पुणे स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है| सूत्रों के हवाले से यह जानकारी है| मुंबई और पुणे के करीब 20 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है| साथ ही एक टैलेंट एजेंसी और प्रॉड्यूसर मधु मंटेना के यहां भी छापा डाला गया है| विकास बहल के ठिकानों पर भी छापेमारी हुई है|