मुरादाबाद: रामचरितमानस पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि, “.स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे लोग विक्षिप्त हैं और अखिलेश यादव को बताना चाहिए ये उनकी पार्टी का विचार है या स्वामी प्रसाद का निजी विचार है। सपा हमेशा देश विरोधी लोगों के साथ खड़ी रही है|
दरअसल,रामचरितमानस पर बिहार के मंत्री की टिप्पणी के बाद अब समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, “रामचरितमानस में दलितों और महिलाओं का अपमान किया गया है। तुलसीदास ने ग्रंथ को अपनी खुशी के लिए लिखा था। करोड़ों लोग इसे नहीं पढ़ते। स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस ग्रंथ को बकवास बताते हुए कहा कि सरकार को इस पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, “मुझे रामचरित्रमानस से कोई आपत्ति नहीं है लेकिन रामचरित्रमानस के कुछ हिस्सों में विशेष जातियों और संप्रदायों को निर्दिष्ट करने वाली अपमानजनक टिप्पणियां और कटाक्ष हैं, उन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए ...:
सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने कहा, “स्वामी प्रसाद मौर्य (रामचरितमानस पर) द्वारा दिया गया बयान पार्टी का बयान नहीं है और अज्ञानता से दिया गया है। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। उनका बयान पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव तक पहुंच गया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी|