मुंबई: महाराष्ट्र में मुंबई के सनराइज अस्पताल में आग लग गई। मुंबई कमिश्नर ने बताया, "कल रात को 12 बजे यहां आग लग गई। यहां पर कोरोना के 78 मरीज भर्ती थे। 10 लोगों की मृत्यु हुई है और बाकी मरीजों को दूसरे अस्पताल में भर्ती किया गया है। शुरुआती जांच में अस्पताल की लापरवाही नजर आ रही है।"
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई के सनराइज अस्पताल का दौरा किया। यहां आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा,''अगर इसमें किसी की अनदेखी होगी तो कार्रवाई जरूर होगी। जिनकी मौत हुई है उनके परिवारों से मैं क्षमा मांगता हूं। फायर ब्रिगेड ने अच्छा काम किया है। कुछ लोग जो वेंटिलेटर पर थे उन्हें हम नहीं बचा पाए। अस्पताल के नीचे जो ऑफिस या दुकान थी वहां आग लगी और फैल गई|