मुंबई: महाराष्ट्र के की राजधानी मुंबई में दिल दहलाने वाली घटना हुई है। मुंबई के शिवाजी नगर के बैगनवाड़ी इलाके में एक घर में एक ही परिवार के 4 सदस्यों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। चार में से दो शव बच्चों के हैं| पुलिस जांच में जुट गई है|
चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए चेंबूर के अस्पताल में भेजा गया है| पुलिस एक ही घर में, एक ही परिवार के चार सदस्यों की इस तरह हुई संदिग्ध मौत की वजह तलाश रही है|
मुंबई पुलिस का कहना है कि शिवाजी नगर के बैगनवाड़ी इलाके में एक घर में 2 बच्चों सहित एक ही परिवार के 4 लोगों के शव मिले हैं।